Tuesday, October 22, 2024

National Creators Awards 2024 – भारत के नेशनल क्रियेटर्स अवार्ड की लिस्ट इस प्रकार है।
N

भारत सरकार द्वारा कुछ समय पहले सोशल मीडिया में और जीवन के अलग-अलग क्षेत्र में नए-नए (National Creators Awards 2024) क्रिएटर के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। इसके लिए एक अभियान चलाया गया था और अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से आवेदन मांगे गए थे। पूरे देश से हजारों क्रियेटर्स ने पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार यानी नेशनल कंटेंट क्रिएटर अवार्ड के लिए आवेदन किया था। इनमें से जिन चुनिंदा लोगों को अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड देने के लिए चुना गया, उन सभी क्रिएटर को 8 मार्च 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम् में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में पुरस्कार प्रदान किया।

भारत मंडपम दिल्ली के प्रगति मैदान में बना हुआ एक आधुनिक सभागृह है, जो भारत में G20 सम्मेलन के दौरान बनाया गया था। इसी सभागृह में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार 2024 के पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।

पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 फरवरी को आरंभ की गई थी और पुरस्कारों की कुल बीस कैटेगरी बनाई गईं थी। इन सभी कैटिगरी के क्रिएटर के लिए 10 लाख वोट और फिर जूरी द्वारा चुने जाने के बाद कुल 23 विजेताओं को शॉर्ट लिस्ट किया गया।

इन सभी विजेताओं में तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी विजेताओं को भारत मंडपम् में आयोजित पुरस्कार समारोह में पुरस्कार प्रदान किया और उनके अनुभव पूछे। अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लंबा भाषण भी दिया।

वर्ष 2024 के क्रियेटर्स विनर की लिस्ट (National Creators Awards 2024)

  1. सर्वश्रेष्ठ स्टोरी टेलर पुरस्कार – कीर्तिका गोविंदासामी
    (Best Storyteller Award – Keerthika Govindasamy)
  2. द डिसरप्टर ऑफ द ईयर – रणवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स)
    The Disruptor of the Year – Ranveer Allahbadia (BeerBiceps)
  3. वर्ष के सेलिब्रिटी क्रिएटर – अमन गुप्ता
    Celebrity Creator of the Year – Aman Gupta
  4. ग्रीन चैंपियन अवार्ड – पंक्ति पांडे
    Green Champion Award – Pankti Pandey
  5. सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रियेटर – जया किशोरी
    Best Creator For Social Change – Jaya Kishori
  6. सबसे प्रभावशाली कृषि क्रियेटर – लक्ष्य डबास
    Most Impactful Agri Creator – Lakshay Dabas
  7. वर्ष का सांस्कृतिक राजदूत – मैथिली ठाकुर
    Cultural Ambassador of The Year – Maithili Thakur
  8. इंटरनेशनल क्रियेटर पुरस्कार – ड्रू हिक्स
    International Creator Award – Drew Hicks
  9. सर्वश्रेष्ठ यात्रा क्रियेटर पुरस्कार – कामिया जानी
    Best Travel Creator Award – Kamiya Jani
  10. स्वच्छता राजदूत पुरस्कार – मल्हार कलांबे
    Swachhta Ambassador Award – Malhar Kalambe
  11. द न्यू इंडिया चैंपियन अवार्ड – अभि और नियू
    The New India Champion Award – Abhi and Niyu
  12. टेक क्रिएटर अवार्ड- गौरव चौधरी
    Tech Creator Award- Gaurav Chaudhary
  13. हेरिटेज फैशन आइकन अवार्ड – जान्हवी सिंह
    Heritage Fashion Icon Award – Jahnvi Singh
  14. सर्वाधिक रचनात्मक क्रियेटर (पुरुष)- आरजे रौनक (बौआ)
    Most Creative Creator (Male)- RJ Raunac (Bauaa)
  15. सर्वाधिक रचनात्मक क्रियेटर (महिला) – श्रद्धा
    Most Creative Creator (Female) – Shraddha
  16. भोजन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रियेटर – कबिता सिंह (कबिता की रसोई)
    Best Creator in Food Category – Kabita Singh (Kabita’s Kitchen)
  17. शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रियेटर – नमन देशमुख
    Best Creator in Education Category – Naman Deshmukh
  18. गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर – निश्चय
    Best Creator in Gaming Category – Nishchay
  19. सर्वश्रेष्ठ माइक्रो क्रिएटर – अरिदमन
    Best Micro Creator – Aridaman
  20. सर्वश्रेष्ठ नैनो क्रियेटर – पीयूष पुरोहित
    Best Nano Creator – Piyush Purohit
  21. सर्वश्रेष्ठ सेहत और फिटनेस क्रियेटर – अंकित बैयानपुरिया
    Best Health and Fitness Creator – Ankit Baiyanpuria
पूरा अवार्ड समारोह देखिए

ये भी पढ़ें…
WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...