Sunday, June 1, 2025

Bhajanlal Sharma – राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जानिए।
B

Bhajanlal Sharma – राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जानिए।

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम घोषित करने के बाद अब राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के नाम की घोषणा कर दी है। भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे।

सभी लोगों के मन में भजनलाल शर्मा को बारे मे जानने की उत्सुकता है कि भजनलाल शर्मा कौन है, क्योंकि उनका नाम इससे पहले कभी चर्चा मे नही रहा है। भजनलाल शर्मा के बारे में जानते हैं…

भजनलाल शर्मा कौन हैं?

सक्रिय राजनीति की बात की जाए तो भजनलाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं लेकिन पद पर पहली बार पहुंचे हैं उन्होंने विदाई की का चुनाव पहली बार जीता है वह राजस्थान के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव बनाकर राजस्थान विधानसभा में पहुंचे हैं इस तरह वह संवैधानिक राजनीति में एकदम नए हैं

 

भजनलाल शर्मा का संक्षिप्त परिचय

भजनलाल शर्मा मूलतः भरतपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 15 दिसंबर 1968 को भरतपुर के अटारी गाँव में हुआ था। उनके परिवार में उनकी पत्नी उनके माता-पिता था दो पुत्र हैं। उनका एक पुत्र राजस्थान के जयपुर में ही डॉक्टर है।

उनकी शिक्षा की पृष्ठभूमि की बात की जाए तो भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट यानी राजनीतिक विज्ञान में एमए किया है।

राजनीतिक करियर

उनका राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय स्वयं सेवक के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  से हआ। अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बने। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा का प्रदेश महासचिव भी बनाया। इसके अलावा वह भरतपुर जिला के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। वह चार बार राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं।

हालाँकि उन्होंने अपना पहला चुनाव राजस्थान की बीजेपी की खिलाफ ही 2003 में राजस्थान की नदबई विधासभा सीट से लड़ा था, जहाँ वह अपना चुनाव हार गए थे।

उसके बाद से वह बीजेपी से ही जुड़े रहे और लगातार संगठन के लिए कार्य करते रहे।

इस बार 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जयपुर की सांगानेर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था और चुनाव जीत कर पहली बार विधायक बने हैं। पहली बार विधायक बनने बाद ही वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनने के साथ-साथ राजस्थान में दो मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं।

दिया कुमारी को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, जो राज्य जयपुर की विद्याधर नगर सीट से भाजपा की विधायक हैं। वह राजघराने से संबंध रखती हैं और जयपुर के दिवंगत राजा सवाई भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी सिंह की बेटी हैं। वह अकबर के दरबार में नवरत्नों में शामिल महाराजा मानसिंह के वंश से संबंध रखती हैं।

इसके अलावा प्रेमचंद बैरवा को राजस्थान का दूसरा उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, जो राजस्थान की दूदू विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। वह दलित समुदाय से संबंध रखते हैं।


मोहन यादव कौन हैं, जिन्हें मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। पूरा परिचय जानिए।

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कौन हैं? पूरा परिचय जानिए।

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का छोटा सा लाइफ स्कैन…

WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

1 COMMENT

  1. I am extremely inspired along with your writing skills as well as with the format to your weblog. Is that this a paid theme or did you customize it your self? Anyway keep up the nice quality writing, it is rare to peer a great weblog like this one today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...