Saturday, July 27, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के पाँचवें चरण में जिन 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी, उनका नाम जानें।

भारत की 18वीं लोकसभा के लिए भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव सात चरणों में होना निर्धारित हो चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 के पाँचवे चरण में किन लोकसभा सीटों पर वोटिंग (Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Seats List) जानते हैं…

सात चरणों में होने वाले चुनाव का पहला चरण 19 अप्रेल 2024 को, दूसरा चरण 26 अप्रेल 2024 को, तीसरा चरण 7 मई 2024 को, चौथा चरण 13 मई 2024 को, पांचवां चरण 20 मई 2024 को, छठा चरण 25 मई 2024 को और सातवां चरण 1 जून 2024 को होगा।

पाँचवें चरण में 20 मई को लोकसभा 2024 की वोटिंग होगी। इस पाँचवें चरण में देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

लोकसभा चुनाव 2024 के पाँचवे चरण का मतदान 20 मई को होगा और पाँचवे चरण की सभी सीटों के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 3 मई है। नामांकन पत्र की जांच 4 मई को की जाएगी। उसके बाद 6 मई तक नाम वापसी की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है।

20 मई 2024 लोकसभा चुनाव के पाँचवें चरण में 8 राज्यों की जिन 49 सीटों पर चुनाव होने हैं, वे सीटें राज्यों के अनुसार इस प्रकार हैं…

पाँचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर होने वाले मतदान राज्य और सीटों की संख्या

  • उत्तर प्रदेश – 14
  • महाराष्ट्र – 13
  • बिहार – 5
  • झारखंड – 3
  • ओडिशा – 5
  • पश्चिम बंगाल – 7
  • जम्मू-कश्मीर – 1
  • लद्दाख – 1

पाँचवें चरण में जिन 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी, उनके नाम इस प्रकार हैं (Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Seats List)

  1. मोहनलालगंज (उत्तर प्रदेश)
  2. लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
  3. रायबरेली (उत्तर प्रदेश)
  4. अमेठी (उत्तर प्रदेश)
  5. जालौन (उत्तर प्रदेश)
  6. झांसी (उत्तर प्रदेश)
  7. हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)
  8. बांदा (उत्तर प्रदेश)
  9. फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)
  10. कौशांबी (उत्तर प्रदेश)
  11. बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)
  12. फैजाबाद (उत्तर प्रदेश)
  13. कैसरगंज (उत्तर प्रदेश)
  14. गोंडा (उत्तर प्रदेश)
  15. धुले (महाराष्ट्र)
  16. डिंडोरी (महाराष्ट्र)
  17. नासिक (महाराष्ट्र)
  18. पालघर (महाराष्ट्र)
  19. भिवंडी (महाराष्ट्र)
  20. कल्याण (महाराष्ट्र)
  21. ठाणे (महाराष्ट्र)
  22. मुंबई उत्तर (महाराष्ट्र)
  23. मुंबई उत्तर-पश्चिम (महाराष्ट्र)
  24. मुंबई उत्तर-पूर्व (महाराष्ट्र)
  25. मुंबई उत्तर-मध्य (महाराष्ट्र)
  26. मुंबई दक्षिण-मध्य (महाराष्ट्र)
  27. मुंबई दक्षिण (महाराष्ट्र)
  28. बनगांव (पश्चिम बंगाल)
  29. बैरकपुर (पश्चिम बंगाल)
  30. हावड़ा (पश्चिम बंगाल)
  31. उलुबेरिया (पश्चिम बंगाल)
  32. श्रीरामपुर (पश्चिम बंगाल)
  33. हुगली (पश्चिम बंगाल)
  34. आरामबाग (पश्चिम बंगाल)
  35. सीतामढी (बिहार)
  36. मधुबनी (बिहार)
  37. मुजफ्फरपुर (बिहार)
  38. सारण (बिहार)
  39. हाजीपुर (बिहार)
  40. बरगढ़ (ओडिशा)
  41. सुंदरगढ़ (ओडिशा)
  42. बोलांगीर (ओडिशा)
  43. कंधमाल (ओडिशा)
  44. अस्का  (ओडिशा)
  45. चतरा (झारखंड)
  46. कोडरमा (झारखंड)
  47. हज़ारीबाग़ (झारखंड)
  48. बारामूला (जम्मू-कश्मीर)
  49. लद्दाख (लद्दाख)

ये भी पढ़ें…

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की किन 96 सीटों पर वोटिंग होनी हैं, नाम जानें

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की 94 सीटों का नाम जानें।

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में किन 89 सीटों पर वोटिंग होगी। सभी सीटों के नाम जान लें।

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रेल को किन 102 सीटों पर वोटिंग होगी, सबके नाम जान लें।

लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरण का पूरा शेड्यूल जानें। कौन सी लोकसभा सीट पर कब वोटिंग होगी?

WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...

Latest Articles