Saturday, July 27, 2024

इस साल 2024 में इन फिल्मों के सिक्वल आएंगे। जानें कौन सी?

साल 2024 में कई फिल्मों के सिक्वल आने रिलीज होंगे। इन सिक्वल से पहले इनके पहले या दूसरे पार्ट आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी मूवी की सिक्वल (Sequel of movies in 2024) इस साल 2024 में आ सकते हैं।

2024 में फिल्मों के रिलीज होने वाले सिक्वल (Sequel of movies in 2024)

2023 का साल बॉलीवुड के लिए अच्छा रहा, जब एक के बाद एक धड़ाधड़ चार-पाँच फिल्मों ब्लॉकबस्टर रही और कुछ फिल्में अच्छी खासी हिट भी रहीं। जवान, पठान, ग़दर 2, एनिमल जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। वहीं द केरला स्टोरी, डंकी, रॉकी रानी की प्रेम कहानी, टाइगर 3, सालार जैसी फिल्मों ने भी अच्छा खासा व्यवसाय किया।

अब 2024 में ऐसी कई फिल्में रिलीज होगी जो अपनी पिछड़ी कड़ी का अगला भाग होगी यानी सीक्वल होगी। कौन सी फिल्में हैं वह, जानते हैं..

वेलकम टू जंगल  

इस साल 2024 में ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी रिलीज होगी। इस मूवी में सितारों की पूरी फौज नजर आएगी, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, तुषार कपूर, परेश रावल, जॉनी लीवर जैसे कलाकारों के नाम प्रमुख हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म ‘वेलकम’ नामक फ्रेंचाइजी मूवी का तीसरा भाग है। पहला भाग वेलकम 2007 में रिलीज हुआ था जिसमें अक्षय कुमार मेन रोल में थे। उनके साथ अनिल कपूर, नाना पाटेकर तथा कैटरीना कैफ थे। दूसरे भाग में वेलकम बैक में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम ने ले ली थी और उनके साथ नाना पाटेकर अनिल कपूर और श्रुति हासन थे।

अब ‘वेलकम टू द जंगल’ में सितारों की पूरी फौज नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग चालू है और 2024 में ये मूवी रिलीज होगी। रिलीज की ऑफिशियल डेट फाइनल नही हुई है।

सिंघम अगेन

‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी मूवी अजय देवगन की फ्रेंचाइजी मूवी है। वह इसके पहले दो पार्ट में भी नजर आ चुके हैं। रोहित शेट्टी पहले दोनों पार्ट के डायरेक्टर थे। एक बार फिर ‘सिंघम अगेन’ मूवी में ये जोड़ी 2024 में नजर आएगी।

‘सिंघम’ मूवी 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें अजय देवगन और काजल अग्रवाल मेन रोल में थे। दूसरा भाग ‘सिंघम रिटर्न’ के नाम से 2014 में रिलीज हुआ, जिसमें अजय देवगन और करीना कपूर मेन रोल में थे।

अब सिंघम अगेन सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरे भाग के रूप में रिलीज होगा। इस बार इस मूवी में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी कैमियो में दिखाई देंगे। इसी कारण इस फिल्म का क्रेज और अधिक बढ़ गया है। फिल्म की शूटिंग चालू है और 2024 में यह फिल्म सिनेमा घर में दस्तक देगी।

हेराफेरी 3

हेरा-फेरी मूवी की लोकप्रियता के बारे में सब जानते हैं। इस मूवी के दो भाग आ चुके हैं। अब इसका तीसरा भाग हेराफेरी 3 के रूप में 2024 में रिलीज होगा।

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की प्रमुख भूमिकाओं वाली इस फिल्म का पहला भाग हेरा-फेरी 2003 में रिलीज हुआ था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी।  2006 में फिर हेरा-फेरी नाम से अगला भाग रिलीज हुआ और यह भाग भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। उसके बाद से हेरा फेरी 3 नाम से कई बार खबरें आई कि फिल्म का तीसरा भाग रिलीज होगा। कई बार उसने दूसरे कई एक्टर्स को भी जोड़े जाने की बात आई। एक बार अक्षय कुमार की जगह और कार्तिक आर्यन के होने की बात भी उठी। लेकिन अब फाइनल हो चुका है कि अक्षय कुमार सुनील शेट्टी और परेश रावल तीनों हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे। यह फिल्म 2024 में सिनेमाघर में आने की पूरी संभावना है।

डॉन 3

डॉन 3 मूवी डॉन फ्रेंचाइजी मूवी का तीसरा भाग है। इसका पहला भाग 2006 में रिलीज हुआ था। यह फिल्म 1978 में अमिताभ बच्चन की डॉन फिल्म का रीमेक थी। इस रीमेक में शाहरुख खान मेन रोल में थे। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा थी। उसके बाद डॉन 2 के रूप में इसका सिक्वल 2011 में आया। दोनों फिल्मों के निर्देशक फरहान अख्तर थे।

अब डॉन 3 मूवी 2024 में सिनेमा हॉल में रिलीज की जाएगी। लेकिन इस बार शाहरुख खान डॉन 3 में नजर नहीं आएंगे बल्कि उनकी जगह रणवीर सिंह डॉन का रोल निभाते दिखेंगे।

स्त्री 2

स्त्री 2018 में आई थी। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी यह मूवी एक सस्पेंस और हॉरर मूवी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चली थी। अब इसी मूवी का अगला भाग यानी सिक्वल स्त्री 2 के नाम से 2024 में रिलीज होगा।

स्त्री 2 में भी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ही मुख्य भूमिकाओं में होंगे। स्त्री 2 की रिलीज डेट लगभग फिक्स हो चुकी है और बताया जा रहा है कि 2024 के अगस्त महीने में स्त्री 2 रिलीज की जाएगी। ये मूवी इस बार भी हॉरर मूवी ही होगी।

पुष्पा – द रूल

पुष्पा – द राइज 2021 में रिलीज हुई थी। साउथ सिनेमा की इस तेलुगु मूवी पुष्पा – द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था और यह 2021 की ब्लॉकबस्टर मूवी में शामिल थी। इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में थे। इस मूवी का अगला पार्ट मूवी के पहले पार्ट के समय ही घोषित कर दिया गया था। पुष्पा – द राइज मूवी का अगला भाग ‘पुष्पा – द रूल’ नाम से अगस्त 2024 में रिलीज किया जाएगा। ये मूवी तेलुगु में बनी है, जिसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयामल जैसी अन्य भाषा में भी डब करके रिलीज किया जाएगा। पुष्पा – दर रूल 15 अगस्त 2024 को रिलीग होगी ऐसा बताया जा रहा है।

 


मूवी के सिक्वल, हेरा-फेरी का सिक्वल, सिंघम का सिक्वल, डॉन का सिक्वल, वेलकम का सिक्वल, Welcome to the jungle, Welcome movie sequel, Hera-Pheri Sequel, Don sequel, Singham Sequel, स्त्री 2, पुष्पा – द राइज, 2024 में फिल्मो के सिक्वल, Sequel in 2024

नई पोस्ट की अपडेट पाने को Follow us on X.com (twitter) https://twitter.com/Mindians_In

नई पोस्ट की अपडेट पाने को Follow us on WhatsApp Channel https://whatsapp.com/channel/Mindians.in


ये हैं 2023 की महाफ्लॉप फिल्में जिनकी बड़ी हिट होने की उम्मीदें थीं।

WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...

Latest Articles