Saturday, July 27, 2024

मैं अटल हूँ – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के वाजपेई की जीवनगाथा अब पर्दे पर।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर बनी फिल्म मैं अटल हूं (Mai Atal Hoon) 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है, जिसमें पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी का रोल किया है…

मैं अटल हूँ, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जीवन गाथा (Mai Atal Hoon)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे सर्वमान्य नेता रहे जो लगभग हर दल के लोगों द्वारा पसंद किए जाते थे। उनका व्यवहार इतना सरल सहज था कि विपक्षी पार्टी के उनके विरोधी भी उनसे कटुता का भाव नहीं रखते थे।

अटल बिहारी वाजपेई तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। 1998 से लेकर 2004 के वह तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने। उसके बाद उनकी पार्टी बीजेपी 2004 के चुनाव में हार गई और कुछ समय बाद उन्होंने भी राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लिया।  16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया।

अब अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर केंद्रित ‘मैं अटल हूँ’ फिल्म आई है, जो उनकी जीवन गाथा को प्रस्तुत करती है। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेई के रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रवि यादव ने किया है। यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को भारत के सारे सिनेमा घर में प्रदर्शित होने वाली है।

अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर केंद्रित इस फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और 19 जनवरी  2024 से यह दर्शकों के सामने थिएटर में प्रदर्शित होने लगेगी।

फिल्म का ट्रेलर दो भागों में रिलीज हो चुका है। फिल्म का दूसरा ट्रेलर अभी 16 जनवरी को ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर देखकर फिल्म के जबरदस्त होने का अनुमान लगाया जा सकता है। फिल्म का ट्रेलर काफी कसा दिखाई दे रहा है। इससे पता चल रहा है निर्देशक रवि जाधव ने फिल्म का निर्देशन अच्छा किया है। पंकज त्रिपाठी अटल जी के व्यक्तित्व को पूरी तरह जीवंत करते हुए जान पड़ रहे हैं।

यह आशा की जा रही है कि यह फिल्म सिनेमा घर में अच्छा प्रदर्शन करेगी। और दर्शकों के मन को भाएगी।

फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन को केंद्रित करते हुए बनाई गई है। अटल बिहारी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैसे हुई अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने किन-किन चुनौतियों का सामना किया। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में उन्होंने क्या-क्या उल्लेखनीय कार्य किया और क्या-क्या चुनौतियां देखीे। सारे विषयो को केंद्रित करते हुए फिल्म अटल बिहारी के जीवन के अनछुए पहलुओं को भी दिखाएंगी।

तो अटल बिहारी वाजपेई के जीवन को रुपहले पर्दे पर देखने के लिए तैयार रहें…

फिल्म की स्टार कास्ट

  • पंकज त्रिपाठी (अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में)
  • पीयूष मिश्रा  (अटल बिहारी वाजपेई के पिता कृष्ण बिहारी वाजपेई के रूप में)
  • राजा रमेशकुमार सेवक (लालकृष्ण आडवाणी के रूप में)
  • दया शंकर पांडे (पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रूप में)
  • प्रमोद पाठक (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के रूप में)
  • पायल नायर (इंदिरा गांधी के रूप में )
  • हर्षद कुमार (प्रमोद महाजन के रूप में)
  • प्रसन्ना केतकर एम. एस. गोलवलकर के रूप में
  • हरेश खत्री (जवाहरलाल नेहरू के रूप में)
  • पाउला मैकग्लिन (सोनिया गांधी के रूप में)
  • गौरी सुखतंकर (सुषमा स्वराज के रूप में)

फिल्म का क्रू

  • निर्देशक: रवि जाधव
  • निर्माता: विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली
  • सह निर्माता – भावेश भानुशाली, सैम खान
  • छायाकार: लॉरेंस डीकुन्हा
  • कहानी, पटकथा और संवाद – ऋषि विरमानी और रवि जाधव
  • बीजीएम: मोंटी शर्मा
  • संपादक: बंटी नागी
  • संगीत: सलीम-सुलेमान, पायल देव, कैलाश खेर, अमितराज
  • प्रोडक्शन डिजाइनर: संदीप रावडे
  • कॉस्ट्यूम डिजाइनर: सचिन लोवालेकर
  • डिजिटल मार्केटिंग – हाईफाई डिजिटल
  • मार्केटिंग सलाहकार – ओम् एडवरटाइजिंग
  • बीबीएवाई स्टूडियो में शुभो दीप मित्रा द्वारा स्टीरियो मिक्सिंग
‘मैं अटल हूँ’ फिल्म का ट्रेलर देखें…

ये भी पढ़ें…

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर लक्षद्वीप को जानिए और वहाँ पर घूमकर आइए। लक्षद्वीप कैसे जाएं? पूरी टूरिस्ट गाइड जानिए।


हमारा WhatsApp Channel Follow करें… https://whatsapp.com/channel/Mindians.in
हमारा Facebook Page Follow करें… https://www.facebook.com/mindians.in
हमारा X handle (Twitter) Follow करें… https://twitter.com/Mindians_In
हमारा Telegram channel Follow करें… https://t.me/mindians1
WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...

Latest Articles