(1) कम्प्यूटर और इंटरनेट से हमें क्या लाभ हुए हैं?
उत्तर : कंप्यूटर और इंटरनेट से हमें अनेक लाभ प्राप्त हुए हैं। कंप्यूटर के माध्यम से हम बड़ी से बड़ी गणनाएं झपकते कर लेते हैं। बड़े से बड़ा पेचीदा व लिखित कार्य व्यवस्थित ढंग से बेहद कम समय में कर लेते हैं। हम कंप्यूटर के माध्यम से अनेक तरह के दस्तावेजों का संपादन, पत्र लिखना तथा अन्य कई लेखन संबंधी कार्य बेहद कुशलतापूर्वक कर सकते हैं। हम कंप्यूटर से तरह-तरह ग्राफिक डिजाइनें बनाकर इनका व्यवसायिक उपयोग कर सकते हैं।
इंटरनेट के माध्यम से पलक झपकते ही हम किसी भी तरह की सूचना पा सकते हैं। हम घर बैठे अपने बैंक खाता संबंधित संचालन कर सकते हैं। घर बैठे ऑनलाइन रेल, बस, हवाई जहाज, फिल्म आदि का टिकट बुक करा सकते हैं। घर बैठे खाना मंगा सकते हैं। कंप्यूटर और इंटरनेट की सहायता से नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। घर बैठे वर्क फ्रॉम होम जैसा काम भी प्राप्त कर सकते हैंष इस तरह कंप्यूटर और इंटरनेट आज के युग में वरदान के समान है।
(2) समय और शक्ति की बचत कैसे होती है?
उत्तर : समय और शक्ति की बचत इस तरह होती है कि हम कंप्यूटर जैसे आधुनिक उपकरणों की सहायता से अधिक समय लेने वाला कार्य बहुत कम समय में कर लेते हैं और उसमें हमारा श्रम भी बेहद कम लगता है। इस तरह कंप्यूटर और जैसे आधुनिक उपकरण तथा इंटरनेट जैसे आधुनिक माध्यम हमारे समय और शक्ति की बचत करते हैं।
(3) किन उपकरणों के माध्यम से संदेश व्यवहार हो सकता है?
उत्तर : संदेशात्मक व्यवहार के लिए मोबाइल, टेलीफोन, फैक्स, कंप्यूटर जैसे उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। इन उपकरणों के द्वारा ईमेल, इंस्टेंट मैसेजिंग, चैट, व्हाट्सएप जैसी विधाओं द्वारा हम कोई भी संदेश क्षण भर में कितनी भी दूर पहुंचा सकते हैं।
(4) हम धरती पर सुख-सुविधाएँ कैसे निर्माण करेंगे?
उत्तर : हम धरती पर सुख सुविधा का निर्माण करने के लिए विज्ञान की सहायता लेंगे । हम विज्ञान की सहायता से अनेक तरह के नए-नए उपकरणों का सही प्रयोग करके धरती को पूर्ण सुख-सुविधा युक्त करेंगे।
(5) क्या करने से हम दुनिया में यश पा सकते हैं?
उत्तर : हम नवीनतम विचारों को अपनाकर और अपने पिछड़ेपन को छोड़कर समय के साथ आगे बढ़कर दुनिया में यश पा सकते हैं। परिवर्तन को स्वीकार करके पुराने को भूलकर आगे बढ़ने से ही यश प्राप्त होता है।
(6) तुम्हें विज्ञान का कौन-सा आविष्कार सबसे अच्छा लगता है? क्यों?
उत्तर : कंप्यूटर वो अविष्कार है, जो मुझे विज्ञान का सबसे अच्छा अविष्कार लगता है। कंप्यूटर के माध्यम से अनेक कार्य किए जा सकते हैं। कंप्यूटर की सहायता से हम मनोरंजन कर सकते हैं। कंप्यूटर की सहायता से हम रोजगार पा सकते हैं। कंप्यूटर की सहायता से हम सूचना पा सकते हैं। इसलिए यह जादू के पिटारे के समान है और यही विज्ञान का सबसे अच्छा आविष्कार लगता है।
संदर्भ पाठ : जय विज्ञान की (कक्षा-6 पाठ-5)
ये भी देखें…
व्यक्ति को व्यक्ति से दूर करता इंटरनेट 1. कैसे
इंटरनेट का अधिक प्रचलन क्यों है?
इंटरनेट की लोकप्रियता के बारे मे ४०-५० (40-50) शब्द में लिखिए |
इंटरनेट का अर्थ इंटरनेट के लाभ इंटरनेट की हानियां आज के परिवेश में इसकी जरूरत पर निबंध
(स्कूल में इंटरनेट के सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु प्रार्थना पत्र)