Sunday, September 8, 2024

विराट कोहली और आरसीबी का ये आईपीएल रिकार्ड शायद आप न जानते हों!

आईपीएल के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन विराट कोहली ने आईपीएल में एक अलग ही विशेष रिकॉर्ड बनाया (Viral Kohli RCB Connection in IPL) है। विराट कोहली आईपीएल के एकमात्र खिलाड़ी है, जो आईपीएल के सभी 17 सीजन में किसी एक टीम के लिए लगातार खेले हैं।

2008 में आईपीएल के पहले संस्करण में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी की तरफ से खेले थे। उस समय आरसीबी की टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ थे। उसके बाद से 2024 के आईपीएल के 17वें सीजन तक विराट कोहली लगातार आईपीएल की आरसीबी फ्रेंजाइजी के नियमित सदस्य बने हुए हैं।

ऐसा रिकॉर्ड किसी अन्य खिलाड़ी के नाम नहीं है। यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के नाम भी हो सकता था, लेकिन बीच में 2 साल 2016-2017 में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल से सस्पेंड किए के कारण महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2 साल खेल नहीं सके और उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स फ्रेंजाइजी के लिए 2 सालों में खेला, इसलिए उनका लगातार किसी एक टीम के लिए 16 सीजन खेलने का रिकॉर्ड नहीं बन पाया।

भारतीय खिलाड़ी हों या विदेशी खिलाड़ी विराट कोहली पूरे आईपीएल के इतिहास में अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल के सभी 17 सीजन किसी एक फ्रेंजाइजी टीम के लिए ही खेलें हैं।

आईपीएल में अन्य सभी खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए खेलते रहे हैं। चाहे वो बड़े-बड़े नामी खिलाड़ी ही क्यों न हों। सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, शिखर धवन जैसे बड़े खिलाड़ी भी अलग-अलग टीमों के लिए खेले हैं, या सभी अभी तक सभी 17 सीजन किसी एक एक ही फ्रेंचाइजी लिए ही कोई खिलाड़ी नही खेला है।

सचिन तेंदुलकर केवल मुंबई फ्रेंजाइजी के लिए खेले लेकिन वो सभी 17 सीजन नही खेले हैं। वो 2008 से 2013 तक 6 सीजन खेले हैं।

केवल विराट कोहली के ही नाम ये अनोखा रिकार्ड दर्ज है कि वो आईपीएल के सभी 17 सीजन खेले और एक ही टीम के लिए खेले।

विराट कोहली का आईपीएल में बैटिंग रिकार्ड

वर्षमैच इनिंगनॉट आउटरनसेंचुरीहाफ सेंचुरीचौके छक्केउच्चतम स्कोरएवरेजस्ट्राइक रेट
200813121165001843815105.09
200916132246012285022.36112.32
2010161323070126125827.9144.81
2011161645570455167146.41121.08
2012161523640233973*28111.65
2013161626340664229945.28138.73
2014141413590223167327.61122.1
20151616550503352382*45.9130.82
20161616497347833811381.08152.03
2017101003080423116430.8122.22
20181414353004521892*48.18139.1
20191414046412461310033.14141.46
20201515446603231190*42.36121.35
2021151514050343972*28.92119.46
202216161341023287322.73115.99
202314142639266516101*53.25139.82
2024221104014583*
टोटल IPL237229337,33475064323411337.25130.02

 

नोट : ये रिकार्ड IPL 2024 के 29 मार्च 2024  को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच तक अपडेट हैं। ये मैच विराट कोहली और आरसीबी का 2023 के सीजन का दूसरा मैच था।

विराट कोहली ने आईपीएल मैचों में अभी तक 7334 रन बनाए हैं और उन्होंने आईपीएल में कुछ 5 सेंचुरी बनाई हैं, जिसमें 4 सेंचुरी तो उन्होंने 2016 के एक ही सीजन में बनाई थीं, जब उन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड बनाया था। उस आईपीएल सीजन में उन्होंने कुल 973 रन बनाए थे।

आईपीएल में बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं, लेकिन एक ही टीम के लिए खेलकर वह खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं। जैसे कि सचिन तेंदुलकर, जो केवल मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले थे। बहुत से ऐसे खिलाड़ी भी है, जो आईपीएल के पहले सीजन से अब तक खेल रहे हैं। जैसे रविन्द्र जडेजा, महेंद्रसिंह धोनी, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा आदि। लेकिन ये खिलाड़ी लगातार एक टीम के लिए नही खेले हैं।

रविन्द्र जडेजा अभी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहें है लेकिन वो पहले सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले हैं। महेन्द्र सिंह धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स इन दो टीमों के लिए खेले हैं। विराट कोहली के अतिरिक्त कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो आईपीएल के 2008 के पहले सीजन से लेकर अब तक खेल रहा हो और नियमित रूप से एक ही टीम के लिए लगातार खेला हो।

तो है  आईपीएल में विराट कोहली का अनोखा रिकार्ड!  


ये भी पढ़ें…

विराट कोहली – सेंचुरी किंग – विराट की सभी सेंचुरी की लिस्ट देखें।

TATA IPL 2024 के सभी मैचों का शेड्यूल और रिजल्ट यहाँ देखें।

WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...