‘पथ के साथी’ किस विधा पर आधारित रचना है?

‘पथ के साथी’ संस्मरण विधा पर आधारित रचना है। यह ‘महादेवी वर्मा’ द्वारा लिखे गए संस्मरण का एक संग्रह है।
विस्तार से जानें…

‘पथ के साथी’ एक संस्मरण ग्रंथ है, जिसकी रचना महादेवी वर्मा ने की थी। इस संस्मरण ग्रंथ का प्रकाशन राधाकृष्ण प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा सन 1956 में किया गया था।

लेखिका महादेवी वर्मा ने इस संस्मरण ग्रंथ ‘पथ के साथी’ में अपने जीवन के लगभग 11 संस्मरणों का संग्रह किया है।

इन संस्मरण शीर्षकों के नाम इस प्रकार हैं…

  1. दद्दा (मैथिलीशरण गुप्त)
  2. निराला भाई
  3. स्मरण (प्रेमचंद)
  4. प्रसाद
  5. सुमित्रानंदन पंत
  6. सुभद्रा (कुमारी चौहान)
  7. प्रणाम (रवींद्रनाथ ठाकुर)
  8. पुण्य स्मरण (महात्मा गाँधी)
  9. राजेंद्र बाबू (बाबू राजेंद्र प्रसाद)
  10. जवाहर भाई (जवाहरलाल नेहरु)
  11. संत राजर्षि (पुरुषोत्तम दास टंडन)

लेखिका महादेवी वर्मा ने अपने जीवन में इन सभी महान विभूतियों के साथ बिताए गए क्षणों के संस्मरणों का वर्णन इस पुस्तक में किया है।


ये भी देखें…

मधुर मधुर मेरे दीपक जल : महादेवी वर्मा (कक्षा-10 पाठ-6 हिंदी स्पर्श 2)

उदार व्यक्ति की क्या पहचान होती है? मनुष्यता पाठ के आधार पर लिखिए।

पाठ में अनेक स्थलों पर प्रकृति का मानवीकरण किया गया है। पाठ में से ऐसे अंश चुनिए और उनका आशय स्पष्ट कीजिए।

पहलवान की ढोलक : फणीश्वरनाथ रेणु (कक्षा-12 पाठ-14) हिंदी आरोह 2

Leave a Comment