भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल भारत के बाहर सेंचुरी लगाने वाले (Indian Wicket Keepers Home Away Centuries) विकेटकीपर की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। लेकिन ऋषभ पंत का इस लिस्ट में दबदबा है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच भारत की टीम दक्षिणी अफ्रीका के दौरे पर है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर 2023 से दूसरा टेस्ट आरंभ हुआ था। इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहले पारी में पहले बैटिंग करते हुए केवल 245 रन का स्कोर बनाया और पूरी टीम ऑल आउट हो गई।
पूरी टीम में केवल एक बल्लेबाज के एल राहुल ने ही सबसे अधिक रन बनाया और विकेट पर टिक कर एक जुझारु पारी खेलते हुए 137 बॉल में 101 रन बनाए। भारत उनकी इस पारी की बदौलत ही 245 रन बन पाया। केएल राहुल इस टेस्ट मैच में विकेटकीपर के रूप में खेल रहे थे, क्योंकि भारत के नियमित टेस्ट विकेटकीपर ऋषभ पंत चोट के कारण 1 साल से क्रिकेट से दूर हैं।
केएल राहुल ने भारत के बाहर विकेटकीपर के रूप में सेंचुरी लगाकर, उस विशेष लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया जिसमें भारत के बाहर किसी विकेटकीपर ने सेंचुरी मारी हो।
इस लिस्ट में गिने-चुने विकेटकीपर के नाम ही हैं, जिनमें केएल राहुल के अलावा ऋषभ पंत, एमएस धोनी, विजय मांजरेकर, रिद्धिमान साहा और अजय यात्रा का नाम शामिल है। लेकिन इस लिस्ट में ऋषभ पंत का दबदबा है।
केवल 9 बार ऐसा हुआ है कि भारत के बाहर टेस्ट मैच खेलते हुए किसी भारतीय विकेटकीपर ने सेंचुरी मारी हो और इन 9 सेंचुरी में चार सेंचुरी अकेले ऋषभ पंत ने ही बनाई हैं। यह चारों सेंचुरी पिछले 5 सालों के अंदर ही आई हैं। इस तरह ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टेस्ट मैच में अपना दबदबा रखते हैं।
ऋषभ पंत ने टेस्ट मैच में अपनी बल्लेबाजी से जो छाप छोड़ी है, वह हर कोई जानता है। उन्हें टेस्ट मैचों का सहवाग कहा जा सकता है क्योंकि वीरेंद्र सहवाग ने जिस तरह टेस्ट मैचों में अपनी तेजतर्रार बैटिंग से अपना नाम बनाया वैसा ही ऋषभ पंत करते हैं।
दुर्भाग्यवश उनका एक्सीडेंट हो गया और वह सक्रिय क्रिकेट से फिलहाल दूर हैं और उनकी जगह विकेटकीपर की जिम्मेदारी केएल राहुल संभाल रहे हैं।
के एल राहुल ने अपनी जुझार सुपारी से भारतीय टीम को संकटसंकट से निकाला और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भारत के बाहर टेस्ट सेंचुरी मार मार लगाकर विशेष सूची में नाम दर्ज कर लिया। वह इस सूची में नवे स्थान पर हैं।
पूरी लिस्ट इस प्रकार है..
क्रम | विकेटकीपर | रन | विरुद्ध टीम | वेन्यू | वर्ष |
1 | ऋषभ पंत | 159 | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी | 2019 |
2 | महेंद्र सिंह धोनी | 148 | पाकिस्तान | फैसलाबाद | 2006 |
3 | ऋषभ पंत | 146 | इंग्लैंड | बर्मिंघम | 2018 |
4 | विजय मांजरेकर | 118 | वेस्ट इंडीज | एंटिगुआ | 1953 |
5 | अजय रात्रा | 115 | वेस्टइंडीज | किंग्सटन | 2002 |
6 | ऋषभ पंत | 114 | इंग्लैंड | लंदन | 2018 |
7 | ऋद्धिमान साहा | 104 | वेस्टइंडीज | सेंट लूसिया | 2016 |
8 | केएल राहुल | 101 | दक्षिण अफ्रीका | सेंचुरियन | 2023 |
9 | ऋषभ पंत | 100 | दक्षिण अफ्रीका | केपटाउन | 2022 |
ये भी पढ़ें…
- वनडे क्रिकेट इतिहास की वो 3 यादगार पारियां, जो हमेशा याद रहेंगी।
- क्रिकेट में बैटर के आउट होने के 11 नियमों को जानें।
Hello! Do you know if they make any plugins to help with Search Engine Optimization? I’m trying to get
my site to rank for some targeted keywords but I’m
not seeing very good results. If you know of any please share.
Cheers! I saw similar article here: Eco bij
You’ve made an excellent point here, and I think it’s something worth discussing further. There are several articles on Thew14.com that offer a similar perspective and are definitely worth reading.