Saturday, July 27, 2024

2024 में ये हिंदी फिल्में सिनेमाघर में दस्तक देंगी। बहुत सी फिल्मों का दर्शकों में क्रेज भी है।
2

2023 बॉलीवुड के लिए अच्छा रहा। 2023 में बॉलीवुड की बहुत सी फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं, जिन्होंने बॉलीवुड में नई जान फूंद दी। अब 2024 में बहुत ऐसी फिल्में रिलीज (These films will be released in 2024) होने वाली हैं, जो 2023 की सफलता को दोहरा सकती है। आइए जानते हैं ये फिल्में…

2024 में इन हिंदी फिल्मों का रिलीज होना तय है। कुछ फिल्मों का इंतजार दर्शकों को जबरदस्त रहेगा। (These films will be released in 2024)

2023 में जवान, पठान, ग़दर 2, एनिमल, टाइगर 3, डंकी, द केरल स्टोरी, सालार, रॉकी और रानी की प्रेम कथा, ओ माय गॉड 2, 12th फेल जैसी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया, इनमें से कुछ फिल्में बेहद ब्लॉकबस्टर रहीं।

इन फिल्मों की सफलता ने पिछले दो-तीन साल से बॉलीवुड की लगातार हो रही असफल फिल्मों के ट्रेंड पर विराम लगा दिया और बॉलीवुड में एक नए उत्साह का संचार हुआ। अब 2023 में ऐसी कई बड़े बजट और बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्में जो 2023 की सफलता को दोहरा सकती हैं। इनमें से बहुत सी फिल्में बॉलीवुड की है तो कुछ फिल्में साउथ सिनेमा की है, जो हिंदी में डब होकर रिलीज होंगी। ऐसी ही कुछ फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालते हैं…

फाइटर

फाइटर मूवी जनवरी में गणतंत्र दिवस के दिन यानि 26 जनवरी को रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। दोनों पहली बार एक साथ काम करेंगे। यह एक एक्शन मूवी है। सिद्धार्थ आनंद ने 2023 में पठान जैसी सफल मूवी दी है, अब उनकी फाइटर मूवी से काफी उम्मीदें हैं।

बड़े मियां छोटे मियां

1999 में अमिताभ बच्चन और गोविंदा के मेन रोल में आई थी, लेकिन अब इसी नाम से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मूवी रिलीज होगी। 1999 की बड़े मियाँ-छोटे मियाँ में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की कॉमेडी की जुगलबंदी थी, लेकिन 2024 की बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक्शन की जुगलबंदी होगी। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर द्वारा किया जा रहा है और यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है।

स्काई फोर्स

स्काई फोर्स भी अक्षय कुमार के मेन रोल वाली फिल्म है। इस फिल्म में वह देशभक्ति का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे, इसमें वह वायु सेवा के कैप्टन के रूप में दिखेंगे। इस मूवी की रिलीज डेट अभी फिक्स नही हुई है।

वेलकम टू द जंगल

वेलकम मूवी फ्रेंचाइजी एक बेहद पापुलर फ्रेंचाइजी थी। इसके दो पार्ट आ चुके हैं। अब इसका तीसरा पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होगा। इस मूवी में सितारों की फौज 2024 में सिनेमाघर में धमाल मचाएगी। इस मूवी में अक्षय कुमार. सुनील शेट्टी की जोड़ी बहुत सालों बाद साथ दिखेगी तो परेश रावल उनकी जोड़ी को ज्वाइन करते हुए हेरा-फेरी जैसी मूवी की याद ताजा करेंगे। उसके अलावा संजय दत्त भी इन लोगों का साथ देते दिखेंगे। संजय दत्त के अलावा अरशद वारसी की फिल्में देखेंगे, जिससे मुन्ना भाई एमबीबीएस का अहसास होगा। ग्लैमर के रूप में दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस जैसी हीरोइन है तो जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर जैसे कलाकार कॉमेडी का तड़का भी लगाएंगे। इस मूवी की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है, लेकिन 2024 में कभी भी यह मूवी रिलीज हो जाएगी क्योंकि इसकी शूटिंग जोरों पर चालू है।

सिंघम 3

सिंघम मूवी फ्रेंचाइजी अजय देवगन की फेवरेट फ्रेंचाइजी है। इस बार में इसी फिल्म फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग ‘सिंघम अगेन’ के रूप में लेकर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जुगलबंदी इस बार सिंघम अगेन में फिर सिनेमा घर में धमाल मचाएगी। इस बार सिंघम अगेन में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी कैमियो करते दिखेंगे। इस कारण इस फिल्म की वैल्यू और क्रेज और अधिक बढ़ गया है।

औरों में कहां दम था?

