Sunday, September 8, 2024

पेट फूलने से परेशान हैं, तो इससे बचने के तरीके जानें।

पेट फूलने की समस्या से आजकल बहुत से लोग परेशान रहते हैं। इस समस्या से अधिकतर व्यक्तियों को कभी न कभी जूझना पड़ता ही है। पेट फूलना की समस्या क्यों होती हैं, इससे कैसे बचा जाएं (Remedy to avoid flatulence), जानते हैं…

आजकल की जीवनशैली ऐसी हो गई है जिसमें लोगों की खानपान की आदतें बिगड़ गई हैं। उनकी जीवन शैली अनियमित हो चुकी है।

खाना खाने के बाद जब पेट फूलने लगे, पेट में गैस बनने लगे, पेट में भारीपन सा महसूस होता है। पेट फूल जाता है और गोल सा दिखाई देने लगता है। ऐसा लगता है कि पेट के अंदर कोई गैस की फंस गई है। इस कारण बेचैनी महसूस होने लगती है। व्यक्ति को लगता है कि पेट हल्का तो राहत मिले।

पेट फूलने की समस्या क्यों होती है?

पेट फूलने की समस्या भी अक्सर शाम को ही होती है, क्योंकि दिन शाम होते-होते पूरे दिन की थकावट के कारण व्यक्ति का स्टेमिना कम हो जाता है। उसकी पाचन शक्ति भी धीमी पड़ जाती है और व्यक्ति शाम के समय जो भी खाना खाता है, वह जल्दी नहीं पचता और उसे पेट फूलने की शिकायत भी हो जाती है। शाम के समय अक्सर लोग खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर लेट जाते हैं, टीवी देखने लगते हैं। इसी कारण उनकी शारीरिक गतिविधि भी कम होती है। इस वजह से भी पाचन शक्ति कमजोर। इस कारण पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूलने लगता है।

बहुत से लोगों को दिन में भी यही समस्या होने लगती है और कुछ लोगों को तो यह समस्या नियमित तौर पर इस समस्या का सामना करना पड़ता है उन्हें अक्सर पेट फूलने की शिकायत रहती है।

पेट फूलने के क्या कारण होते हैं?

पेट फूलों के अनेक के कारण हैं, जो हमारी नियमित दिनचर्या और खान-पांच से जुड़े हुए हैं। इन कारणों से बचा जाए तो पेट फूलना की समस्या को पैदा नहीं होने दिया जा सकता है।

बैक्टीरिया के कारण

हमारे शरीर में कुछ अच्छे बैक्टीरिया और कुछ खराब बैक्टीरिया होते हैं। यह अच्छे बैक्टीरिया हमारे शरीर के भोजन को पचाने में सहायता करते हैं। जो खराब बैक्टीरिया होते हैं, वे शरीर में गैस बढ़ाने का कार्य करते हैं। इन बैक्टीरिया के बीच बैलेंस शरीर की पाचन शक्ति को बनाए रखता है लेकिन यदि इन बैक्टीरिया के बीच बैलेस बिगड़ जाए और अच्छे बैक्टीरिया की कमी हो जाए, बुरे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाए तो वह पेट में गैस को बढ़ाते हैं, जिससे अक्सर पेट फूलने की शिकायत होने लगती है।

गलत खान-पान

गलत खान-पान भी पेट फूलने की समस्या के मुख्य कारणों में से एक है। अक्सर लोग शाम के समय या दिन में कभी भी बेहद भारी भरकम खाना खा लेते हैं। भारी भरकम खाना खाने के बाद पेट फूलना आम बात है। हमेशा खाना संतुलित मात्रा में खाना चाहिए और जितनी खाने की क्षमता हो उसे केवल 75 से 80% तक ही खाना खाना चाहिए। लेकिन लोग  पेट में ऊपर तक ठूंस-ठूंस कर भोजन कर लेते हैं, जिससे पेट में जगह नही बचती और गैस बनने लगती जिसके पेट फूलने लगता है।

