Saturday, July 27, 2024

2024 में ये बायोपिक फिल्में रिलीज होंगी। एक नही कई फिल्में हैं लाइन में।
2

2024 का साल हिंदी फिल्म में बायोपिक का साल होने वाला है क्योकि इस साल 2024 में एक के एक अनेक बायोपिक (Biopic movies in 2024) रिलीज होंगी। जानते हैं कौन सी हैं, वो मूवी…? 

2024 में रिलीज होने वाली बायोपिक फिल्में (Biopic movies in 2024)

2023 में अनेक फिल्मों की सफलता के बाद अब 2024 किस साल का लोगों को इंतजार है कि जब इस साल में कौन-कौन सी मूवी आएगी।

2024 में एक के बाद एक मूवी आएंगी, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इस साल कई बायोपिक मूवी रिलीज होंगी। इस तरह 2024 का साल बायोपिक मूवी का साल हो सकता है, क्योंकि कई बायोपिक मूवी कतार में हैं। इन मूवी के नाम जानते हैं…

मैं अटल हूँ

19 जनवरी 2024 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर आधारित बायोपिक मूवी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भारत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन का खाका प्रस्तुत करेगी। इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेई का रोल पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। मूवी के ट्रेलर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है और रवि जाधव के निर्देशन में बनी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन कर सकती है।

इमरजेंसी

इस मूवी में कंगना राणावत हैं। वह एक सक्षम अभिनेत्री है, लेकिन उनकी कई पिछली फिल्में के बाद फ्लाप हुई हैं। अब उनको सारी उम्मीद इमरजेंसी मूवी पर टिकी है। इमरजेंसी मूवी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का कथानक इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाई गई इमरजेंसी की घटना के इर्द-गिर्द रखा गया है।

कंगना राणावत इसमें इंदिरा गांधी के रोल में हैं। इस मूवी की एक दो झलक में कंगना राणावत दिखाई दी हैं, उसमें उन्होंने गजब की एक्टिंग की है और इंदिरा गांधी के कैरेक्टर को पूरी तरह अपने अंदर ढाल लिया है। मूवी की रिलीज डेट अभी फिक्स नहीं हुई है लेकिन 2024 में कभी भी यह मूवी रिलीज होगी। शायद जून के महीने में ये मूवी रिलीज हो।

इक्कीस

ये मूवी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरता दिखाने वाले अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र मिला था। इस फिल्म में वरुण धवन उनका रोल निभाते नजर आएंगे। उनका साथ धर्मेंद्र भी हैं। ये मूवी पहले 2023 में रिलीज होने वाली थी और इसकी रिलीज डेट टलती गई। अब ये मूवी 2024 में कभी भी रिलीज होगी।

छावा

छावा मूवी छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर केंद्रित है। इस मूवी में विकी कौशल संभाजी महाराज का रोल निभा रहे हैं। मूवी की शूटिंग पर चालू है और 2024 के आखिरी महीनों में इस मूवी के रिलीज होने की पूरी संभावना है। छत्रपति संभाजी राज महाराज शिवाजी महाराज के समान ही एक बहादुर योद्धा थे। उन पर अभी तक बहुत अधिक मूवी नहीं बनी हैं। इसलिए मूवी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होगी।

चंदू चैंपियन

चंदू चैंपियन मूवी में कार्तिक आर्यन में लीड रोल में है। यह मूवी भी एक बायोपिक मूवी है क्योंकि यह मूवी भारत के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। यह मूवी 2024 के जून माह में रिलीज होगी ऐसा कहा जा रहा है।

श्री

श्री मूवी भी एक बायोपिक मूवी है। इसमें राजकुमार राव लीड रोल में है। राजकुमार राव इस मूवी में श्रीकांत बोला की भूमिका निभा रहे हैं। श्रीकांत बोला एक उद्योगपति थे। श्रीकांत गोला बोलांड इंडस्ट्रीज के फाउंडर रह चुके हैं। वह देख नहीं सकते। उसके बावजूद भी उन्होंने इतना बड़ा बिजनेस अंपायर खड़ा किया इसीलिए उनका जीवन एक प्रेरणा स्रोत है।

1991 में आंध्र प्रदेश में जन्मे श्रीकांत बोला जन्म से ही अंधे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी कमजोरी को बाधा नहीं बनने दिया और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। अब राजकुमार राव इस मूवी में उनके रोल को निभाकर उनके प्रेरणादायक जीवन को पर्दे पर जीवंत करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की अभिनेत्री ज्योतिका सदाना भी हैं, जो लंबे समय बाद हिंदी फिल्मों मे वापसी करेंगी।

स्वातंत्र्य वीर सावरकर

स्वातंत्र्य वीर सावरकर मूवी प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर के जीवन पर आधारित मूवी है। इस मूवी में रणदीप हुड्डा सावरकर का रोल निभा रहे हैं। यह मूवी भी 2024 में रिलीज होगी। मूवी की रिलीज डेट अभी फायनल नहीं हुई है।

चकदा एक्सप्रेस

चकदा एक्सप्रेस मूवी पूर्व महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित मूवी है। यह मूवी भी 2024 में रिलीज होगी। इस मूवी में झूलन गोस्वामी का रोल अनुष्का शर्मा निभाएंगी।

मैदान

मैदान मूवी भी एक बायोपिक मूवी है जिसमें अजय देवगन मेन रोल में है। यह मूवी फुटबॉल की पृष्ठभूमि पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। यह मूवी प्रसिद्ध फुटबॉलर कोच अब्दुल रहीम के जीवन पर केंद्रित है। यह मूवी 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन 2023 में रिलीज नहीं हो पाई।

अब यह 2024 में रिलीज होगी। इस मूवी में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि आदि भी होंगे। अमित शर्मा इसके निर्देशक हैं। यह मूवी 1952 से 1962 तक फुटबॉल कोच रह चुके सैयद अब्दुल रहीम की जीवन यात्रा को दर्शाती है।

इस तरह 2024 की यह बायोपिक मूवी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा। कुछ मूवी की रिलीज डेट फिक्स हो चुकी है तो कुछ मूवी की रिलीज डेट आनी बाकी है।

….इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर भी एक बायोपिक मूवी बन रही है, उसका नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है और इस मूवी के भी 2024 में रिलीज होने की पूरी संभावना है।


ये भी पढ़ें…

2024 में ये हिंदी फिल्में सिनेमाघर में दस्तक देंगी। बहुत सी फिल्मों का दर्शकों में क्रेज भी है।


हमारा WhatsApp Channel Follow करें… https://whatsapp.com/channel/Mindians.in
हमारा Facebook Page Follow करें… https://www.facebook.com/mindians.in
हमारा X handle (Twitter) Follow करें… https://twitter.com/Mindians_In
हमारा Telegram channel Follow करें… https://t.me/mindians1
WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...

Latest Articles