‘औरों में कहाँ दम था’ मूवी में अजय देवगन तब्बू के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। तब्बू के साथ उनकी काफी जमती है और दोनों ने कई मूवी में साथ-साथ काम किया है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा मूवी 2024 में अप्रैल माह में रिलीज हो सकती है।

लाहौर 1947

लाहौर 1947 में सनी देओल एक बार फिर अपने एक्शन और देशभक्ति के कांबिनेशन को पेश करते नजर आएंगे। ग़दर 2 के बाद उनके फिल्मी करियर को एक नया बूम मिला है। अब आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर चले लाहौर 1947 को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी राजकुमार संतोषी को सौंप गई है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, अभी स्पष्ट नहीं है कि इसमें आमिर खान कोई रोल निभाएंगे अथवा वह केवल फिल्म के प्रोड्यूसर ही रहेंगे। सनी देओल तो फिल्म के में हीरो है ही, यह निश्चित हो चुका है। ये मूवी 2024 में कभी भी रिलीज होगी।

सितारे जमीन पर

2023 में आमिर खान की कोई भी फिल्म नहीं आई थी। 2008 में उन्होंने तारे ज़मीन पर जैसी क्लासिक और संवेदनशील मूवी निर्देशित की थी, जिसमें उन्होंने रोल भी निभाया था। अब 2024 में वह वापस सितारे जमीन पर फिल्म को लेकर निर्देशन के रूप में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 2024 में क्रिसमस पर रिलीज होने की संभावना है, हालांकि इस फिल्म का आमिर खान केवल निर्देशन करेंगे अथवा उसमें कोई रोल भी करेंगे, यह अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

लापता लेडिस

आमिर खान अपने प्रोडक्शन के बैनर तले और अपनी पत्नी के निर्देशन में लापता लेडिस नामक फिल्म को लेकर को भी 2024 में रिलीज करेंगे।

पुष्पा – द रूल

पुष्पा द राइजिंग मूवी जो तेलुगु भाषा की फिल्म थी. जिसने हिंदी में भी काफी धमाल मचाया था और 2021 की ब्लॉकबस्टर मूवी में शामिल थी। अब इसी का अगला भाग पुष्पा – द रूल रिलीज होगा। इस मूवी का बहुत अधिक क्रेज है। ये मूवी 2024 में अगस्त महीने में 15 अगस्त पर रिलीज होगी।

कांतारा – चैप्टर 1

कांतारा मूवी 2022 में बॉक्स ऑफिस पूरे पैन इंडिया में अलग-अलग भाषा में रिलीज होकर काफी चली थी।कन्नड़ भाषा की यह फिल्म ने जब कन्नड़ भाषा में अच्छी खासी कमाई की तो उसे हिंदी में भी रिलीज किया गया और हिंदी के दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई। अब इस बात इसी मूवी की अगली कड़ी कांतारा चैप्टर वन के नाम से रिलीज की जा रही है। हालांकि इसकी अगली कड़ी को फिल्म का सिक्वल नहीं बल्कि प्रिक्वल कहा जा रहा है क्योंकि इसमें कांतारा मूवी से पहले की कहानी दिखाई जाएगी। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन और अभिनय वाली यह फिल्म 2024 में सिनेमाघर में दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

इंडियन 2

कमल हासन की इंडियन मूवी 1996 में रिलीज हुई थी, जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। कमल हासन ने इस मूवी में दोहरी भूमिका निभाई थी। इसी मूवी का सीक्वल एक लंब समय के बाद इंडियन 2 के नाम से 2024 में रिलीज होगा। इसमें एक बार फिर कमल हासन मेन में दिखेंगे। इसका निर्देशन एस शंकर द्वारा किया जाएगा जिन्होंने पहले भाग का भी निर्देशन किया था।

स्त्री 2

स्त्री 2 मूवी 2018 में रिलीज हुई थी। यह हॉरर कॉमेडी मूवी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। अब इसी मूवी का अगला भाग स्त्री 2 के रूप में 2024 में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में पहला भाग में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मेन रोड में थे तो दूसरे भाग में भी यही दोनों में रोल मेन होंगे।

मेट्रो इन दोनों मेट्रो

2007 में एक मूवी आई थी, जिसका नाम था लाइफ इन ए मेट्रो। बहुत सारे सितारों से सजी हुई इस मूवी का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। फिल्म के गाने और फिल्म की कहानी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। फिल्म कई छोटी-छोटी कहानियों में बंटी हुई थी जो साथ-साथ चलती हैं। अब इसी मूवी का अगला सिक्वल मेट्रो इन दोनों 2024 में रिलीज होगा। इस बार भी निर्देशक अनुराग बसु ही हैं, लेकिन इस बार इसमें कलाकार अलग होंगे, जिनमें आदित्य राय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख जैसे कलाकार नजर आएंगे।