लंबे समय तक कुछ ना खाना

जैसा कि पहले बताया क्या है कि शरीर में अच्छे बैक्टीरिया और खराब बैक्टीरिया दोनों तरह के बैक्टीरिया होते हैं। यदि कोई लंबे समय तक खाना नहीं खाता है, उपवास रखता है तो खाली पेट होने के कारण भी खराब बैक्टीरिया पेट में गैस बनाने लगते हैं। लेकिन ऐसा सबके साथ नही होता। बहुत से लोगों को उपवास रखने पर गैस की समस्या से नही जूझना पडता लेकिनजिनको अक्सर गैस बनने की समस्या हो, उन्हें चार-पांच घंटे के अंतराल पर हल्का-फुल्का खाना स्नैक्स आदि के रूप में लेते रहना चाहिए। जैसे फलों का जूस या फिर हल्का-फुल्का कोई नाश्ता, या कोई हल्का एनर्जी ड्रिंक।

जल्दी-जल्दी खाना खाना

जल्दी-जल्दी-जल्दी खाना खाना भी गैस बनने का एक प्रमुख कारण होता है। अक्सर हम जल्दी-जल्दी खाना खाने के चक्कर में बहुत अधिक खाना खा लेते हैं। एक रिसर्च के अनुसार यह सिद्ध हुआ है कि खाना खाने के बाद दिमाग तक पेट भरा होने का सिग्नल पहुंचाने में 10 से 20 मिनट का समय लगता है, इसलिए हम खाना तो जल्दी-जल्दी खाने में हम खाना तो खा लेते हैं लेकिन हमें पेट भरा होने का एहसास नहीं होता क्योंकि हमारे दिमाग तक सिग्नल नहीं पहुंचा है। इसलिए हम आवश्यकता से अधिक खाना खा लेते हैं जो बाद में गैस बनने का कारण बनता है।

गैस बढाने वाला खाना

कुछ खाद्य पदार्थ भी ऐसे होते हैं, जो भारी तासीर वाले खाद्य पदार्थों की श्रेणी में आते हैं। यह खाद्य पदार्थ गैस बढ़ाने का कार्य करते हैं। इनमें मटर तथा कई तरह की दालों का नाम प्रमुख है।

हरी मटर का ज्यादा सेवन करने से पेट में गैस बनने लगती है। इसके अलावा चने की दाल, उड़द की दाल, अरहर की दाल, राजमा, लोबिया, यह सभी पेट में गैस बढ़ाने का कार्य करते हैं। दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं और हेल्दी भी हैं, लेकिन गैस की समस्या होने पर इनका अधिक सेवन से बचना चाहिए। खासकर रात के समय इन दालों को खाने से बचना चाहिए।

इसके अलावा दालों को अच्छी तरह भिगोकर दो-तीन घंटे भिगोकर उसके बाद ही पकाना चाहिए, जिससे उनकी गैस बढ़ाने की क्षमता कम हो जाती है।

फूलगोभी. बंद गोभी, अरबी, बैंगन जैसी कुछ सब्जियां भी पेट में गैस बढ़ाने का कार्य करती है। इसलिए गैस की समस्या होने पर इन सब्जियों का सेवन खासकर रात के समय सेवन करने से भी बचना चाहिए।

डेयरी पदार्थ गैस बढाने के लिए जिम्मेदार

डेरी पदार्थ गैस बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। दूध हमेशा गैस बढ़ाने का कार्य करता है। बहुत से लोगों को दूध का सेवन करने से गैस की समस्या होने लगती है। दूध में लैक्टोज नामक पदार्थ पाया जाता है, जो लैक्टोज इनटोलरेंस के लिए लोगों को की समस्या को पैदा करता है। इस समस्या में लगती है और होने लगते हैं, इसलिए गैस की समस्या होने पर दूध के सेवन से बचना चाहिए।

किसी फूड से एलर्जी

कुछ ऐसे खाद पदार्थ होते हैं। जिससे किसी को एलर्जी होती है। यह खाने की चीजें सीधे तौर पर हर किसी को प्रभावित नहीं करते यानि जरूरी नही कि इनको खाने से हर किसी को गैस बने लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी होती है और इसको खाने से उनका पेट में गैस बनने की समस्या होने लगती है। जैसे किसी को गेहूं आदि की बनी रोटी खाने से गैस होने लगती है, तो किसी को मूंगफली, चने आदि खाने से भी गैस होने लगती है। इसलिए जिस व्यक्ति को जिस तरह के खाने से गैस होने की समस्या को उसे खाने को से बचना चाहिए और विशेष कर तब तक तो अवश्य बचान चाहिए जब तक उसके गैस की समस्या का पूरा उपचार नहीं हो जाता हो।

गैस की समस्या होने पर राहत कैसे मिले?

