भारतीय झील की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं…
- भारतीय झील नदियों के प्रभाव को नियंत्रित करने में सहायक होती हैं।
- भारतीय झील बाढ़ के पानी को रोकती है और कृषि की वृद्धि में सहायक होती हैं।
- गर्मी और शुष्क मौसम के समय झील का पानी एक समान प्रवाह को बनाए रखकर झील की नमी को बनाए रखता है, इससे भूमि जल स्तर बना रहता है।
- भारतीय झीलों के आसपास का क्षेत्र जलवायु को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
- भारतीय झीलें जलीय परितंत्र को बनाए रखती हैं और प्राकृतिक सुंदरता में भी वृद्धि करती हैं।
- भारत में प्राकृतिक और कृत्रिम दोनों तरह की झीले पाई जाती हैं, इनमें कोलेरू झील (आंधप्रदेश), सांभर झील (राजस्थान), पुष्कर झील (राजस्थान), वूलर झील (जम्मू-कश्मीर), पुलीकट झील (आंध्र प्रदेश), लोकतक झील (मणिपुर), सस्तमकोट्टा (केरल), चिल्का झील (उड़ीसा), डल झील (जम्मू कश्मीर), नल सरोवर (गुजरात), भीमताल झील (उत्तराखंड), बारापानी झील (मेघालय), नैनीताल झील (उत्तराखंड), हुसैन सागर झील (तेलंगाना), सलीम झील (महाराष्ट्र), नक्की झील (राजस्थान) और भोजताल झील (मध्यप्रदेश) के नाम प्रमुख हैं।
ये भी देखें…
अख़बार के मुख्य रूप से कितने अंग होते हैं? किसी एक प्रमुख अंग की विशेषता बताइए।