कबीर की साखियां का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

कबीर की साखियां हमारे जीवन पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। कवि की साखियों में नीतिगत बाते कही गईं है। जो हमारे हमें सामाजिक कुररीतियों के प्रति जागरूक करती है। कबीर ने अपने साखियों के माध्यम से धर्म में व्याप्त आडंबर और पाखंड पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने अनेक सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया है। कबीर के समय का समाज अनेक तरह के धार्मिक आडंबरों से ग्रस्त था। समाज में अनेक तरह की कुरीतियां प्रचलित थी। कबीर ने इन सभी सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों को अपने साखियों के माध्यम से उजागर करते हुए उन पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने धार्मिक नंबरों पर कटाक्ष करने में हिंदू अथवा मुस्लिम का कोई भेद नही किया और उन्होंने दोनों धर्मों के धार्मिक आंडबरों पर समान रूप से प्रहार किया है। इसलिए कबीर की साखियां हमारे मन में सामाजिक चेतना भरने का कार्य करती है और हमें ईश्वर के निर्गुण निराकार रूप को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

 

ये भी देखें…

साखी : कबीर (कक्षा-10 पाठ-1 हिंदी स्पर्श 2) — SAKHI : Kabir (Class 10 Chapter 1 Hindi Sparsh 2)

कबीर अपना चरखा चलाते हुए भजन क्यों गाते रहते थे?

अपने स्वभाव को निर्मल रखने के लिए कबीर ने क्या उपाय सुझाया है?

कबीर ने गुरू और गोविंद मे किसे श्रेष्ठ कहा है और क्यो?

Leave a Comment