अब सवाल यह है उठना है कि पेट में गैस बनने की यानी पेट फूलने की समस्या हो गई है, तो उससे तुरंत कैसे राहत पाई जाए, तो इसके लिए कुछ घरेलू आजमाये जा सकते हैं, जिनकी सहायता से पेट में गैस बनने की समस्या में राहत पाई जा सकती है।

  • बुद्धि आपके पेट में गैस बन गई है, पेट फूला-फूला लग रहा है तो तुरंत पाने के लिए एक चम्मच अजवाइन लें उसे हल्का सा रोस्ट करें और उसे मुंह में डालकर चबा लें। अजवाइन में थाइमोल नाम का एक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो पेट में गैस बनी गैस को तुरंत खत्म करता है, यह बात रिसर्च द्वारा भी सिद्ध हो चुकी है। अजवाइन हम सभी का घरेलू नुस्खा है और हम सभी ने घरों में अपनी माँ, दादी. नानी, बुआ आदि से अजवाइन के गुणों को अवश्य सुना होगा।
  • यदि पेट में गैस बन गई है तो एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस निचोड़ें और उसमें आधा चम्मच काला नमक तथा थोड़ा सा अदरक का रस मिलाकर, घोल बनाकर पी जाएं। इससे भी गैस बनने की समस्या से तुरंत राहत मिलती है।
  • यदि पेट फूल रहा है और गैस बनने की समस्या में राहत नही मिल रही है तो मेथी के दानों को उबालकर उसका पानी पी जाएं। मेथी के दानों को चबाकर भी खाने से गैस बनने की समस्या में आराम मिलता है।
  • यदि पेट फूल रहा है तो सौंफ का पानी  पीने से भी गैस बनने की समस्या से राहत मिलती है। सौंप की चाय बनाकर भी पी जा सकती है जो गैस को मिटाने का कार्य करती है।
  • यदि गैस बनने की समस्या है तो केले को खाने से भी गैस बनने और पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है। केले के अंदर पोटेशियम पाया जाता है जो गैस को खत्म करने के लिए उपयोगी होता है।
  • यदि गैस बनने की समस्या है तो सुबह उठकर जीरे का पानी का नियमित सेवन करने से गैस की समस्या से काफी हद तक रात पाई जा सकती है।
  • योग की नजर से देखा जाए तो पवनमुक्तासन गैस खत्म करने में राहत प्रदान करने का कार्य करता है। यह आसन कभी भी किया जा सकता है। गैस बनने की स्थिति में इस आसन को करने से गैस से राहत मिलती है।

अंत में…

तो इस तरह हमने जाना कि हमारे शरीर में गैस किन कारणों से बनती है। एक बात स्पष्ट है कि हमारे जीवन शैली और हमारा गलत काम ही हमारे शरीर में गैस बनने का सबसे बड़ा कारण है। गैस बनना कोई असाध्याय बीमारी नहीं है। कुछ उपायों द्वारा तथा अपनी जीवन शैली और खानपान को सुधार कर गैस बनने की समस्या से निजात पाई जा सकती है।

इसलिए सबसे पहले हम अपने खान-पान में ही सुधार करना होगा। और ना तो बहुत अधिक खाना खाना होगा, ना ही ऐसा खाना खाने से बचना होगा जो गैस बढ़ाने का कार्य करते हैं। रात को अधिक खाना खाने से बचना होगा। अपनी लाइफ स्टाइल को हेल्दी बनाना होगा। शारीरिक गतिविधि को बढ़ाना होगा। इसके अलावा गैस बनने की समस्या होने पर कुछ आसान घरेलू उपाय अपना कर हम अपनी गैस बनने की समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।

 

Disclaimer
ये सारे उपाय इंटरनेट पर उपलब्ध तथा विभिन्न पुस्तकों में उपलब्ध जानकारियों के आधार पर तैयार किए गए हैं। कोई भी उपाय करते समय अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले लें। इन्हें आम घरेलू उपायों की तरह ही लें। इन्हें किसी गंभीर रोग के उपचार की सटीक औषधि न समझें।

 


ये भी पढ़ें…
WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...