Saturday, July 27, 2024

ये हैं 2023 की महाफ्लॉप फिल्में जिनकी बड़ी हिट होने की उम्मीदें थीं।

2023 में फ्लॉप होने वाली वह बड़ी फिल्में जो बड़े नाम वाले स्टारों वाले नाम के बावजूद फ्लॉप हुईं (Biggest Flop Hindi Movies of 2023)

2023 में बॉलीवुड की बहुत से फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं तो कुछ फिल्में ऐसी भी थींं, जो अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर (Biggest Flop Hindi Movies of 2023) साबित हुईं। आइए इन फिल्मों के नाम जानते हैं…

2023 से पहले पिछले दो-तीन साल बॉलीवुड के लिए बेहद खराब गए, जब बॉलीवुड की फिल्में धड़ाधड़ फ्लॉप हो रही थीं। 2019 में कोरोना महामारी के आक्रमण के बाद 2020, 2021 और 2022 में बॉलीवुड की फिल्में कुछ खास सफल नहीं हो रही थी। इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़कर अधिकतर फिल्में फ्लॉप हो जाती थी।

2023 साल बॉलीवुड के लिए बहुत अच्छा रहा, जब बॉलीवुड की चार-पाँच फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इन सभी चार-पाँच फिल्मों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई जान फूंक दी है। जवान, पठान, ग़दर 2, एनिमल, टाइगर 3, ओ माय गॉड 2, रॉकी और रानी की प्रेम कथा, दी केरल स्टोरी और डंकी जैसी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रहीं।

इन फिल्मों ने ओटीटी की मुड़ रहे दर्शकों को वापस सिनेमा हॉल में खींच लिया, लेकिन इसी 2023 के साल में कुछ ऐसी बड़ी-बड़ी मूवी भी आई जो बेहद बड़ी-बड़ी स्टार कास्ट और बड़े बैनर को लेकर बड़े कैनवास पर बनाई गई थीं। इन फिल्मों से बड़ी उम्मीदे थीं, लेकिन यह मूवी अपनी अपेक्षा पर खरी नहीं उतरीं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुईं।

2023 की ऐसी ही कुछ फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुईं…

किसी का भाई किसी की जान

सलमान खान की फिल्मों का अलग ही क्रेज होता है। वह बॉक्स ऑफिस पर अपनी मूवी को हिट करने के लिए जाने जाते हैं। 2009 में वांटेट फिल्म से उनकी किस्मत का जो सितारा बुलंद हुआ वह लगातार चलता ही रहा और एक के बाद एक उनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं।

किसी का भाई किसी की जान मूवी जब 2023 में ईद के मौके पर रिलीज की गई थी तो उससे भी यही उम्मीद की गई थी कि यह मूवी सलमान खान की पिछली फिल्मों की तरह ब्लॉकबस्टर साबित होगी। लेकिन सलमान खान की यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई। फिल्म ने कुल मिलाकर 110 करोड़ की ही कमाई की। फिल्म का बजट 132 करोड़ था। भारत में इसने 110 करोड़ का ही कलेक्शन किया जबकि वर्ल्डवाइड कुल 172 करोड़ की कमाई की। इस तरह यह फिल्म कुछ खास प्रॉफिट नहीं काम सकी। सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करती हैं लेकिन किसी का भाई किसी जान फिल्म ऐसा नही कर सकी इसलिए इसे 2023 की महाफ्लॉप मूवी माना गया।

132 के लगभग बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 110 करोड़ और वर्ल्डवाइड केवल 172 करोड़ का ही बिजनेस किया।

आदिपुरुष 

आदिपुरुष द्वारा निर्देशित फ़िल्म थी, जिसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका में थे। तन्हाजी फिल्म की सफलता के बाद ओम राऊत से काफी उम्मीदें थीं। आदि पुरुष बेहद विशाल कैनवास पर बनाई गई थी और इस मूवी का जबरदस्त हाइप क्रिएट किया गया था। हिंदी के अलावा इसे तेलुगू, तमिल सहित अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया गया था।

700 करोड़ के बजट में बनी आदिपुरुष जब रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। पहले दिन आदिपुरुष ने भले ही जबरदस्त ओपनिंग ली हो लेकिन दर्शकों को यह मूवी खास पसंद नहीं आई। धार्मिक आस्थाओं पर बनी इस मूवी के साथ अनेक ऐसे प्रयोग किए गए थे जो लोगों की धार्मिक मान्यताओं को आहत करते थे। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जैसे धार्मिक चरित्रों जिनके प्रति हिंदु धर्म के अनुयायियों में गहरी आस्था हैं, उनके मुँह से सस्ते फिल्मी डायलॉग बुलवाना लोगों को पसंद नही आया। दर्शकों ने इस मूवी को पसंद नही किया। इसके बारे मे सोशल मीडिया पर हर किसी ने काफी निगेटिव रिव्यू ही दिए जिसका असर इसके कलेक्शन पर पड़ा।

