निम्नलिखित वाक्यों में गुणवाचक इस प्रकार होंगे :
क) बैल कमज़ोर थे।
गुणवाचक विशेषण : कमजोर
ख) कर्तव्यनिष्ठ लोग सदैव सम्मान पाते हैं।
गुणवाचक विशेषण : कर्तव्यनिष्ठ
ग) सरदार सुजान सिंह गरीब किसान बने।
गुणवाचक विशेषण : गरीब
गुणवाचक विशेषण क्या हैं?
गुणवाचक विशेषण विशेषण होते हैं जो किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा पदार्थ के गुण का बोध कराते हैं। गुणवाचक विशेषण के चार भेदों में से एक भेद हैं।विशेषण उन शब्दों को कहते हैं जो संज्ञा शब्दों की विशेषता प्रकट करते हैं। जिन शब्दों की विशेषता प्रकट की जाती है उन्हें विशेष्य कहते हैं।
विशेषण चार प्रकार के होते हैं
- गुणवाचक विशेषण
- परिमाणवाचक विशेषण
- संख्यावाचक विशेषण
- संकेतवाचक विशेषण
Partner website…
ये भी देखें…