Saturday, July 27, 2024

मार्च 2024 में आने वाले व्रत-त्योहार के बारे में जानें।

मार्च 2024 में (Vrat-Tyohar of March 2024) महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहार के अलावा और कौन-कौन से व्रत-त्योहार कौन-कौन से आएंगे, जानते हैं…

मार्च 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहार (Vrat-Tyohar of March 2024)

मार्च 2024 के महीने में अनेक महत्वपूर्ण त्यौहार आएंगे इन महत्वपूर्ण त्योहार में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहार हैं। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण व्रत उत्सव त्यौहार मार्च महीने में आने वाले हैं। मुस्लिमों का पवित्र महीना रमजान भी मार्च महीने में ही आरंभ होगा, जिसके खत्म होते ही अप्रेल महीने में ईद मनाई जाएगी। मार्च महीने में कौन सी तारीख को कौन सा व्रत त्यौहार होगा इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

मार्च 2024 में आने वाले व्रत-त्योहार

  • 1 मार्च यशोदा जयंती
  • 3 मार्च भानु सप्तमी, शबरी जयंती और कालाष्टमी
  • 4 मार्च जानकी जयंती
  • 5 मार्च महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
  • 6 मार्च विजया एकादशी
  • 7 मार्च वैष्णव विजया एकादशी
  • 8 मार्च महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत
  • 9 मार्च अन्वाधान और दर्श अमावस्या
  • 10 मार्च फाल्गुन अमावस्या
  • 11 मार्च चन्द्र दर्शन
  • 12 मार्च फुलैरा दूज और रामकृष्ण जयंती
  • 14 मार्च मीन संक्रांति
  • 15 मार्च स्कंद षष्ठी
  • 17 मार्च मासिक दुर्गाष्टमी
  • 20 मार्च आमलकी एकादशी
  • 21 मार्च नरसिंह द्वादशी
  • 22 मार्च प्रदोष व्रत
  • 24 मार्च छोटी होली, होलिका दहन और फाल्गुन पूर्णिमा
  • 25 मार्च होली, चन्द्र ग्रहण, महाप्रभु जयंती और लक्ष्मी जयंती
  • 26 मार्च चैत्र माह आरंभ
  • 27 मार्च भाई दूज
  • 28 मार्च भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी और छत्रपति महाराज जयंती
  • 29 मार्च रंग पंचमी

मार्च 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहार

विजया एकादशी

दिनाँक ⇒ 7 मार्च 2024 (तिथि – फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी)

विजया एकादशी का त्योहार 2024 में 6 मार्च को मनाया जाएगा। यह एकादशी का एक प्रमुख त्यौहार है। इस व्रत के बारे में मान्यता है कि विजया एकादशी के दिन व्रत रखने से सभी असाध्या कार्यों में विजय प्राप्त होती है। विजया एकादशी 6 मार्च को सुबह 6:30 से 7 मार्च सुबह 4:13 तक रहेगी। विजया एकादशी का व्रत 6 मार्च को रखा जाएगा।

महाशिवरात्रि

दिनाँक ⇒ 8 मार्च (तिथि – फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी)

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान शिव के लिए समर्पित पर्व है। भगवान शिव के भक्तगण इस दिन भगवान शिव के नाम का व्रत धारण करते हैं ।यह पर्व भगवान शिव से संबंधित कई मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। इसी दिन माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। एक अन्य मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि को ही भगवान शिव ने अमृत मंथन के समय हलाहल नामक विष ग्रहण किया था। इसके अतिरिक्त कई अन्य मान्यताएं महाशिवरात्रि के पर्व से जुड़ी हुई है। इसी दिन से सृष्टि की उत्पत्ति भी हुई थी, ऐसी भी पौराणिक मान्यता है।

महाशिवरात्रि का मुहूर्त 8 मार्च 2024 को रात 9:57 मिनट से महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा और इसका समापन अगले दिन 9 मार्च को शाम 6:15 को होगा।

होली

दिनाँक ⇒ 25 मार्च 2024 (तिथि – फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा)

होली का त्योहार भारत में फाल्गुन महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह रंगों और खुशियों का त्योहार होता है। एक दिन पूर्व होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगो, अबीर-गुलाल से लोग होली खेलते हैं। इस दिन घरों कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन सबके घरों में बनाए जाते हैं। होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च 2024 देर रात 11 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

रंग पंचमी

दिनाँक ⇒ 29 मार्च 2024 (तिथि – चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी)

होली के त्योहार के पाँच दिन बाद रंग पंचमी मनाई जाती है। 2024 में 30 मार्च दिन शनिवार को रंग पंचमी मनाई जाएगी।  मथुरा और वृंदावन में रंग पंचमी का बेहद महत्व होता है। याहँ के मंदिरों में रंग पंचमी बड़ी ही धूम रहती है।

रमजान

दिनाँक ⇒ 11 मार्च 2024

मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान भी 11 मार्च 2204 से शुरू हो रहा है। रमजान महीने में मुस्लिम धर्म के अनुयायी पूरे महीने रोजा रखते हैं। महीने के आखिरी दिन ईद-अल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। ईद का त्योहार अगले महीने 9 अप्रेल 2024 को पडे़गा।


ये भी पढ़ें…
WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...

Latest Articles