Saturday, July 27, 2024

‘एनिमल’ मूवी एक रणवीर ने छोड़ी तो दूसरे रणबीर ने लपकी।
'

एनिमल मूवी ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर धूम-धड़ाका मचाया था। ये मूवी 2023 साल की चौथी ब्लॉकबस्टर बनी। एनिमल मूवी ने रणबीर कपूर की स्टार वैल्यू को बेहद बढ़ा दिया है। जबरदस्त एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रणबीर कपूर के काम को सभी पसंद रहे हैं। इसके धमाकेदार बिजनेस को देखते हुए यह फिल्म 500 करोड़ से अधिक ऊपर का बिजनेस करेगी, इस बारे में कोई शक नहीं है।

लेकिन क्या आपको पता है कि जिस एनिमल मूवी ने रणबीर कपूर को जबरदस्त नाम दिया है, वह मूवी रणबीर कपूर को सबसे पहले ऑफर नहीं हुई थी। जी हाँ, एनिमल मूवी सबसे पहले रणबीर कपूर के ही समकालीन अभिनेता और उनके हम-नाम रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी।

जब संदीप रेड्डी बंगा इस फिल्म को बनाने के बारे में सोच रहे थे, तो उन्होंने सबसे पहले रणबीर कपूर द्वारा प्ले किया गया  रोल रणवीर सिंह को ऑफर किया था। रणवीर सिंह ने पूरी कहानी सुनने के बाद निश्चय किया कि फिल्म की कहानी के प्लॉट को सुनकर लगता है कि इसमें बहुत अधिक हिंसा है और इसकी थीम बहुत अधिक डार्क है। इसी कारण रणवीर सिंह ने यह मूवी करने से मना कर दिया।

रणवीर सिंह द्वारा छोड़ी गई इस मूवी को रणबीर कपूर ने करने के लिए हामी भर दी और अब इतिहास सामने है कि एनिमल मूवी किस तरह ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अब रणवीर सिंह को अपने निर्णय पर पछतावा जरूर हो रहा होगा।

सैम बहादुर भी रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी

यहाँ पर एक संयोग और है कि जिस दिन एनिमल रिलीज हुई उसी दिन एक और फिल्म सैम बहादुर रिलीज हुई। जिसमे मेन रोल में विकी कौशल हैं। दिलचस्प बात ये है कि सैम बहादुर मूवी भी विकी कौशल से पहले रणवीर सिंह को ही ऑफर की गई थी, लेकिन उस समय रणवीर सिंह ’83’ मूवी में बिजी थे, जो कि कपिल देव की बायोपिक थी।

सैम बहादुर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है।  रणबीर कपूर एक साथ दो-दो बायोपिक नहीं करना चाहते थे और पूरा फोकस 83 मूवी पर करना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने सैम बहादुर मूवी का ऑफर भी ठुकरा दिया था।

उनके द्वारा ठुकराई गई दोनों मूवी एक ही दिन अलग-अलग दूसरे अभिनेताओं के रोल से सजकर रिलीज हुईं। एनिमल मूवी ने तो जबरदस्त धमाका कर दिया है, हालांकि सैम बहादुर मूवी भी ठीक-ठाक ही रही है।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो अभी उनकी हाल फिलहाल में रॉकी एवं रानी फिल्म रिलीज हुई थी। अब वह फरहान अख्तर के निर्देशन में डॉन 3 मूवी में दिखाई देने वाले हैं।

वह रोहित शेट्टी की सिंघम 3 में भी दिखाई देंगे, जिसमें वह अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ दिखाई देंगे। इसमें उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की भी प्रमुख भूमिका होंगी।


ये भी पढ़ें…
WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...

Latest Articles