Sunday, September 8, 2024

कब्ज में राहत दिलाते हैं, ये फल, आज ही करें अमल। रोज ये फल खाएं, कब्ज दूर भगाएं।

कब्ज में राहत पाने के लिए ये फल बेहद राहत देते हैं। इनका नियमित खाने से कब्ज उड़नछू हो जाती है। आइए इन फलों के नाम (fruits for constipation remedy) जानते हैं… 

बिगड़ते खानपान और बिगड़ती जीवनशैली के कारण आज कब्ज (Constipation) की समस्या से हर कोई परेशान है। बहुत से लोगों की कब्ज की समस्या हमेशा बनी रहती है। कभी-कभी कुछ दिन राहत मिलती है फिर वापस समस्या शुरू हो जाती है। कब्ज की समस्या में कुछ फल (constipation remedy) बेहद आराम पहुंचाते हैं, क्योंकि यह फल high-fiber वाले होते हैं। हम जानते हैं कि फाइबर कब्ज का दुश्मन है, जब हम फाइबर वाला खाना खाना खाएंगे तो कब्ज की समस्या नहीं होगी। आइए जानते हैं कौन कौन से फल कब्ज की समस्या में बेहद फायदेमंद हैं,

कब्ज में राहत दिलाते हैं, ये फल। कब्ज (fruits for constipation remedy) मिटाने को ये फल खाएं

अमरूद

अमरूद बहुत अधिक फाइबर से युक्त फल होता है, इसको नियमित रूप से खाने से कब्ज में बेहद राहत मिलती हैष अमरूद में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कब्ज में अमरूद एक रामबाण इलाज की तरह है।

नाशपाती

नाशपाती भी कब्ज से राहत पाने में बेहद उपयोगी फल है। नाशपाती में लगभग 5.5 ग्राम फाइबर पाया जाता है। मानव को रोज लगभग 25 से 30 ग्राम रोज जरुरत होती है। एक अमरूद का सेवन करने के रोज की फाइबर जरूरत का लगभग 20% प्राप्त हो जाता है। नाशपाती को छिलके के साथ खाना चाहिए। इसके में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कब्ज में बेहद लाभदायक होता है और पेट में जमा सख्त मल को ढीला करने में सहायक होता है।

संतरा

संतरा एक ऐसा फल है जिसका नियमित रूप से सेवन करने से कब्ज में बहुत राहत मिलती है। एक संतरे में लगभग 4 से 5 ग्राम फाइबर पाया जाता है जो रोज की फाइबर जरूरत का लगभग 20% है।

कीवी

कीवी का फल कब्ज में बेहद लाभदायक होता है। यह भी फाइबर रिच फल होता है। कीवी को नियमित रूप से खाने कब्ज में राहत मिलती है इसमें लगभग 2 ग्राम पाया जाता है। इसके छिलके में और अधिक फाइबर पाया जाता है, इसलिए इसको छिलके के  साथ खाना चाहिए।

जामुन

जामुन भी हाई फाइबर से युक्त एक फल है। इसका नियमित सेवन करने से पुरानी से पुरानी कब्ज में  राहत मिलती है।

सेब

कब्ज से राहत पाने में सेब  बेहद उपयोगी फल है, इसका नियमित सेवन करने से भी कब्ज में बहुत राहत मिलती है। सेब का नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। सेब के अंदर सर्बिटोल नामक  तत्व पाया जाता है, जो कब्ज के कराण पेट में जमा हो गए मल को नरम करता है, जिससे पेट से मल साफ हो जाता है और कब्ज में राहत मिलती है। सेब को हमेशा खाली पेट और छिलके के साथ ही खाना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद सेब को नही खाना चाहिए।  सेब का प्योह जूस भी कब्ज में लाभकारी होता है।

पपीता

कब्ज में राहत पाने के लिए पपीता एक बेहद उपयोगी पल है। पपीते में विटामिन ए, पोटेशियम और कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। यह high-fiber से युक्त फल है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है आंतों की सफाई होती है, मल बाहर निकल जाता है। पपीता केवल कब्ज में ही नही बल्कि पेट की कई बीमारियों में राहत दिलाता है। तो ये कुछ फल हैं जो Constipation remedy में उपयोगी है, इनको नियमित खाने से फल में बेहद राहत मिलती है।

Constipation remedy

Disclaimer
ये सारे उपाय इंटरनेट पर उपलब्ध तथा विभिन्न पुस्तकों में उपलब्ध जानकारियों के आधार पर तैयार किए गए हैं। कोई भी उपाय करते समय अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले लें। इन्हें आम घरेलू उपायों की तरह ही लें। इन्हें किसी गंभीर रोग के उपचार की सटीक औषधि न समझें।


ये भी पढ़ें…

इन लक्षणों से पता चलता है कि किडनी खराब होने वाली है या खराब हो चुकी है। इस तरह करें बचाव।

WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...