2023 में बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों में किसने कितना कलेक्शन किया और कितनी कमाई की और कौन सी फिल्म टॉप 10 की लिस्ट (Top 10 Collection Hindi Movies of 2023) में शामिल रही? आइए जानते हैं…
2020 में कोरोना महामारी के कारण बॉलीवुड की हालत बेहद खराब थी। 2020 और 2021 में तथा 2022 में बॉलीवुड की कोई भी फिल्म बहुत अधिक सफल नहीं हो पा रही थी। जो गिनी चुनी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट या सुपरहिट हो रही थीं, उनमें अधिकतर दक्षिण भारतीय फिल्में थी।
2023 का साल बॉलीवुड के लिए बेहद अच्छा रहा। इसकी शुरुआत बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान से हुई, जिसने जनवरी के महीने में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर बेहद अच्छा कलेक्शन किया और बेजान बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस में एक नई जान फूंक दी। उसके बाद द केरल स्टोरी फिल्म रिलीज हुई, जिस पर काफी विवाद हुआ। लेकिन विवाद के बावजूद भी फिल्म ने बेहद अच्छी कमाई की।
इन दोनों फिल्मों के बाद गदर 2 फिल्म आई और उसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। सनी देओल के एक्शन को खूब पसंद किया गया। हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस की चाँदी तब हो गई जब शाहरुख खान की जवान फिल्म रिलीज हुई। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करके एक नया इतिहास रचा।
जाते जाते दिसंबर में रिलीज हुई एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया। फिर शाहरूख खान की डंकी भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर गई। इस तरह बॉलीवुड के लिए साल की शुरुआत और अंत दोनों शानदार रहे।
अब बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस की रौनक हो चुकी थी। बीच-बीच में रॉकी और रानी की प्रेम कथा, ओ माय गॉड 2, टाइगर 3 और डंकी जैसी फिल्मों ने भी ठीक-ठाक कमाई करके बॉक्स ऑफिस की रौनक को वापस लौटा दिया था।
2023 की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली मूवी की लिस्ट पर नजर डाली जाए तो जवान इस लिस्ट में सबसे टॉप पर है, जिसने भारत में कुल 644 करोड़ के लगभग तथा वर्ल्डवाइड 1148 करोड़ का कलेक्शन करके सबसे अधिक कलेक्शन करने का रिकॉर्ड बनाया।
इसी लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की पठान रही, जिसने भारत में 543 करोड़ का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड 1050 करोड़ का कलेक्शन किया।
पहले इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनी देओल की गदर 2 फिल्म थी, लेकिन उसको रणबीर कपूर की एनिमल मूवी ने पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर जगह बनाई।
सलमान खान की टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर बहुत धमाल तो नहीं मचा सकी लेकिन उसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया और अपनी लागत भी आराम से निकाल ली।
उसके अलावा अक्षय कुमार की ओ माय गॉड 2 ने भी अच्छी खासी कमाई की। तो रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी ठीक-ठाक चलीं।
2023 मेें बॉलीवुड की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
फिल्म | भारत नेट कलेक्शन | विदेशों में नेट कलेक्शन | कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन |
जवान | 643.87 | 386.34 | 1148.32 |
पठान | 543.05 | 396.02 | 1050.3 |
एनिमल | 662.33 | 255.49 | 917.82 |
गदर 2 | 525.45 | 65.54 | 691.08 |
डंकी | 262.25 | 196.68 | 458.93 |
टाइगर 3 | 285.27 | 120.55 | 466.33 |
दि केरला स्टोरी | 242.20 | 15.64 | 303.97 |
रॉकी और रानी की प्रेमकथा | 153.60 | 172.75 | 355.61 |
ओ माई गॉड 2 | 150.17 | 42.31 | 221.08 |
तु झूठी मैं मक्कार | 149.05 | 42.66 | 220.10 |
ये भी पढ़ें…
- 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची को जानें।
- Tripti Dimri – एनिमल की वो एक्ट्रेस जिसने रश्मिका मंदाना से ज्यादा लाइम लाइट लूट ली।
I am really impressed together with your writing abilities as neatly as with the layout for your weblog. Is that this a paid theme or did you customize it yourself? Anyway keep up the nice high quality writing, it is uncommon to peer a great blog like this one these days!