2024 के पद्म पुरुस्कारों की घोषणा हो चुकी है। किन-किन व्यक्तियों को पुरुस्कार (List of Padma Award 2024) मिला। पद्म पुरुस्कार क्या होते हैं, आइए जानते हैं… |
पद्म पुरुस्कार (List of Padma Award 2024)
2024 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है इस बार भारत सरकार ने कुल 132 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है।
पद्म पुरस्कार तीन श्रेणी में दिये जाते हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण सर्वोच्च श्रेणी है, उसके बाद पद्म भूषण और अंत में पद्मश्री की श्रेणी आती है।
इस बार 2024 में कुल 5 व्यक्तित्वों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिए गए हैं। कुल 17 व्यक्तित्वों को पद्म भूषण पुरस्कार दिए गए हैं। कल 110 व्यक्तित्वों को पद्मश्री पुरस्कार दिए गए हैं।
2024 के पद्म पुरस्कार धारी व्यक्तित्वों के नाम जानने से पहले लिए जानते हैं कि पद्म पुरस्कार क्या है?
पद्म पुरुस्कार
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में द्वितीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। यह सम्मान अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं।
पद्म पुरस्कारों की स्थापना 1954 में की गई थी। पहले पद्म पुरस्कार 1954 में दिए गए थे। उसके बाद कुछ वर्ष जैसे 1978, 1979, 1993 तथा 1997 के वर्षों को छोड़कर हर वर्ष पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
पद्म पुरस्कार तीन श्रेणी में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। यह तीनों सम्मान भारत की दूसरी, तीसरी और चौथी श्रेणी के सर्वोच्च सम्मान है।
भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न है। 2024 तक कुल 49 व्यक्तित्वों को भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
पद्म पुरस्कारों की तीन श्रेणियां में पद्म विभूषण सच्चे सर्वोच्च श्रेणी है, उसके बाद पद्म भूषण और पद्म श्री श्रेणी है।
पद्म विभूषण
पद्म विभूषण पुरस्कार किसी क्षेत्र में बेहद असाधारण कार्य और अति विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
पद्म भूषण
पद्म भूषण पुरस्कार किसी क्षेत्र में उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
पद्मश्री
पद्मश्री सम्मान किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा करने के लिए दिया जाता है।
पद्म पुरस्कारों की पात्रता
पद्म पुरस्कार किसी लिंग, धर्म जाति, पद, व्यवसाय आदि के भेदभाव पर नहीं दिए जाते बल्कि यह भारत के हर नागरिक को दिए जा सकते हैं।
पद्म पुरुस्कारों की श्रेणियां
पद्म पुरस्कारों की कई श्रेणियां हैं जो यह श्रेणी इस प्रकार हैं,
- कला (संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, सिनेमा, रंगमंच आदि शामिल हैं)
- सामाजिक कार्य (इसमें सामाजिक सेवा, धर्मार्थ सेवा, सामुदायिक परियोजनाओं में योगदान आदि शामिल हैं)
- सार्वजनिक मामले (कानून, सार्वजनिक जीवन, राजनीति आदि शामिल हैं)
- विज्ञान और इंजीनियरिंग (अंतरिक्ष इंजीनियरिंग, परमाणु विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान और उसके संबद्ध विषयों में
- अनुसंधान और विकास आदि शामिल हैं)
- व्यापार और उद्योग (बैंकिंग, आर्थिक गतिविधियाँ, प्रबंधन, पर्यटन को बढ़ावा देना, व्यवसाय आदि शामिल हैं)
- चिकित्सा (आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध, एलोपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा आदि में चिकित्सा अनुसंधान, विशिष्टता/विशेषज्ञता शामिल है)
- साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता, शिक्षण, पुस्तक रचना, साहित्य, कविता, शिक्षा का प्रचार, साक्षरता का प्रचार, शिक्षा सुधार आदि शामिल हैं)
- सिविल सेवा (सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रशासन आदि में विशिष्टता/उत्कृष्टता शामिल है)
- खेल (लोकप्रिय खेल, एथलेटिक्स, साहसिक कार्य, पर्वतारोहण, खेलों को बढ़ावा देना, योग आदि शामिल हैं)
- अन्य (ऊपर शामिल नहीं किए गए क्षेत्र और इसमें भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार, मानवाधिकारों की सुरक्षा, वन्य जीवन संरक्षण/संरक्षण आदि शामिल हो सकते हैं)
पद्म पुरुस्कारों के बारे में विशेष तथ्य
- पद्म पुरस्कार सामान्यत किसी भी व्यक्तित्व को मरणोपरांत नहीं प्रदान किए जाते हैं, जैसाकि वीरता पुरस्कार अथवा भारत रत्न पुरस्कार के मामले में होता है।
- विशिष्ट मामलों में अपवाद स्वरूप यह पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकते हैं। इस बार भी लगभग तीन व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किए गए हैं।
- पद्य पुरस्कार कि किसी निम्न श्रेणी में यदि किसी को पद्म पुरस्कार मिल गया है तो उसे उच्च श्रेणी का पद्म पुरस्कार 5 वर्ष के बाद ही मिल सकता है। अर्थात 5 वर्ष की अवधि के अंदर उसे दो पद्म पुरस्कार नहीं मिल सकते। अपवाद स्वरूप किसी मामले में इसमें छूट दी जा सकती है।
- पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्ण संध्या पर की जाती है और इन पुरस्कारों को प्रदान करने का कार्य राष्ट्रपति भवन में मार्च अथवा अप्रैल के महीने में किया जाता है और राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान प्रदान किए जाते हैं।
- पद्म पुरस्कारों में राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर एक प्रमाण पत्र और एक पदक प्रदान किया जाता है। इसमें किसी भी तरह की धनराशि नहीं प्रदान की जाती। सम्मान धारक को पदक की एक छोटी पद्म पुरुस्कार प्रतिकृति भी दी जाती है।
- पद्म पुरस्कार किसी भी तरह की उपाधि नहीं है। यानि इन्हें प्राप्त करने वाला प्राप्तकर्ता इन्हें अपने नाम के आगे या अंत में उपाधि की तरह उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में प्रयोग नहीं कर सकता।
पद्म पुरस्कारों का निर्णय कौन करता है?
पद में पुरस्कारों का निर्णय करने के लिए पद्म पुरस्कार समिति का गठन किया जाता है। जिसका गठन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। पद्म पुरस्कार समिति के अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं। इसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव के अलावा 4 से 6 प्रतिष्ठित व्यक्ति सदस्य के रूप में सम्मिलित होते हैं। समिति की सिफारिश के अनुमोदन के आधार पर ही पहले प्रधानमंत्री और उसके बाद राष्ट्रपति पुरस्कारों पर अंतिम मोहर लगाते हैं।
2024 के पद्म विभूषण की लिस्ट
क्रम | नाम | क्षेत्र | राज्य |
1 | वैजयंतीमाला बाली | कला | तमिलनाडु |
2 | कोनिडेला चिरंजीवी | कला | आंध्र प्रदेश |
3 | एम वेंकैया नायडू | सार्वजनिक मामने | आंध्र प्रदेश |
4 | बिंदेश्वर पाठक | सामाजिक कार्य | बिहार |
5 | पद्मा सुब्रह्मण्यम | कला | तमिलनाडु |
2024 के पद्म भूषण की लिस्ट
क्रम | विजेता | क्षेत्र | राज्य/देश |
1 | एम फातिमा बीवी | पब्लिक अफेयर्स | केरल |
2 | होर्मुसजी एन कामा | साहित्य एवं शिक्षा – पत्रकारिता | महाराष्ट्र |
3 | मिथुन चक्रवर्ती | कला | पश्चिम बंगाल |
4 | सीताराम जिंदल | व्यापार एवं उद्योग | कर्नाटक |
5 | यंग लियू | व्यापार एवं उद्योग | ताइवान |
