Sunday, June 1, 2025

शाहरूख खान को स्टार बनाने वाली मूवी डर सबसे पहले जिसको ऑफर हुई थी, वह एक्टर आज भी मूवी न कर पाने का अफसोस करता है।

Darr Movie – शाहरूख खान को स्टार बनाने वाली मूवी डर सबसे पहले जिसको ऑफर हुई थी, वह एक्टर आज भी मूवी न कर पाने का अफसोस करता है।

डर मूवी (Darr Movie) को तो आप जानते ही हैं। 1993 में आई इस मूवी ने शाहरुख खान को स्टारडम की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। यही वह मूवी थी जिसने शाहरुख खान को एक ऐसा मजबूत प्लेटफार्म दिया, जो उनके सफल करियर की बुनियाद बना। इसी फिल्म ने उन्हें यशराज बैनर का चहेता हीरो बना दिया और आगे यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

शाहरुख खान ने इस फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले किया था। लेकिन उसे नेगेटिव रोल में भी उन्होंने फिल्म के मेन हीरो सनी देओल से अधिक लाईमलाईट बटोरी। उनका यह रोल दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसी फिल्म की बदौलत आने वाली कई फिल्मों में निगेटिव रोल में दिखे।

24 दिसंबर 1993 को डर फिल्म रिलीज हुई थी, उससे पहले उसी साल नवंबर महीने में शाहरुख खान की बाजीगर मूवी भी रिलीज हुई चुकी थी, जिसमें भी उन्होंने नेगेटिव प्ले किया था। लेकिन उस फिल्म में वे हीरो थे जो पॉजिटिव से नेगेटिव शेड में था, लेकिन डर फिल्म में वह मेन हीरो नहीं थे। मेन हीरो सनी देओल थे, लेकिन शाहरुख खान ने विलेन के रूप में नेगेटिव रोल प्ले करके सनी देओल से ज्यादा लोकप्रियता हासिल की।

बहुत से लोगों को पता हो ना हो कि डर मूवी शाहरुख खान से पहले आमिर खान को ऑफर की गई थी। आमिर खान पहले तो इस मूवी को करने के लिए राजी भी हो गए थे। फिल्म में उनको लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन बाद में आमिर खान ने अपना इरादा बदल दिया, क्योंकि उस समय वह नए-नए ही पापुलर स्टार बने थे और उन्हें लगा कि उनकी जो रोमांटिक हीरो की छवि है, डर फिल्म के निगेटिव किरदार से प्रभावित होगी और लोगों उन्हें शायद ऐसी नेगेटिव शेड वाले रोल में पसंद नहीं करें, इसलिए पहले फिल्म को करने की हामी भरने के बाद उन्होंने फिल्म को ना कह दिया। तब यशराज बैनर ने अपने शाहरुख खान को अप्रोच किया और शाहरुख खान इस मूवी को करने के लिए तैयार हो गए।

लेकिन आमिर खान और शाहरुख खान से पहले पीएम मूवी किसी दूसरे स्टार के लिए ऑफर हुई थी। वह स्टार और कोई नहीं आशिकी फेम राहुल राय थे।

राहुल राय की आशिकी मूवी 1990 में आई थी। इस फिल्म के गाने जबरदस्त हिट हुए थे, और उस समय घर-घर, गली-नुक्कड़ में इन गानों की गूंज थी। अपने गानों के बल पर यह मूवी 1990 में सुपर-डुपर हिट रही थी। इस मूवी के सुपरहिट होने से राहुल राय रातों-रात स्टार बन गए थे और हर बड़ा बैनर उनको साइन करना चाहता था।

यशराज बैनर में यश चोपड़ा डर मूवी बनाने की तैयारी में थे और उन्होंने डर मूवी के शाहरुख खान वाले नेगेटिव रोल के लिए राहुल राय को अप्रोच किया था। आपने ध्यान दिया होगा कि डर मूवी में शाहरुख खान के किरदार का नाम भी राहुल ही है। इस तरह उन्होंने राहुल राय को ध्यान में रखकर ही यह रोल तैयार किया था, लेकिन राहुल राय ने डर के नेगेटिव शेड वाले रोल को करने में संकोच दिखाया और वह इस पर कोई ठोस फैसला नहीं ले सके। इसी कारण यह मूवी उनके हाथ से निकल गई।

उसके बाद आमिर खान और फिर शाहरुख खान के हाथ जाकर यह मूवी लगी। उसके बाद तो शाहरुख खान के लिए ये मूवी बेहतरीन मौका बन गई और उनके फिल्मी करियर की गेम चेंजर बनी।

राहुल राय ने खुद इस बारे में स्वीकार किया है कि डर मूवी सबसे पहले उनको ही ऑफर हुई थी। एक बार वह प्रसिद्ध कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में गेस्ट बनकर आए थे। उनके साथ आशिकी फिल्म में उनकी हीरोइन अनु अग्रवाल तथा सह कलाकार दीपक तिजोरी भी थे।

तब बीते दिनो के याद ताजा करते हुए उन्होंने कहा था कि डर मूवी सबसे पहले उन्हें ही ऑफर की गई थी और उनको ध्यान में रखकर ही फिल्म का रोल लिखा गया था। लेकिन वह मूवी को कर नहीं पाए और इस बात का उन्हें हमेशा अफसोस होता रहा। यदि वह उसे समय यह मूवी कर लेते तो शायद उनका स्टारडम कुछ अलग ही होता।


Tripti Dimri – एनिमल की वो एक्ट्रेस जिसने रश्मिका मंदाना से ज्यादा लाइम लाइट लूट ली।

WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

104 COMMENTS

  1. I am really impressed together with your writing abilities and also with the format in your blog. Is that this a paid subject matter or did you modify it yourself? Either way keep up the excellent high quality writing, it is rare to peer a great weblog like this one today!

  2. В этом интересном тексте собраны обширные сведения, которые помогут вам понять различные аспекты обсуждаемой темы. Мы разбираем детали и факты, делая акцент на важности каждого элемента. Не упустите возможность расширить свои знания и взглянуть на мир по-новому!
    Получить дополнительные сведения – https://medalkoblog.ru/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...