शुरू के तीन दिनों में मूवी का कलेक्शन भले ही जबरदस्त रहा हो और डिजिटल राइट्स आदि बेचकर मूवी ने अपनी लागत लगभग निकली हो, लेकिन इस फिल्म को बहुत बड़ी हिट मूवी नहीं कहा जा सकता और दशकों में किसी भी वर्ग को यह मूवी पसंद नहीं आई।

700 करोड़ की इस मूवी ने भारत में 143 करोड़ और वर्ल्डवाइड केवल 388 करोड़ का ही बिजनेस किया।

सेल्फी

सेल्फी अक्षय कुमार की फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा इमरान हाशमी भी थे। सेल्फी का बजट लगभग 100 करोड़ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने कल 23 करोड़ की ही कमाई की। फिल्म दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आई। अक्षय कुमार की फिल्में पिछले कुछ समय से खास नहीं चल रही थी। कोरोना के बाद उनकी सूर्यवंशी ही हिट हुई थी। सेल्फी मूवी ने भी अक्षय कुमार को निराशा ही दी और यह दर्शकों द्वारा नकार दी गई।

100 करोड़ के बजट वाली सेल्फी मूवी ने केवल 23 करोड़ का ही कलेक्शन किया।

भोला

भोला अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म थी। इसमें अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन अजय देवगन के लिए यह मूवी घाटे का सौदा ही रही। इस मूवी का कुल बजट 100 करोड़ था और बॉक्स ऑफिस पर कुल 111 करोड़ की ही कमाई की। इस तरह यह मूवी बहुत ही कम प्रॉफिट कर पाई और ब्लॉक बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

100 करोड़ के बजट वाली भोला मूवी ने केवल 111 करोड़ का ही कलेक्शन किया।

तेजस

तेजस कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म थी। कंगना रनौत की फिल्में हीरोइन केंद्रित फिल्में होती हैं। तेजस में भी कंगना रनौत ने तेजस गिल नाम के एक महिला पायलट का रोल किया था। बड़े जोर-शोर के साथ यह मूवी रिलीज की गई थी। इसका कुल बजट 70 करोड़ था। भारी-भरकम बजट में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 5 करोड़ से कुछ ज्यादा ही कलेक्शन किया। इस तरह यह मूवी कंगना रनौत के लिए बेहद नुकसान का सौदा साबित हुई। यह 2023 की सबसे महान डिजास्टर फिल्म मानी जा सकती है जो अपनी लागत का 10% भी नहीं निकाल सकी।

शहजादा

शहजाद फिल्म कार्तिक आर्यन की फिल्म थी। कार्तिक आर्यन की पिछले साल भूल भुलैया 2 ठीक-ठाक चली थी और 2022 की हिट मूवी में इस मूवी का नाम शामिल था, इसलिए शहजादा मूवी से भी कार्तिक आर्यन को बेहद उम्मीद थीं। लेकिन यह मूवी भी 2023 की महाफ्लॉप मूवी में शामिल हुई। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के मुख्य रोल वाली यह मूवी का बजट 85 करोड़ था और उसने बॉक्स ऑफिस पर केवल 39 करोड़ का ही। बिजनेस किया इस तरह यह मूवी अपनी लागत भी नहीं निकल पाई।

शहजादा फिल्म जिसकी लागत 85 करोड़ थी उसने बॉक्स ऑफिस पर केवल 39 करोड़ की ही बिजनेस किया।

गणपत

गणपत मूवी टाइगर श्रॉफ की मूवी थी, जिसमें टाइगर श्रॉफ के अलावा अमिताभ बच्चन का भी अहम रोल था। कृति सेनन उसमें उनकी हीरोइन थी। टाइगर श्रॉफ की मूवी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस कर लेती हैं। उनकी अपनी मार्केट वैल्यू है, लेकिन गणपत मूवी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। इसका बजट 200 करोड रुपए बताया जाता है और इस यह मूवी 2023 की महाफ्लॉप मूवी में से एक मूवी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर केवल 13 करोड़ के लगभग ही कलेक्शन किया। इस तरह यह मूवी अपनी लागत भी नहीं निकल पाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब रिलीज हुई कब आई और कब उतर गई लोगों को पता ही नहीं चला।

गणपत फिल्म जिसका बजट 200 करोड़ बताया जाता है, जिसने 13 करोड़ का बिजनेस किया।

इस तरह 2023 में ये जबरदस्त हाइप वाली फिल्में थीं जो अपनी अपेक्षाओं पर खरी नही उतरीं।

नई पोस्ट की अपडेट पाने को Follow us on X.com (twitter) https://twitter.com/Mindians_In

नई पोस्ट की अपडेट पाने को Follow us on WhatsApp Channel https://whatsapp.com/channel/Mindians.in


2023 में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली टॉप 10 हिंदी फिल्मों की लिस्ट जानें।

WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...

Latest Articles