Sunday, September 8, 2024

Bansuri Swaraj – कौन है बाँसुरी स्वराज? BJP की युवा नेता। (लाइफ स्कैन)
B

बांसुरी स्वराज भारतीय जनता पार्टी की नई उभरती राजनेता है जो भारतीय जनता की भूतपूर्व मंत्री और एक जानी-मानी नेता सुषमा स्वराज की बेटी हैं। बासुंरी स्वराज जीवन का एक छोटा सा ( (Bansuri Swaraj Life Scan) स्कैन करते हैं…

बांसुरी स्वराज को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार चुना है। अब वह नई दिल्ली लोकसभा सीट पर सांसदी का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बांसुरी स्वराज राजनीति में पिछले साल ही शामिल हुई हैं, जब उन्होंने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इससे पहले अपने वकालत के अपने पेशे में संलग्न थीं। वह पेशे से एक क्रिमिनल लॉयर हैं। उनकी माँ सुषमा स्वराज काफी लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहीं थी। वह पाँच साल तक भारत की विदेश मंत्री भी रह चुकी हैं। मई 2019 में अपनी माँ की मृत्यु के बाद आशा जताई जा रही थी कि शायद वह अपनी माँ की जगह लेने के लिए राजनीति में शामिल होंगी और देर-सवेर  राजनीति में शामिल हो ही गई। पिछले साल मार्च 2023 में उन्होंने राजनीति में आधिकारिक रूप से शामिल होने का घोषणा कर दी और भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक सदस्यता ग्रहण कर ली।

बाँसुरी स्वराज का जीवन परिचय (Bansuri Swaraj Life Scan)

बांसुरी स्वराज का मूल पैश क्या था? उनका जन्म कहाँ और कब हुआ उन्होंने अपने जीवन में क्या-क्या उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जानते हैं..

जन्म, परिचय और परिवार

बांसुरी स्वराज का जन्म 3 जनवरी 1984 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वराज कौशल था और माँ का नाम सुषमा स्वराज है।

उनके पिता स्वराज कौशल जाने-माने ब्यूरोक्रेट्स और 1990 से 1993 के बीच भारत के मिजोरम राज्य के गवर्नर भी रह चुके हैं। उनकी माँ सुषमा स्वराज भारतीय जनता पार्टी की अग्रणी पंक्ति की नेताओं में से एक नेता थी। माँ और पिता दोनों वकालत के पेशे से भी संबंधित रहे हैं, यानी दोनों ने राजनीति के अलावा वकालत से ही अपना करियर आरंभ किया था।

मां सुषमा स्वराज तो पूरी तरह राजनीति में ही जम गई, जबकि स्वराज कौशल राजनीति के अलावा वकालत ही करते रहे और राजनीति में पूरी तरह नहीं आए। वह एक क्रिमिनल लॉयर हैं। वह 1990 से 1993 के बीच मिजोरम के राज्यपाल अवश्य बने थे।

बांसुरी स्वराज की आरंभिक शिक्षा दीक्षा नई दिल्ली में ही हुई उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने इंग्लैंड का रूख किया और इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक (University of Warwick) से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने लंदन से ही बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की डिग्री प्राप्त की।

उसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेंट कैथरीलन कॉलेज से कानून की मास्टर डिग्री भी हासिल की।

पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौट आई और यहां से उन्होंने वकालत करनी आरंभ कर दी। वह 2007 में दिल्ली बर काउंसिल में शामिल हुईं। उसके बाद से वह निरंतर वकालत करती रहीं।

2007 से वह निरंतर वकालत करती रही हैं, और उन्हें वकालत में 16 साल से अधिक का अनुभव है।

बांसुरी स्वराज अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं। फिलहाल उनके परिवार में उनके पिता और वह स्वयं हैं। उन्होंने अभी तक शादी नही की और वह अविवाहित हैं।

करियर

बांसुरी स्वराज ने अपना करियर वकील के रूप में आरंभ किया, जब 2007 में वह उन्होंने नई दिल्ली में वकालत आरंभ की थी। वह 15 -6 वर्षों से लगातार वकालत करती रही हैं।

उनका राजनीति में प्रवेश मार्च 2023 में हुआ, जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक सदस्यता ग्रहण की। उनकी माँ सुषमा स्वराज भारतीय जनता पार्टी की जानी-मानी नेता रही हैं और भारत की विदेश मंत्री भी रह चुकी हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक प्राथमिक सदस्य हैं और अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार भी हैं। इस समय वह  वकालत और राजनीति दोनों में समान रूप से सक्रिय हैं।

बांसुरी स्वराज के साथ जुड़े विवाद

भारतीय जनता पार्टी की विपक्षी पार्टियों बांसुरी स्वराज पर तरह-तरह के आरोप लगाती रहती हैं। आरोपों के अनुसार बांसुरी स्वराज ने भारत के एक घोटाले के आरोपी कारोबारी ललित मोदी केस भी लड़ा।

इसके अलावा बांसुरी स्वराज को सरकार की तरफ उसके पक्ष में केस लड़ने का आरोप भी लगाया जाता है। मणिपुर मामले में जब एक महिला को निर्वस्त्र करने का मामला आया था तो कोर्ट में सरकार की तरफ से बांसुरी स्वराज ने सुप्रीम कोर्ट में कैसे लड़ा था।

बांसुरी स्वराज ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि ललित मोदी का केस उन्होंने अपने पेशे और मानवीय आधार पर लड़ा था। कोई भी वकील किसी भी क्लाइंट का केस लड़ सकता है यहाँ तक कि आतंकवादियों के लिए भी वकील उपलब्ध कराए जाते हैं तो ललित मोदी का केस लड़ने मे क्या समस्या है।

बाँसुरी स्वराज का ट्विवटर हैंडल

 

बांसुरी स्वराज का जीवन परिचय, बांसुरी स्वराज का पति, बांसुरी स्वराज की शादी, बांसुरी स्वराज की जन्म तारीख, सुषमा स्वराज की बेटी, स्वराज कौशल की बेटी, नई दिल्ली लोकसभा सीट का उम्मीदवार, नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी, बांसुरी स्वराज वकालत, बांसुरी स्वराज शिक्षा, बांसुरी स्वराज पेशा

Biography of Bansuri Swaraj, Husband of Bansuri Swaraj, Bansuri Swaraj Marriage, Date of Birth of Bansuri Swaraj, Daughter of Sushma Swaraj, Daughter of Swaraj Kaushal, Candidate for New Delhi Lok Sabha Seat, New Delhi Bharatiya Janata Party, Bansuri Swaraj Advocacy, Bansuri Swaraj Education, Bansuri Swaraj profession


ये भी पढ़ें…
WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...