6 | अश्विन बालचंद मेहता | मेडिसिन | महाराष्ट्र |
7 | सत्यब्रत मुखर्जी | पब्लिक अफेयर्स | पश्चिम बंगाल |
8 | राम नाइक | पब्लिक अफेयर्स | महाराष्ट्र |
9 | तेजस मधुसूदन पटेल | मेडिसिन | गुजरात |
10 | ओलानचेरी राजगोपाल | पब्लिक अफेयर्स | केरल |
11 | दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त | कला | महाराष्ट्र |
12 | तोगदान रिनपोछे | अन्य – अध्यात्मवाद | लद्दाख |
13 | प्यारेलाल शर्मा | कला | महाराष्ट्र |
14 | चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर | चिकित्सा | बिहार |
15 | उषा उथुप | कला | पश्चिम बंगाल |
16 | विजयकांत | कला | तमिलनाडु |
17 | कुन्दन व्यास | साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता | महाराष्ट्र |
2024 के पद्म श्री की लिस्ट
क्रम | नाम | क्षेत्र | राज्य/देश |
1 | खलील अहमद | कला | उत्तर प्रदेश |
2 | बदरप्पन एम | कला | तमिलनाडु |
3 | कालूराम बामनिया | कला | मध्य प्रदेश |
4 | रेज़वाना चौधरी | कला | बांग्लादेश |
5 | नसीम बानो | कला | उत्तर प्रदेश |
6 | रामलाल बरेठ | कला | छत्तीसगढ़ |
7 | गीता रॉय बर्मन | कला | पश्चिम बंगाल |
8 | पारबती बरुआ | सामाजिक कार्य | असम |
9 | सरबेश्वर बसुमतारी | अन्य – कृषि | असम |
10 | सोम दत्त बट्टू | कला | हिमाचल प्रदेश |
11 | तकदीरा बेगम | कला | पश्चिम बंगाल |
12 | सत्यनारायण बेलेरी | अन्य – कृषि | केरल |
13 | द्रोण भुइयां | कला | असम |
14 | अशोक कुमार विश्वास | कला | बिहार |
15 | रोहन मचांदा बोपन्ना | स्पोर्ट्स | कर्नाटक |
16 | स्मृति रेखा चकमा | कला | त्रिपुरा |
17 | नारायण चक्रवर्ती | विज्ञान एवं इंजीनियरिंग | पश्चिम बंगाल |
18 | ए वेलु आनंद चारी | कला | तेलंगाना |
19 | राम चेत चौधरी | विज्ञान एवं इंजीनियरिंग | उत्तर प्रदेश |
20 | के चेल्लाम्मल | अन्य – कृषि | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
21 | जोशना चिनप्पा | स्पोर्ट्स | तमिलनाडु |
22 | चार्लोट चोपिन | अन्य – योग | फ़्रांस |
23 | रघुवीर चौधरी | साहित्य एवं शिक्षा | गुजरात |
24 | जो डी क्रूज़ | साहित्य एवं शिक्षा | तमिलनाडु |
25 | गुलाम नबी डार | कला | जम्मू और कश्मीर |
26 | चित्त रंजन देबबर्मा | अन्य – अध्यात्मवाद | त्रिपुरा |
27 | उदय विश्वनाथ देशपांडे | खेल | महाराष्ट्र |
28 | प्रेमा धनराज | मेडिसिन | कर्नाटक |
29 | राधा कृष्ण धीमान | मेडिसिन | उत्तर प्रदेश |
30 | मनोहर कृष्ण डोले | मेडिसिन | महाराष्ट्र |
31 | पियरे सिल्वेन फ़िलिओज़ैट | साहित्य और शिक्षा | फ़्रांस |
32 | महाबीर सिंग गुड्डु | कला | हरियाणा |
33 | अनुपमा होस्केरे | कला | कर्नाटक |
34 | यज़्दी मानेकशा | मेडिसिन | गुजरात |
35 | राजाराम जैन | साहित्य एवं शिक्षा | उत्तर प्रदेश |
36 | जानकीलाल | कला | राजस्थान |
37 | रतन कहार | कला | पश्चिम बंगाल |
38 | यशवन्त सिंह कठोच | साहित्य एवं शिक्षा | उत्तराखंड |
39 | ज़हीर काज़ी | साहित्य एवं शिक्षा | महाराष्ट्र |
40 | गौरव खन्ना | स्पोर्ट्स | उत्तर प्रदेश |
41 | सुरेंद्र किशोर | साहित्य एवं शिक्षा – पत्रकारिता | बिहार |
42 | दसारी कोंडप्पा | कला | तेलंगाना |
43 | श्रीधर मकाम कृष्णमूर्ति | साहित्य एवं शिक्षा | कर्नाटक |
44 | यानुंग जमोह लेगो | अन्य – कृषि | अरुणाचल प्रदेश |
45 | जॉर्डन लेप्चा | कला | सिक्किम |
46 | सतेन्द्र सिंह लोहिया | खेल | मध्य प्रदेश |
47 | बिनोद महाराणा | कला | ओडिशा |
48 | पूर्णिमा महतो | स्पोर्ट्स | झारखंड |
49 | उमा माहेश्वरी डी | आर्ट | आंध्र प्रदेश |
50 | दुखु माझी | सामाजिक कार्य | पश्चिम बंगाल |
