पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में क्या अंतर है?

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री यह तीनों नागरिक सम्मान भारत द्वारा दिए जाने वाले नागरिक सम्मान हैं, जो भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में क्रमशः दूसरे. तीसरे और चौथे क्रम में आते हैं। इनसे ऊपर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न होता है।

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में मुख्य अंतर यह है कि पद्म विभूषण सम्मान भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पद्म भूषण तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और पद्मश्री चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

यह पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में असाधारण और उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत के नागरिक को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में कांसे एक बिल्ला होता है, जिसके केंद्र में कमल का फूल होता है। इस फूल के ऊपर नीचे पद्म विभूषण देवनागरी लिपि में लिखा होता है तथा पीछे अशोक चिन्ह बना होता है।

पद्म भूषण पुरस्कार भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इस सम्मान में भी कांसे का एक बिल्ला दिया जाता है, जिसमें कमल का फूल बना होता और उसके ऊपर नीचे पद्म भूषण देवनागरी में लिखा रहता है। पीछे अशोक चिन्ह होता है। यह भी किसी क्षेत्र में विशिष्ट और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।

पद्मश्री भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसमें भी कांसे का एक बिल्ला दिया जाता है, जिसमें कमल का फूल बना होता है। इसके नीचे ऊपर देवनागरी में पद्मश्री लिखा होता है। यह सम्मान भी भारत में विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।

 

Partner website…

miniwebsansar.com

 

यह भी देखें…

काले मेघा पानी दे : धर्मवीर भारती (कक्षा-12 पाठ-13) — Kale Megha Pani De : Dharmavir Bharati (Class-12 Chapter-13 Hindi Aroh 2)

पर्वत प्रदेश में पावस : सुमित्रानंदन पंत (कक्षा-10 पाठ-5 हिंदी स्पर्श 2) — Parvat Pradesh Me Pavas : Sumitranandan Pant (Class 10 Chapter 5 Hindi Sparsh 2)

बाज़ार दर्शन पाठ में किस प्रकार के ग्राहकों की बात हुई है? आप स्वयं को किस श्रेणी का ग्राहक मानते/मानती हैं?

अमित की प्रतिक्रिया उसका क्या स्वभाव बताती है। क्लास 11, पाठ – रजनी​।

बिछड़ने का समय बड़ा ही करुणा उत्पादक होता है’ -पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए। पाठ विदाई संभाषण।

Leave a Comment