Wednesday, April 16, 2025

जानिए कौन है जैक फ्रेजर मैकगर्क (Jake Fraser-Mcgurk)? दिल्ली कैपिटल्स की नई युवा सनसनी।

12 अप्रैल 2024 को हुए दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2024 का 26वां  मैच खेला गया। लखनऊ सुपर जेंट्स में 167 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को 168 रनों का टारगेट दिया। गेम्स रहते हुए 170 रन बनाकर मैच जीत लिया दिल्ली कैपिटल्स धमाकेदार जीत में दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क योगदान रहा जो अपने आईपीएल करियर का पहला मैच भी खेल रहे थे।

जैक फ्रेजर मैकगर्क के धुआंधार 52 रन और कप्तार रिषभ पंत के 41 रनों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 168 रन के लक्ष्य को आसानी से पा लिया।

दिल्ली कैपिटल्स को इस लक्ष्य को प्राप्त करने में जैक फ्रेजर मैकगर्क की सबसे बड़ी भूमिका रही। उनकी 52 रनों को पारी दिल्ली कैपिटल्स की जीत का आधार बनीं।

एक दिन पहले ही 11 अप्रेल को जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपना 22वां जन्मदिन मनाया था।

 

कौन है जैक फ्रेजर मैकगर्क? (Jake Fraser-Mcgurk life Scan)

जैक फ्रेजर मैकबर्ग मूल रूप से एक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। जिनका जन्म 11 अप्रैल 2002 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य, मेलबर्न महानगर के एक उपनगर बॉक्सहिल में हुआ।

फ़्रेज़र-मैकगर्क मेलबर्न उपनगर मॉन्ट अल्बर्ट में पले-बढ़े और कैरी बैपटिस्ट ग्रामर स्कूल में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 9 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था, जब मेलबर्न के बोरोंडारा क्रिकेट क्लब से जुड़े।

वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनडे मैच में खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में उन्होंने धूम मचाई हुई है।

उनका फर्स्ट क्लास डेब्लू 12 नवंबर 2019 को हुआ जब उन्होंने विक्टोरिया प्रांत के लिए शेफील्स शील्ड सीजन टूर्नामेट के लिए अपना डेब्यू किया। लिस्ट ए क्रिकेट उन्होंने 17 नवंबर 2019 को विक्टोरिया प्रांत के लिए 2019-20 के मार्श वनडे कप टूर्नामेंट में डेब्यू किया।

वह ऑस्ट्रेलिया के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लिस्ट ए क्रिकेट और फर्स्ट क्लास दोनों फॉर्मेट के डेब्यू मैच में हाफ सेंचुरी मार चुके हैं। वह अपनी जबरदस्त हिटिंगग पावर के लिए जाने जाते हैं।

दिसंबर 2019 में उन्होंने आस्ट्रेलिया की अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए चुना गया, लेकिन उन्हें बीच में ही टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा क्योंकि एक बंदर ने उन्हें घायल कर दिया था।

T20 क्रिकेट में उनका देब्यू 12 दिसंबर 2020 को हुआ, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के सीजन 2020-21 में डेब्यू किया।

वह लिस्ट ए क्रिकेट में 29 बॉल में सेंचुरी मारने जाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका ए बी डीविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़कर बनाया था, जिन्होंने 31 बॉल में सेंचुरी मारी थी। उन्होंने ये सेंचुरी मार्श कप में साउथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तस्मानिया के खिलाफ बनाया था। उन्होंने 29 बॉल में 100 बनाए और कुल 38 बॉल में 125 रन की पारी खेली जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

फरवरी 2024 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया।

जैक फ्रेजर मैकगर्क का इंटरनेशनल डेब्यू 2024 में फरवरी में हुआ। जब वेस्टइंडीज के खिलाफ इस बैटर को वनडे सीरीज के लिए चुना गया।

फरवरी में आयोजित हुई इस वनडे सीरीज में जैक फ्रेजर मैकगर्क 2 वनडे मैच खेले। उन्होंने 2 मैचों में कुल 23 बॉल का सामना किया और 51 रन बनाए।। एक मैच में उन्होंने 41 बनाए। सर्वाच्च स्कोर रहा और उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जमाए.

आईपीएल के ऑक्शन सीजन में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं चुना, लेकिन उनके आईपीएल में उनका भाग्य का सितारा तब चमका जब दिल्ली कैपिटल्स के एक प्रमुख गेंदबाज लुंगी एनगिडी घायल हो गए और उनके रिप्लेसमेंट के लिए दिल्ली कैपिटल्स एक नए खिलाड़ी को खोज रही थी।

तब दिल्ली कैपिटल्स के मेन कोच रिकी पेंटिंग ने मैनेजमेंट को जैक फ्रेजर मैकगर्क नाम सुझाया। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल सीजन 2024 के सीजन शुरु होने से मात्र एक हफ्ते पहले ही उन्हे जोड़ा था।

शुरू के 5 मैचों में भले ही उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन छठे मैच में जब उन्हें पहली बार आईपीएल खेलने का अवसर मिला तो उन्होंने पहले डेब्यू मैच में ही धूम मचा दी। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीसरे नंबर पर आकर 35 बॉल में 55 रनों को पारी खेली। इसमें उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के मारे।

उनके छक्के मारने का अंदाज देखते हुए लगता है कि छक्के मारने के स्पेश्यलिस्ट बैटर बन सकते हैं। वह चौकों की जगह छक्कों में बात करने के लिए जाने जाते हैं।


ये भी पढ़ें…

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड मैच के आंकड़े

आईपीएल (IPL) में अब तक कितने खिलाड़ियों ने हैटट्रिक ली है? जानें पूरी लिस्ट।

TATA IPL 2024 के सभी मैचों का शेड्यूल और रिजल्ट यहाँ देखें।

WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...