पृथ्वी निवासियों को किसने और किस प्रकार जगाया? (कविता – वह कौन सा देश है?)

पृथ्वी निवासियों को सर्वप्रथम भारत देश ने जगाया।

‘रामनरेश त्रिपाठी’ द्वारा रचित कविता ‘वह देश कौन सा है’ में कवि कविता के माध्यम से यह कहते हैं कि भारत वह देश है जहाँ पर सबसे पहले ज्ञान की गंगा बही। यहाँ पर ही सबसे पहले ज्ञान का उदय हुआ और अपने ज्ञान के प्रकाश से भारत ने ही पूरे विश्व को आलोकित किया था। पृथ्वी के सारे निवासी अज्ञानता के अंधकार में सोए पड़े थे। भारत ने अपने ज्ञान की अलख से पृथ्वी निवासियों को जगाया।

इस तरह अज्ञानता की निद्रा में सोए पड़े पृथ्वी निवासियों को सर्वप्रथम भारत ने अपने ज्ञान की अलख से जगाया।

 

 

ये भी जानें…

‘वह देश कौन सा है?’ कविता की व्याख्या करें।

बिहार में स्वराज्य दल की स्थापना किसने की?

बढ़ती जनसंख्या के कारण पक्षियों के बसेरे उजड़ रहे हैं। पक्षियों की इस समस्या का कोई समाधान सोचकर लिखिए​।

दूरदर्शन शाप या वरदान? (लघु निबंध)

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में क्या अंतर है?

Leave a Comment