Saturday, July 27, 2024

दुनिया की वह जगहें, जिनके ऊपर हवाई जहाज उड़ाने की इजाजत नही है।

दुनिया में कुछ जगहें ऐसी हैं जहाँ के आसमान में से कोई भी प्लेन नही गुजर सकता है, वह कौन सी जगह (No Flying Zone of the world) हैं? जानते हैं..

पूरे दुनिया में एक देश से दूसरे जाने पूरी दुनिया में एक देश से दूसरे देश जाने या दुनिया के कोने से दूसरे कोने जाने के लिए हवाई जहाज एक सबसे तेज गति वाला साधन है। अब कुछ ही घंटे में हजारों किलोमीटर दूर बसे देश में आसानी से पहुंचा जा सकता है।

हवाई जहाज का यह सफर दुनिया में भ्रमण करने के लिए सबसे तेज गति का साधन है। किसी भी देश के एयरलाइंस की प्लेन को दूसरे दूर स्थित किसी दूसरे देश में जाने के लिए अनेक हवाई क्षेत्र से गुजरना पड़ता है। हर देश के ऊपर की हवाई सीमा उसके अधिकार क्षेत्र में आती है। यह उसे देश के ऊपर निर्भर है कि वह अपनी हवाई सीमा में किसी हवाई जहाज को गुजरने दे अथवा नहीं।

सामान्यतः सभी देशों में आपस में एक आपसी समझ है और इस समझ के तहत हवाई जहाज को उनके हवाई क्षेत्र को उपयोग करने की इजाजत मिलती है। किसी विशेष परिस्थिति में कोई देश अपनी फ्लाइंग जोन से किसी देश के या किसी एयरलाइंस के हवाई जहाज को गुजरने नहीं देता। लेकिन कुछ इस दुनिया में कुछ ऐसी जगह भी हैं, जहाँ पर किसी भी परिस्थिति में कोई भी हवाई जहाज ऊपर से गुजर नहीं सकता।

जी हाँ देश के कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जो हमेशा के लिए नो फ्लाइंग जोन के अंतर्गत आते हैं। ऐसी क्षेत्रों के आसमान से कोई भी हवाई जहाज गुजर नहीं सकता लिए। ऐसे ही कुछ नो फ्लाइंग जोन के क्षेत्र को जानते हैं…

दुनिया की नो फ्लाइंग जोन (No Flying Zone of the world)

ताजमहल

भारत का ताजमहल विश्व के साथ आश्चर्य में से एक है। हमारे भारत का ताजमहल का हवाई क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। ताजमहल के ऊपर से किसी भी प्लेन को उड़ाने की इजाजत नहीं है। ताजमहल को नो फ्लाइग जोन सन 2006 में घोषित कर दिया गया था।

तिब्बत

तिब्बत दुनिया के सबसे ऊंँची जगह में से एक जगह है। तिब्बत की सामान्य ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 16000 फीट के लगभग है। यहाँ पर अनेक ऊँची-ऊँची पहाड़ियां स्थित हैं। इसी कारण तिब्बत के कुछ क्षेत्रों को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। कुछ विशेष परिस्थितियों में कुछ प्लेन को यहाँ पर से उड़ाने की इजाजत है।

मक्का

मुसलमान का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल काब मस्जिद जोकि अरब के मक्का शहर में है, वहाँ पर मक्का के ऊपर के हवाई क्षेत्र से किसी भी हवाई जहाज को प्लेन को उड़ाने की इजाजत नहीं है। सऊदी अरब सरकार ने मक्का आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और इस धर्म स्थल की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए मक्का के ऊपर के सारे हवाई क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया हुआ है।

डिजनी पार्क

डिजनी पार्क अमेरिका कैलिफोर्निया तथा फ्लोरिडा जैसे राज्यों में स्थित है। इन दोनों वर्ल्ड डिजनी पार्क के ऊपर के हवाई क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है और इस क्षेत्र के ऊपर से कोई भी प्लेन या हेलीकाप्टर नहीं उड़ाया जा सकता।

माचू-पिचू

माचू पिचू दक्षिणी अमेरिका के देश पेरु में एक बेहद सुंदर प्राकृतिक जगह है। इस जगह को भी नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। यह एक बेहद समृद्ध प्राकृतिक स्थल है। यहाँ पर अनेक बहुमूल्य पेड़-पौधे और जीव-जंतु पाए जाते हैं। ऐसे दुर्लभ प्रजाति के पेड़-पौधे और जीव-जंतु दुनिया में और कहीं नहीं पाए जाते। इसलिए यहाँ के प्राकृतिक संरक्षण को सुरक्षित करने के उद्देश्य से इस क्षेत्र के हवाई क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

बकिंघम पैलेस

बकिंघम पैलेस इंग्लैंड का एक प्रमुख क्षेत्र है जो यूनाइटेड किंगडम के राजा का आवास भी है यहां पर इंग्लैंड के यूनाइटेड किंगडम के राजा और रानी निवास करते हैं यह विश्व के जाने-माने संसार के जाने-माने राजर्षि प्रदेशों में से एक है बकिंघम पैलेस के ऊपर के हवाई क्षेत्र को भी नोट लाइन जोन घोषित किया गया है और यहां से कोई भी प्लान गुर्जर नहीं सकता तो इस तरह यह कुछ दुनिया के कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनके ऊपर के आसमान को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है


ये भी पढ़ें…
WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...

Latest Articles