Saturday, July 27, 2024

ये सारी मूवी ओटीटी पर फ्री में उपलब्ध हैं। बिना सब्स्क्रिप्शन के देख सकते हैं।

ये सारी मूवी ओटीटी पर फ्री में उपलब्ध हैं। बिना सब्स्क्रिप्शन के देख सकते हैं। (Free movies on OTT Platform)

ओटीटी प्लेटफॉर्म लोगों के लिए घर बैठे मनोरंजन का एक बेहतरीन बेहतरीन जरिया बन गए हैं। ओटीपी प्लेटफार्म पर एक से एक कंटेंट उपलब्ध है। ऐसा कंटेंट जो लोगों ने पहले कभी थिएटर में या टीवी आदि पर नहीं देखा है। लोग घर बैठे अपना मनपसंद हर तरह का कंटेंट देखकर आनंद उठा रहे हैं। लोग अब थिएटर और टीवी की जगह ओटीपी प्लेटफार्म पर अधिक शिफ्ट हो रहे हैं।

बड़ी-बड़ी मूवी चाहे वह ब्लॉकबस्टर हों अथवा फ्लॉप हो गई हों तो अपनी रिलीज के कुछ दिनों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म का ही रोक करती हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखने के लिए लोगों को अक्सर भारी-भरकम रकम खर्च करनी पड़ती है। एक ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं है। चार-पांच तरह के लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिनमें नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, सोनीलिव, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जी प्राइम जैसे प्लेटफार्म के नाम प्रमुख हैं। इन सब का सब्स्क्रिप्शन लिया जाए तो महीने का डेढ-दो हजार रुपए खर्च होना स्वाभाविक है।

ऐसे में बहुत दर्शक ओटीटी पर फ्री में मूवी देखने की जुगाड़ में रहते हैं।  बहुत सी ऐसी मूवी ओर वेबसीरीज भी हैं जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है, जो फ्री में देखी जा सकती हैं। इनको देखने के लिए किसी भी तरह के सब्स्क्रिप्शन की जरूरत नहीं है। ऐसी ही कुछ मूवी और वेब सीरीज के बारे में यहां पर बता रहे हैं, जो आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखकर आनंद उठा सकते हैं।

विक्रम

ओटीटी प्लेटफॉर्म – डिजनी प्लस हॉटस्टार

विक्रम 2022 में रिलीज हुई मूवी है, जिसमें मुख्य भूमिका कमल हसन ने निभाई है। कमल हसन की प्रतिभा से कोई भी अपरिचित नहीं है। वह तमिल फिल्मों के सुपरस्टार हैं। यह मूवी भी मूल भाषा तमिल में है लेकिन इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है। कमल हसन ने न केवल इस मूवी का को प्रोड्यूस किया है बल्कि इसमें महत्वपूर्ण रोल भी किया है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस मूवी में कमल हसन के अलावा विजय सेतुपति और फरहाद फासिल जैसे अभिनेता भी हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी है और जब ओटीटी पर आई थी तब इसको काफी प्रशंसा मिली थी। यह मूवी डिजनी हॉटस्टार पर बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है।

असुर 2 (वेब सीरीज)

ओटीटी प्लेटफार्म – जिओ सिनेमा

असुर 2 वेबसीरीज पर एकदम फ्री में उपलब्ध है। इसमें मुख्य भूमिका अरशद वारसी ने निभाई है। यह भी डिजनी हॉटस्टार पर एकदम फ्री में है। यह असुर वेब सीरीज का अगला भाग है। यह एक क्राइम सस्पेंस थ्रिलर से भरी मूवी है। जिओ सिनेमा पर एकदम फ्री में देखा जा सकता है। यह मूवी एक सीरियल किलर मूवी है। अरशद वारसी के अलावा इसमें वरुण सोबती, रिद्धि डोगरा, अनुप्रिया गोयनका के भी अहम रोल हैं।

तंदूर 

ओटीटी – जियो सिनेमा

तंदूर मूवी एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जो जियो सिनेमा पर एकदम फ्री में उपलब्ध है। इसका निर्देशन निवेदिता बसु ने किया है। यह एक सच्ची घटना पर आधारित मूवी है, जब 1995 में जब दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के एक नेता सुशील शर्मा ने अपनी पत्नी नैना साहनी को जिंदा तंदूर में जला दिया था। बाद में सुशील शर्मा को उम्रकैद की सजा हुई थी। यह कहानी इस सच्ची घटना पर आधारित है।

कठपुतली

ओटीटी – डिज्नीप्लस हॉटस्टार

कठपुतली मूवी अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिका से सजी हुई मूवी है। यह मूवी डिजनी प्लस हॉटस्टार पर एकदम फ्री में देखने के लिए उपलब्ध है। मूवी को 2022 में रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है। यह भी एक मनोवैज्ञानिक अपराध क्राईम थ्रिलर मूवी है, जिसमें अक्षय कुमार रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिका है। इसका Disney+ Hotstar पर इस मूवी का आनंद फ्री में लिया जा सकता है।

भौकाल

ओटीटी – एमएक्स प्लेयर

भौकाल एक वेबसीरीज है जो एमएक्स प्लेयर पर एकदम फ्री में उपलब्ध है। यह वेब सीरीज 2022 में रिलीज हुई थी। यह एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें मोहित रैना, अभिमन्यु सिंह, सिद्धांत कपूर आदि की प्रमुख भूमिका है। मोहित रैना इसमें एक आईपीएस अफसर के रूप में हैं। इसमें इस वेब सीरीज के सीजन के सभी एपिसोड को एमएक्स प्लेयर पर एकदम फ्री में देखा जा सकता है।

ब्लडी डैडी

ओटीटी – जियो सिनेमा

ब्लडी डैडी एक एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसका निर्देशन अली अब्बास जब्बार ने किया है। इसमें शाहिद कपूर और रोनित राय तथा राजीव खंडेलवाल आदि ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अलावा संजय कपूर और डायना पेंटी भी अहम रोल में है। यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी है, जो जिओ सिनेमा पर एकदम फ्री में देखने के लिए उपलब्ध है।

हम दो हमारे दो

ओटीटी – डिजनी प्लस हॉटस्टार 

हम दो हमारे दो राजकुमार राव और कृति सेनन के मेन रोल की फिल्म है। ये डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर एकदम फ्री में देखने के लिए उपलब्ध है। इसमें राजकुमार राव और कृति सेनन में मेन रोल में है। यह एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन अभिषेक जैन ने किया है।

तो इस तरह इन सभी मूवी का आनंद एकदम फ्री में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एकदम फ्री में उठाया जा सकता है।

 

नई पोस्ट की अपडेट पाने को Follow us on WhatsApp Channel https://whatsapp.com/channel/Mindians.in


नेटफ्लिक्स इंडिया ने भारत में मूवी प्रीमियर पॉलिसी को चेंज किया। अब नेटफ्लिक्स पर किसी फिल्म का वही वर्जन दिखेगा जो सेंसर बोर्ड ने सिनेमाहॉल के लिए पास किया था।

WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...

Latest Articles