किसी भी अर्थव्यवस्था में कृषि का बेहद महत्व होता हैे। विशेषकर वो अर्थव्यवस्था जो कृषि प्रधान देश हो। ऐसे देश की अर्थव्यवस्था के विकास में कृषि का सबसे अधिक महत्व होता है। भारत जैसे देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। कृषि का क्षेत्र भारत की कुल जीडीपी में लगभग 15% का योगदान देता है। कृषि का महत्व इस बात से ही स्पष्ट हो जाता है कि भारत की लगभग आधी से अधिक जनसंख्या रोजगार के लिए कृषि के क्षेत्र पर ही निर्भर है।
कृषि क्षेत्र प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन ये द्वितीयक क्षेत्र के उद्योगों के लिए कच्चा माल भी उपलब्ध कराता है। इसी के कारण द्वितीयक क्षेत्र भी फलता फूलता है।
ऐसे सभी राष्ट्र जहां पर कृषि उन्नति स्थिति में हैं, उन रास्तों की अर्थव्यवस्था भी अच्छी है। ऐसे राष्ट्र जहां पर कृषि उन्नति स्थिति में नहीं है उन राष्ट्रों की अर्थव्यवस्था दूसरे कारणों से भले ही उन्नत स्थिति में हो लेकिन वो अर्थव्यवस्था अधिक समय तक स्थाई नही रह सकती।
कृषि के द्वारा ही खाद्य पदार्थों की उत्पत्ति की जाती है। मनुष्य के लिए भोजन बेहद आवश्यक है। भोजन की सबको आवश्यकता होती है। ऐसे राष्ट्र जहाँ पर कृषि उन्नति स्थिति में नहीं है, उन्हें अपने खाद्य संबंधी जरूरतों के लिए दूसरे कृषि प्रधान राष्ट्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए उनकी अर्थव्यवस्था हमेशा मजबूत ही रहे ऐसा नहीं हो सकता। इसी कारण कृषि का किसी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान होता है।
Partner website…
ये भी देखें…
आज के संदर्भ में ‘अपना – पराया’ पाठ की प्रासंगिकता पर टिप्पणी लिखिए ।
‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में ‘गगरी फूटी की फूटी रह जाती है’ से क्या अभिप्राय है?
‘कामचोर’ पाठ के आधार पर बताइए कि माताओं का हृदय बच्चों की किन क्रियाओं से प्रसन्न हो जाता है?
पाठ के आधार पर हर की पौड़ी में होने वाली गंगा आरती का भावपूर्ण वर्णन अपने शब्दों में कीजिए ।
पाठ में कुछ रोचक घटनाओं का उल्लेख है। ऐसी तीन घटनाएँ चुनकर उन्हें अपने शब्दों में लिखिए।