निम्नलिखित वाक्यों को अर्थ के आधार पर भेदों के अनुसार पहचानिए तथा उनके सामने उनके भेदों के नाम लिखिए : (1) बूढ़ा व्यक्ति चल नहीं पा रहा। (2) हो सकता है, वह मेरे पास आए। (3) क्या तुम खेलने जाओगे? (4) माँ आराम कर रही हैं। (5) आओ, अब सो जाओ। (6) मुदित पढ़ता नहीं है, इसलिए डाँट खाता है। (7) आह! मेरे पैर में बहुत दर्द है। (8) भगवान तुम्हारा भला करे। (9) सब चलकर पहले मेरे पास आओ। (10) कौन नाच रहा है? (11) दीदी, एक सवाल पूछूं? (12) लाल कण बनावट में बालूशाही जैसे होते हैं। (13) राम! राम! राम! बहुत रात हो गई। (14) बाप रे! कैसा था वो आँधी-पानी का तूफ़ान (15) लड़की गहरी नींद सो रही थी। (16) शायद आज कुछ-कुछ बादल छाए हैं। उस समय मिला हुआ ज्ञान​।

वाक्यों के अर्थ के आधार पर भेद और उनके नाम :

(1) बूढ़ा व्यक्ति चल नहीं पा रहा।
वाक्य भेद : विधानवाचक वाक्य

(2) हो सकता है, वह मेरे पास आए।
वाक्य भेद : संदेहवाचक वाक्य

(3) क्या तुम खेलने जाओगे?
वाक्य भेद : प्रश्नवाचक वाक्य

(4) माँ आराम कर रही हैं।
वाक्य भेद : विधानवाचक वाक्य

(5) आओ, अब सो जाओ।
वाक्य भेद : आज्ञावाचक वाक्य

(6) मुदित पढ़ता नहीं है, इसलिए डाँट खाता है।
वाक्य भेद : संकेतवाचक वाक्य

(7) आह! मेरे पैर में बहुत दर्द है।
वाक्य भेद : विस्मयादिबोधक वाक्य

(8) भगवान तुम्हारा भला करे।
वाक्य भेद : इच्छावाचक वाक्य

(9) सब चलकर पहले मेरे पास आओ।
वाक्य भेद : आज्ञावाचक वाक्य

(10) कौन नाच रहा है?
वाक्य भेद : प्रश्नवाचक वाक्य

(11) दीदी, एक सवाल पूछूं?
वाक्य भेद : प्रश्ववाचक वाक्य

(12) लाल कण बनावट में बालूशाही जैसे होते हैं।
वाक्य भेद : विधानवाचक वाक्य

(13) राम! राम! राम! बहुत रात हो गई।
वाक्य भेद : विस्मयादिबोधक वाक्य

(14) बाप रे! कैसा था वो आँधी-पानी का तूफ़ान
वाक्य भेद : विस्मयादिबोधक वाक्य

(15) लड़की गहरी नींद सो रही थी।
वाक्य भेद : विधानवाचक वाक्य

(16) शायद आज कुछ-कुछ बादल छाए हैं।
वाक्य भेद : संदेहवाचक वाक्य

 

 

ये भी देखें…

इन शब्दों से वाक्य बनाइए। a) विशेषज्ञ b) योगदान c) उन्नति d) प्रजातांत्रिक e) परिवार f) परिश्रम g) निरंतर

नीचे दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए- (क) वह पान लाने के लिए चौक तक गया। (मिश्र वाक्य में) (ख) बाज़ार जाकर कुछ फल-सब्ज़ी ले आओ। (संयुक्त वाक्य में) (ग) माँ गई और बालक रोने लगा। (मिश्र वाक्य में) (घ) जो परिश्रम करेगा, वह उत्तीर्ण हो जाएगा। (साधारण वाक्य में)​

निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए − (क) जीवन में पहली बार मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ। (मिश्रवाक्य) (ख) फिर तेज़ कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। (संयुक्त वाक्य) (ग) वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ़ दौड़ी। (सरल वाक्य) (घ) तताँरा को देखकर वह फूटकर रोने लगी। (संयुक्त वाक्य) (ङ) रीति के अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था। (मिश्रवाक्य)

Leave a Comment