Tuesday, October 22, 2024

अटल पेंशन योजना – अपने बुढ़ापे को आत्मनिर्भर बनाने की सरकारी गारंटी

अटल पेंशन योजना – अपने बुढ़ापे को आत्मनिर्भर बनाने की सरकारी गारंटी (Atal Pension Scheme Benefits)

अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक ऐसी योजना है। जिसके अंतर्गत व्यक्ति इसमें मासिक निवेश करके 60 वर्ष का होने पर हर महीने पेंशन पा सकता है, जिससे उसे अपने बुढ़ापे में आत्मनिर्भर बनने में मदद प्राप्त होगी।

अटल पेंशन योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर 2015 में शुरू की गई थी। इस योजना को प्रस्तुत करने का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति को वृद्धावस्था में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का था।

इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाले व्यक्ति को हर महीने एक निश्चित प्रीमियम राशि जमा करनी होगी और एक निश्चित समय अवधि तक उसे यह राशि जमा करनी होगी। वह अवधि उसकी 60 वर्ष की आयु तक की होती है। 60 वर्ष पूरा होने के बाद व्यक्ति को पेंशन के रूप में हर महीने एक निश्चित राशि प्राप्त होगी।

यह राशि ₹1000 से लेकर ₹5000 महीने तक की हो सकती है। पेंशन प्राप्त होने की राशि व्यक्ति द्वारा प्रीमियम प्लान चुनने के ऊपर निर्भर होगी। जितना अधिक धन व्यक्ति निवेश करेगा, उसे उतने ही अधिक पेंशन प्राप्त होगी।

पेंशन का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। यदि 18 वर्ष की आयु में इस योजना से जुड़ जाता है तो उसे अपनी 60 वर्ष की आयु तक यानी 42 वर्ष तक हर महीने 210 रुपए का प्रीमियम देने देना होगा।

42 वर्षों तक हर महीने 210 रुपए का पेमेंट देने पर उसे 60 वर्ष की आयु पूरा होने पर ₹5000 की नियमित पेंशन उसके जीवन पर्यंत प्राप्त हुआ करेगी। यदि वह व्यक्ति 60 वर्ष की आयु होने से पहले ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता है तो उसकी उसकी कुल जमा राशि उसके द्वारा नामित व्यक्ति को मिल जाएगी।

अटल पेंशन योजना का प्रीमियम प्लान अलग-अलग है, यदि व्यक्ति साथ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 210 रुपए प्रति का प्लान लेता है तो उसे 60 वर्ष की आयु तक 210 रुपए प्रति माह देने होंगे। यदि व्यक्ति 18 वर्ष का है तो उसे 210 रुपए प्रतिमाह देने होंगे। यदि व्यक्ति 19 वर्ष का है तो उसके प्रीमियम की राशि बढ़ जाएगी। जिस आयु में व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहेगा इस आयु के अनुसार उसके प्रीमियम का प्लान बढ़ता चला जाएगा।

पेंशन का लाभ कौन लोग ले सकते हैं?

पेंशन की योजना भारत सरकार भारत के उन सभी नागरिकों के लिए शुरू की गई है, जो किसी भी सरकारी सह योगदान का लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं है। यह भारत सरकार के सभी आम नागरिकों के लिए शुरू की गई है, लेकिन इनकम टैक्स भरने वाले व्यक्तियों के लिए अटल पेंशन योजना के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा निम्नलिखित अधिनियमों का लाभ लेने वाले व्यक्ति भी इस योजना का पात्र नही होंगे।

  • कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952
  • कोयला खान भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1948
  • असम चाय बागान भविष्य निधि और विविध प्रावधान, 1955
  • नाविक भविष्य निधि अधिनियम, 1966
  • जम्मू-कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1961
  • कोई भी अन्य वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना

पेंशन के लिए आवश्यक दस्तावेज और योग्यता

  • भारतीय नागरिक पहचान पत्र
  • अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए |
  • बैंक खाता
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • स्थायी पता का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अटल पेंशन योजना की खास बातें

