Saturday, July 27, 2024

नरेंद्र मोदी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख-सलमान नही बल्कि विकी कौशल को फॉलो करता है, इंस्टाग्राम।

विकी कौशल ने पिछले कुछ सालों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही मुकाम बना लिया है। अब वह टॉप क्लास के अभिनेताओं में गिने जाते हैं। अब उनकी ऐसी फिल्में आ रही है जो जिसका सारा भर उनके कंधों पर ही होता है। उन्होंने अपनी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। लेकिन एक पहचान उन्होंने सोशल मीडिया जगत में भी बनाई है, ऐसा सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं।

इंस्टाग्राम एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो अपनी रील्स के लिए मशहूर है। बहुत से लोगों ने इंस्टाग्राम की रील को अपनी क्रिएटिविटी या टाइम पास का साधन बना लिया है।

इंस्टाग्राम के प्लेटफार्म पर इंस्टाग्राम के अपने हैंडल को फॉलो करने वाले सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम के पर्सनल हैंडल को 665 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है जोकि इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स की संख्या है। उसके बाद केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ही सबसे अधिक लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है।

इंस्टाग्राम खुद गिन-चुने लोगों को ही फॉलो करता है, जिनकी कुल संख्या पूरी दुनिया में केवल 81 है। इन्हीं 81 लोगों में विकी कौशल भी हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम फॉलो करता है।

अभी हाल-फिलहाल में ही इंस्टाग्राम ने विक्की कौशल को फॉलो करना शुरू किया है। भारत में विकी कौशल से भी अधिक फेमस नाम वाले कई अभिनेता और नेता तथा कई अन्य खास हस्तियां हैं, लेकिन उन सबको इंस्टाग्राम फॉलो नहीं करता।

सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अक्सर टॉप 10 में रहने वाले नरेंद्र मोदी हों या विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर या अमिताभ बच्चन हों या शाहरुख खान या सलमान खान हों। भारत की इन सभी प्रसिद्ध हस्तियों में से किसी को भी इंस्टग्राम द्वारा फॉलो नही किया जाता है। अगर किसी भारतीय सेलिब्रिटी को इंस्टाग्राम फॉलो करता भी है तो इंस्टाग्राम ने केवल विकी कौशल को ही फॉलो किया है।

भारत के सेलिब्रिटी जगत के बड़े-बड़े नाम को छोड़कर इंस्टाग्राम द्वारा विकी कौशल को फॉलो किया जाना भी विकी कौशल को खास बनाता है।

भारत के किसी सेलिब्रिटी के इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स में विराट कोहली का नाम पहले स्थान पर है, लेकिन इंस्टाग्राम उन्हें फॉलो नहीं करता। इस तरह विकी कौशल भारत के एकमात्र सेलिब्रिटी है, जिन्हें इंस्टाग्राम फॉलो करता है ।

हालांकि भारतीय या भारतीय मूल के लोगों को इंस्टाग्राम द्वारा फॉलो किए जाने की बात हो तो विकी कौशल के अलावा विशाल शाह नाम के एक व्यक्ति को भी इंस्टाग्राम फॉलो करता है जोकि इंस्टाग्राम का कोई एम्पलाई है। केवल विकी कौशल ही एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी है, जिन्हें इंस्टाग्राम फॉलो करता है।


ये भी पढ़ें…
WhatsApp channel Follow us

संबंधित पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follows us on...

Latest Articles