51 | राम कुमार मल्लिक | कला | बिहार |
52 | हेमचंद मांझी | चिकित्सा | छत्तीसगढ़ |
53 | चन्द्रशेखर महादेवराव मेश्राम | मेडिसिन | महाराष्ट्र |
54 | सुरेंद्र मोहन मिश्र (मरणोपरांत) | कला | उत्तर प्रदेश |
55 | अली मोहम्मद एवं गनी मोहम्मद | कला | राजस्थान |
56 | कल्पना मोरपारिया | व्यापार एवं उद्योग | महाराष्ट्र |
57 | चामी मुर्मू | सामाजिक कार्य | झारखंड |
58 | ससींद्रन मुथुवेल | सार्वजनिक मामले | पापुआ न्यू गिनी |
59 | जी नचियार | मेडिसिन | तमिलनाडु |
60 | किरण नादर | कला | दिल्ली |
61 | पकारावुर चित्रन नंबूदरीपाद (मरणोपरांत) | साहित्य एवं शिक्षा | केरल |
62 | नारायणन ई | आर्ट | केरल |
63 | शैलेश नायक | विज्ञान एवं इंजीनियरिंग | दिल्ली |
64 | हरीश नायक (मरणोपरांत) | साहित्य एवं शिक्षा | गुजरात |
65 | फ्रेड नेग्रिट | साहित्य एवं शिक्षा | फ़्रांस |
66 | हरिओम | विज्ञान एवं इंजीनियरिंग | हरियाणा |
67 | भागवत पधान | कला | ओडिशा |
68 | सनातन रूद्र पाल | कला | पश्चिम बंगाल |
69 | शंकर बाबा पुंडलिकराव पापलकर | सामाजिक कार्य | महाराष्ट्र |
70 | राधे श्याम पारीक | मेडिसिन | उत्तर प्रदेश |
71 | दयाल मावजीभाई परमार | मेडिसिन | गुजरात |
72 | बिनोद कुमार पसायत | कला | ओडिशा |
73 | सिल्बी पासाह | कला | मेघालय |
74 | शांति देवी पासवान एवं शिवन पासवान | कला | बिहार |
75 | संजय अनंत पाटिल | अन्य – कृषि | गोवा |
76 | मुनि नारायण प्रसाद | साहित्य एवं शिक्षा | केरल |
77 | के एस राजन्ना | सामाजिक कार्य | कर्नाटक |
78 | चन्द्रशेखर चन्नापटना राजन्नाचार | चिकित्सा | कर्नाटक |
79 | भगवतीलाल राजपुरोहित | साहित्य एवं शिक्षा | मध्य प्रदेश |
80 | रोमालो राम | कला | जम्मू और कश्मीर |
81 | नवजीवन रस्तोगी | साहित्य एवं शिक्षा | उत्तर प्रदेश |
82 | निर्मल ऋषि | कला | पंजाब |
83 | प्राण सभरवाल | कला | पंजाब |
84 | गद्दाम सम्मैया | कला | तेलंगाना |
85 | संगथंकिमा | सामाजिक कार्य | मिजोरम |
86 | मचिहान सासा | कला | मणिपुर |
87 | ओमप्रकाश शर्मा | कला | मध्य प्रदेश |
88 | एकलब्य शर्मा | विज्ञान एवं इंजीनियरिंग | पश्चिम बंगाल |
89 | राम चंदर सिहाग | विज्ञान एवं इंजीनियरिंग | हरियाणा |
90 | हरबिंदर सिंह | स्पोर्ट्स | दिल्ली |
91 | गुरविंदर सिंह | सोशल वर्क | हरियाणा |
92 | गोदावरी सिंह | कला | उत्तर प्रदेश |
93 | रवि प्रकाश सिंह | विज्ञान एवं इंजीनियरिंग | मेक्सिको |
94 | शेषमपट्टी टी शिवलिंगम | कला | तमिलनाडु |
95 | सोमन्ना | सामाजिक कार्य | कर्नाटक |
96 | केथवथ सोमलाल | साहित्य एवं शिक्षा | तेलंगाना |
97 | शशि सोनी | व्यापार एवं उद्योग | कर्नाटक |
98 | उर्मीला श्रीवास्तव | कला | उत्तर प्रदेश |
99 | नेपाल चंद्र सूत्रधार | कला | पश्चिम बंगाल |
100 | गोपीनाथ स्वैन | कला | ओडिशा |
101 | लक्ष्मण भट्ट | तैलंग कला | राजस्थान |
102 | माया टंडन | सामाजिक कार्य | राजस्थान |
103 | अश्वथी थिरुनल गौरी लक्ष्मी बाई थंपुरट्टी | साहित्य और शिक्षा | केरल |
104 | जगदीश लाभशंकर त्रिवेदी | कला | गुजरात |
105 | सानो वामुज़ो | सोशल वर्क | नागालैंड |
106 | बालकृष्णन सदनम पुथिया वीटिल | कला | केरल |
107 | कुरेला विट्ठलाचार्य | साहित्य एवं शिक्षा | तेलंगाना |
108 | किरण व्यास | अन्य – योग | फ़्रांस |
109 | जागेश्वर यादव | सामाजिक कार्य | छत्तीसगढ़ |
110 | बाबू राम यादव | कला | उत्तर प्रदेश |
ये भी पढ़ें…
बिहार के जननायक नेता – कर्पूरी ठाकुर
2024 पद्म पुरुस्कार लिस्ट साभार
https://www.padmaawards.gov.in/padma_home.aspx