मैं अटल हूँ

इस साल राजनीति पर आधारित मूवी भी रिलीज की जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर बनी यह मूवी मैं अटल हूँ के नाम से 2024 में रिलीज की जाएगी। इसका निर्देशन रवि जाधव ने किया है और इसमें अटल बिहारी वाजपेई की भूमिका पंकज त्रिपाठी निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म जनवरी की 19 तारीख को रिलीज होगी।

स्वातंत्र्य वीर सावरकर

सावरकर के जीवन पर आधारित यह बायोपिक मूवी स्वतंत्र वीर सावरकर के नाम से 2024 में रिलीज होगी। इसमें रणदीप हुड्डा ने सावरकर की का रोल किया है। इसके अलावा उसमें अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिका रोल में है।

द दिल्ली फाइल्स

कश्मीर फाइल्स की अपार सफलता के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री की 2023 में द वैक्सीन बार मूवी आई थी जो दर्शकों द्वारा एकदम नकार दी गई, लेकिन विवेक रंजन अग्निहोत्री 2024 में द दिल्ली फाइल्स मूवी को लेकर आ रहे हैं। यह मूवी 2020 में दिल्ली के पूर्वी इलाके में हुए दंगों की कहानी पर बनी हुई है। विवेक रंजन अग्निहोत्री की इस मूवी पर विवाद होने की भी काफी संभावनाएं हैं।

बस्तर – द नक्सल स्टोरी

द केरल स्टोरी मूवी 2023 में ठीक अच्छी खासी चली थी और उसने छप्पर फाड़ कमाई की थी। अब इस फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन द नक्सल स्टोरी लेकर वापस आ रहे हैं। इस बार वह  उन्होंने अपनी मूवी टॉपिक नक्सल को चुना है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में फैले नक्सलवाद की समस्या बनी ये मूवी 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह मूवी 2021 में रिलीज हुई थी। कोरोना के कारण यह मूवी सिनेमा घर में रिलीज नहीं हो पाई और ओटीटी पर ही आई। लेकिन ओटीटी पर भी इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा 2024 में योद्धा मूवी में नजर आएंगे। यह मूवी 15 मार्च को रिलीज होगी। इसमें भी वह बहादुर सैनिक की का रोल करते हुए नजर आएंगे।

द क्रू

द क्रू मूवी महिला प्रधान मूवी है। जिसमें हीरो की जगह केवल नायिकाएं नजर आएंगी। रमेश कृष्णन के निर्देशन में बनी इस मूवी में करीना कपूर, तब्बू, कृति सेनन जैसी अभिनेत्रियां अपने अभिनय का जौहर दिखाती हुई नजर आएंगी और फिल्म का लीड रोल प्ले करेंगी। बताया जा रहा है, इस फिल्म में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और उनके साथ पंजाबी अभिनेता दलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। यह फिल्म भी 2024 में रिलीज होगी। उसकी तारीख अभी निश्चित नहीं हुई है।

चंदू चैंपियन

चंदू चैंपियन में आर्यन नजर आएंगे। उनकी भूलभुलैया 2 मूवी 2021 में ठीक-ठाक चली थी। उसके बाद उनकी एक दो मूवी फ्लॉप रहीं। लेकिन 2024 में वह चंदू चैंपियन मूवी में नजर आएंगे और दर्शकों को लुभाने का प्रयास करेंगे। यह मूवी एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी बताई जा रही है। इसका निर्देशन भी कबीर खान ने किया है, जिन्होंने चक दे इंडिया जैसी बेहद सफल स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी का निर्देशन किया है। यह फिल्म 2024 के जून माह में रिलीज होगी।

लव, सेक्स और धोखा (LSD 2)

लव, सेक्स और धोखा 2010 में आई थी। दिवाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी इस मूवी ने राजकुमार राव जैसा अभिनेता दिया। अब दिवाकर बनर्जी 2024 में लव सेक्स और धोखा का अगला भाग लव सेक्स और धोखा 2 लेकर आ रहे हैं। यह मूवी 2024 में रिलीज होगी।

 


नई पोस्ट की अपडेट पाने को Follow us on X.com (twitter) https://twitter.com/Mindians_In

नई पोस्ट की अपडेट पाने को Follow us on WhatsApp Channel https://whatsapp.com/channel/Mindians.in


इस साल 2024 में इन फिल्मों के सिक्वल आएंगे। जानें कौन सी?

WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...

Latest Articles