  • इस योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष की बीच की आयु का कोई भी व्यक्ति इसका लाभ उठा सकता है।
  • व्यक्ति ने जिस प्रीमियम प्लान के अनुसार योजना में निवेश करना शुरू किया है, उस आयु से उसकी 60 वर्ष की आयु तक नियमित रूप से प्रीमियम भरना होगा।
  • 60 वर्ष की आयु के बाद व्यक्ति को अपने प्रीमियम के अनुसार ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की मासिक पेंशन प्राप्त होगी।
  • ₹210 के प्रीमियम पर ₹5000 की मासिक पेंशन प्राप्त होगी तो 42 रुपए प्रति माह के प्रीमियम पर ₹1000 की मासिक पेंशन प्राप्त होगी।
  • यदि व्यक्ति की मृत्यु 60 वर्ष की आयु से पहले ही हो जाती है तो उसकी जमा कुल धनराशि और उस पर अर्जित ब्याज सहित जितनी धनराशि होगी, वह राशि व्यक्ति के नॉमिनी को दे दी जाएगी।
  • 60 वर्ष की अवधि होने के बाद यदि व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसकी मैच्योरिटी राशि व्यक्ति के नॉमिनी को मिलेगी जो कि प्रीमियम प्लान के अनुसार अलग-अलग होगी।
  • यदि कोई व्यक्ति योजना का लाभ लेने के बाद तीन माह तक अपनी प्रीमियम का भुगतान नहीं करता है तो उसके खाते को फ्रीज कर दिया जाएगा। 6 माह तक भुगतान न करने की स्थिति में उसके खाते को निलंबित कर दिया जाएगा और 2 साल तक कोई भी भुगतान न करने पर उसका पेंशन योजना खाता रद्द कर दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ केवल 18 से 40 वर्ष की आयु तक के व्यक्ति ही ले सकते हैं।
  • 18 वर्ष में योजना का लाभ लेने पर सबसे कम प्रीमियम तथा 40 वर्ष की आयु में लाभ लेने पर सबसे अधिक प्रीमियम देना पड़ेगा।
  • पति और पत्नी दोनों में से कोई एक या दोनों इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पति की मृत्यु की स्थिति में पत्नी को पेंशन का लाभ मिलेगा।
  • एक व्यक्ति अपने नाम केवल एक ही खाता अटल पेंशन खाता में निवेश कर सकता है।
  • अटल पेंशन योजना का लाभ केवल उन्हीं व्यक्तियों को मिलेगा जोकि इनकम टैक्स के दायरे से बाहर हैं। यह योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है।

आवेदन कैसे करें?

जो व्यक्ति इस पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें या तो अपने बैंक से अटल पेंशन का फार्म मिल जाएगा। अथवा वो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके वह फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।

फार्म डाउनलोड करने के बाद फार्म भरें और जिस बैंक में खाता है वहाँ पर फार्म जमा करें। उसके साथ जिस प्रीमियम का प्लान लिया है उसके अनुसार बैंक खाते आटो डेबिट की सुविधा के लिए बैंक को परमीशन देनी होगी।

https://www.npscra.nsdl.co.in/nsdl-forms.php

अधिक जानकारी के लिए इस सरकारी वेबसाइट पर विजिट करें।

https://www.india.gov.in/spotlight/atal-pension-yojana

₹1000 की पेंशन पाने के लिए आयु के अनुसार कैलकुलेटर चार्ट
शामिल होने

की आयु

प्रीमियम

की अवधि

प्रीमियम

की राशि

(प्रति माह)

पेंशन

मिलेगी

(प्रतिमाह)

मैच्युरिटी राशि

(नॉमिनी को)

18 वर्ष42 वर्ष₹42₹1000₹1.7 लाख
19 वर्ष41 वर्ष₹46₹1000₹1.7 लाख
20 वर्ष40 वर्ष₹50₹1000₹1.7 लाख
21 वर्ष39 वर्ष₹54₹1000₹1.7 लाख
22 वर्ष38 वर्ष₹59₹1000₹1.7 लाख
23 वर्ष37 वर्ष₹64₹1000₹1.7 लाख
24 वर्ष36 वर्ष₹70₹1000₹1.7 लाख
25 वर्ष35 वर्ष₹76₹1000₹1.7 लाख
26 वर्ष34 वर्ष₹82₹1000₹1.7 लाख
27 वर्ष33 वर्ष₹90₹1000₹1.7 लाख
28 वर्ष32 वर्ष₹97₹1000₹1.7 लाख
29 वर्ष31 वर्ष₹106₹1000₹1.7 लाख
30 वर्ष30 वर्ष₹116₹1000₹1.7 लाख
31 वर्ष29 वर्ष₹126₹1000₹1.7 लाख
32 वर्ष28 वर्ष₹138₹1000₹1.7 लाख
33 वर्ष27 वर्ष₹151₹1000₹1.7 लाख
34 वर्ष26 वर्ष₹165₹1000₹1.7 लाख
35 वर्ष25 वर्ष₹181₹1000₹1.7 लाख
36 वर्ष24 वर्ष₹198₹1000₹1.7 लाख
37 वर्ष23 वर्ष₹218₹1000₹1.7 लाख
38 वर्ष22 वर्ष₹240₹1000₹1.7 लाख
39 वर्ष21 वर्ष₹264₹1000₹1.7 लाख

