Sunday, June 1, 2025

जानें कौन पूजा गोल्हानी, जिन्होंने “मेरे भारत का बच्चा-बच्चा जय-जय श्रीराम बोलेगा” गाया है।

‘मेरे भारत का बच्चा-बच्चा, जय-जय श्रीराम बोलेगा’ ये भजन गीत आजकल हर धार्मिक उत्सव बजाया जाने लगा है। इस गीत को गाने वाली गायिका का नाम पूजा गोल्हानी हैं, कौन हैं पूजा गोल्हानी? (Pooja Golhani Biography) आइए जानते हैं…

पूजा गोल्हानी (Pooja Golhani Biography)

2021 में एक एक भजन गीत रिलीज हुआ था, मेरे भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा। भजन रिलीज होने के बाद यह गीत लोगों की जुबान पर चढ़ गया था हिंदू धर्म के हर धार्मिक कार्यक्रम में यह गाना डीजे पर जोर-जोर से बजाया जाता था।

अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह गाना और अधिक लोकप्रिय हो उठा है, और अब हर धार्मिक समारोह या धार्मिक व्रत त्यौहार आदि पर होने वाले उत्सवों में यह गाना जरूर बजाया जाता है।

बहुत से लोगों को शायद यह पता ना हो यह गाना किस गायिका ने गाया है या बहुत से लोगों को यह उत्सुकता हो कि यह गाना किसने गया है, तो इस गायिका का नाम पूजा गोल्हानी है।

कौन है पूजा गोल्हानी?

इस गाने को गाने वाली गायिका का नाम पूजा गोल्हानी है। पूजा गोल्हानी एक प्रसिद्ध भजन गायिका हैं, जो हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर आधारित भजनों को गाती हैं। उन्होंने ही इस भजन गीत को गाकर पूरे भारत में लोकप्रिय कर दिया। इस जीत की गायिका पूजा गोल्हानी है और इसके गीतकार नंदू ताम्रकार हैं।

पूजा गोल्हानी का परिचय

पूजा गोल्हानी मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। उनका जन्म 14 जनवरी को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन नामक कस्बे के एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनका एक भाई भी है, जिसका नाम दीपक गोल्हानी है। उनकी एक बहन भी है जिसका नाम निधि गोल्हानी हैं।

वह अविवाहित हैं, और अपने परिवार के सात मध्यप्रदेश के सिवनी के लखनादौन में रहती हैं।

उनकी आरंभिक शिक्षा दीक्षा मध्य प्रदेश के इस सिवनी जिले के लखनादौन के स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट कॉलेज से हुई, जहाँ से उन्होंने ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की थी। उन्हें बचपन से ही जीत भजन गाने में रुचि थी और उन्होंने 2017 में भजन गीत गाने का अपना करियर आरंभ किया।

सबसे पहले उन्होंने ‘बलियो के बली बजरंग बली’ नामक गीत गाया। इस जीत के गीतकार और निर्देशक नंदू ताम्रकर ही है, जिन्होंने भारत का बच्चा-बच्चा गीत की रचना की। उसके बाद पूजा गोल्हानी ने अनेक भजन गीतों को गाया है।

उन्होंने सभी हिंदू देवी-देवताओं पर भजन गीत गाए हैं। यूट्यूब पर उनके गीत-भजन बेहद लोकप्रिय हैं। उनके गाए लगभग सभी भजन गीतों के गीतकार नंदू ताम्रकार ही हैं।

वर्तमान समय वह मध्यप्रदेश के अपने गृहनगर लखनादौन में ही रहती हैं और भजन गीत गाकर अपने करियर को आगे ले जा रही हैं।

 

मेरे भारत का बच्चा-बच्चा ये भजन यूट्यूब पर देखिए। वीडियो में पूजा गोल्हानी स्वयं है।

ये भी पढ़ें…
WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

108 COMMENTS

  1. Этот увлекательный информационный материал подарит вам массу новых знаний и ярких эмоций. Мы собрали для вас интересные факты и сведения, которые обогатят ваш опыт. Откройте для себя увлекательный мир информации и насладитесь процессом изучения!
    Подробнее можно узнать тут – https://medalkoblog.ru/

  2. Этот информационный обзор станет отличным путеводителем по актуальным темам, объединяющим важные факты и мнения экспертов. Мы исследуем ключевые идеи и представляем их в доступной форме для более глубокого понимания. Читайте, чтобы оставаться в курсе событий!
    Детальнее – https://medalkoblog.ru/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...