 

₹2000 की पेंशन पाने के लिए आयु के अनुसार कैलकुलेटर चार्ट
शामिल होने

की आयु

प्रीमियम

की अवधि

प्रीमियम

की राशि

(प्रति माह)

पेंशन

मिलेगी

(प्रतिमाह)

मैच्युरिटी राशि

(नॉमिनी को)

18 वर्ष42 वर्ष₹84₹20003.4 लाख
19 वर्ष41 वर्ष₹92₹20003.4 लाख
20 वर्ष40 वर्ष₹100₹20003.4 लाख
21 वर्ष39 वर्ष₹108₹20003.4 लाख
22 वर्ष38 वर्ष₹117₹20003.4 लाख
23 वर्ष37 वर्ष₹127₹20003.4 लाख
24 वर्ष36 वर्ष₹139₹20003.4 लाख
25 वर्ष35 वर्ष₹151₹20003.4 लाख
26 वर्ष34 वर्ष₹164₹20003.4 लाख
27 वर्ष33 वर्ष₹178₹20003.4 लाख
28 वर्ष32 वर्ष₹194₹20003.4 लाख
29 वर्ष31 वर्ष₹212₹20003.4 लाख
30 वर्ष30 वर्ष₹231₹20003.4 लाख
31 वर्ष29 वर्ष₹252₹20003.4 लाख
32 वर्ष28 वर्ष₹276₹20003.4 लाख
33 वर्ष27 वर्ष₹302₹20003.4 लाख
34 वर्ष26 वर्ष₹330₹20003.4 लाख
35 वर्ष25 वर्ष₹362₹20003.4 लाख
36 वर्ष24 वर्ष₹386₹20003.4 लाख
37 वर्ष23 वर्ष₹436₹20003.4 लाख
38 वर्ष22 वर्ष₹480₹20003.4 लाख
39 वर्ष21 वर्ष₹528₹20003.4 लाख

 

₹3000 की पेंशन पाने के लिए आयु के अनुसार कैलकुलेटर चार्ट
शामिल होने

की आयु

प्रीमियम

की अवधि

प्रीमियम

की राशि

(प्रति माह)

पेंशन

मिलेगी

(प्रतिमाह)

मैच्युरिटी राशि

(नॉमिनी को)

18 वर्ष42 वर्ष₹126₹30005.1 लाख
19 वर्ष41 वर्ष₹138₹30005.1 लाख
20 वर्ष40 वर्ष₹150₹30005.1 लाख
21 वर्ष39 वर्ष₹162₹30005.1 लाख
22 वर्ष38 वर्ष₹177₹30005.1 लाख
23 वर्ष37 वर्ष₹192₹30005.1 लाख
24 वर्ष36 वर्ष₹208₹30005.1 लाख
25 वर्ष35 वर्ष₹226₹30005.1 लाख
26 वर्ष34 वर्ष₹246₹30005.1 लाख
27 वर्ष33 वर्ष₹268₹30005.1 लाख
28 वर्ष32 वर्ष₹292₹30005.1 लाख
29 वर्ष31 वर्ष₹318₹30005.1 लाख
30 वर्ष30 वर्ष₹347₹30005.1 लाख
31 वर्ष29 वर्ष₹379₹30005.1 लाख
32 वर्ष28 वर्ष₹414₹30005.1 लाख
33 वर्ष27 वर्ष₹453₹30005.1 लाख
34 वर्ष26 वर्ष₹495₹30005.1 लाख
35 वर्ष25 वर्ष₹543₹30005.1 लाख
36 वर्ष24 वर्ष₹594₹30005.1 लाख
37 वर्ष23 वर्ष₹654₹30005.1 लाख
38 वर्ष22 वर्ष₹720₹30005.1 लाख
39 वर्ष21 वर्ष₹792₹30005.1 लाख

 

₹4000 की पेंशन पाने के लिए आयु के अनुसार कैलकुलेटर चार्ट
शामिल होने

की आयु

प्रीमियम

की अवधि

प्रीमियम

की राशि

(प्रति माह)

पेंशन

मिलेगी

(प्रतिमाह)

मैच्युरिटी राशि

(नॉमिनी को)

18 वर्ष42 वर्ष₹168₹40006.8 लाख
19 वर्ष41 वर्ष₹183₹40006.8 लाख
20 वर्ष40 वर्ष₹198₹40006.8 लाख
21 वर्ष39 वर्ष₹215₹40006.8 लाख
22 वर्ष38 वर्ष₹234₹40006.8 लाख
23 वर्ष37 वर्ष₹254₹40006.8 लाख
24 वर्ष36 वर्ष₹277₹40006.8 लाख
25 वर्ष35 वर्ष₹301₹40006.8 लाख
26 वर्ष34 वर्ष₹327₹40006.8 लाख
27 वर्ष33 वर्ष₹356₹40006.8 लाख
28 वर्ष32 वर्ष₹388₹40006.8 लाख
29 वर्ष31 वर्ष₹423₹40006.8 लाख
30 वर्ष30 वर्ष₹462₹40006.8 लाख
31 वर्ष29 वर्ष₹504₹40006.8 लाख
32 वर्ष28 वर्ष₹551₹40006.8 लाख
33 वर्ष27 वर्ष₹602₹40006.8 लाख
34 वर्ष26 वर्ष₹659₹40006.8 लाख
35 वर्ष25 वर्ष₹722₹40006.8 लाख
36 वर्ष24 वर्ष₹792₹40006.8 लाख
37 वर्ष23 वर्ष₹870₹40006.8 लाख
38 वर्ष22 वर्ष₹957₹40006.8 लाख
39 वर्ष21 वर्ष₹1,054₹40006.8 लाख

 

₹5000 की पेंशन पाने के लिए आयु के अनुसार कैलकुलेटर चार्ट
शामिल होने

की आयु

प्रीमियम

की अवधि

प्रीमियम

की राशि

(प्रति माह)

पेंशन

मिलेगी

(प्रतिमाह)

मैच्युरिटी राशि

(नॉमिनी को)

18 वर्ष42 वर्ष₹210₹50008.5 लाख
19 वर्ष41 वर्ष₹228₹50008.5 लाख
20 वर्ष40 वर्ष₹248₹50008.5 लाख
21 वर्ष39 वर्ष₹269₹50008.5 लाख
22 वर्ष38 वर्ष₹292₹50008.5 लाख
23 वर्ष37 वर्ष₹318₹50008.5 लाख
24 वर्ष36 वर्ष₹346₹50008.5 लाख
25 वर्ष35 वर्ष₹376₹50008.5 लाख
26 वर्ष34 वर्ष₹409₹50008.5 लाख
27 वर्ष33 वर्ष₹446₹50008.5 लाख
28 वर्ष32 वर्ष₹485₹50008.5 लाख
29 वर्ष31 वर्ष₹529₹50008.5 लाख
30 वर्ष30 वर्ष₹577₹50008.5 लाख
31 वर्ष29 वर्ष₹630₹50008.5 लाख
32 वर्ष28 वर्ष₹689₹50008.5 लाख
33 वर्ष27 वर्ष₹752₹50008.5 लाख
34 वर्ष26 वर्ष₹824₹50008.5 लाख
35 वर्ष25 वर्ष₹902₹50008.5 लाख
36 वर्ष24 वर्ष₹990₹50008.5 लाख
37 वर्ष23 वर्ष₹1,087₹50008.5 लाख
38 वर्ष22 वर्ष₹1,196₹50008.5 लाख
39 वर्ष21 वर्ष₹1,318₹50008.5 लाख

 

नई पोस्ट की अपडेट पाने को Follow us on WhatsApp Channel https://whatsapp.com/channel/Mindians.in


किसानों के कल्याण के लिए यूपी सरकार की जबरदस्त योजना। 4 से 50 लाख तक का अनुदान

WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...