जी हाँ, इस बात से पूरी तरह सहमत हुआ जा सकता है। इस समाज में स्त्री ही स्त्री की दुश्मन होती है। समाज में ऐसे अनेक उदाहरण मिलते हैं, जिसमें सास, ननदअथवा जेठानी द्वारा बहू पर अनेकों अत्याचार किए जाते हैं। सास, ननद व जेठानी भी स्त्री ही होतीं हैं लेकिन फिर भी वह नई बहू पर अत्याचार करती हैं। इससे स्पष्ट होता है कि स्त्री ही स्त्री की दुश्मन होती है।
समाज में अनेकों कन्या भ्रूण हत्या की जाती है, उसमें स्त्री की भी सहमति होती है। पहले हमारे समाज में यह धारणा थी कि कन्या जन्म को अच्छा नहीं माना जाता था और स्वयं वह स्त्री जिसने कन्या को जन्म दिया है, वह भी स्वयं को हीन महसूस करती थी। वह अपने बेटे और बेटी के पालन पोषण में भेदभाव करती थी।
भक्तिन ने भी जब दो कन्यारत्न दिए तो उसकी ससुराल में उस पर अत्याचार बढ़ते गए। यदि वह पुत्रों को जन्म देती तो शायद उसकी ससुराल में उसका सम्मान होता। लेकिन कन्याओं को जन्म देने के कारण ही उस पर अत्याचार हुए। उसकी जेठानी का विवाह उसके प्रति बेहद खराब था। उसकी जेठानी उसकी विधवा पुत्री का विवाह वक्त अपने भाई से कराना चाहती थी लेकिन जब इरादे में कामयाब नहीं हो पाई तो उसने भक्तिन पर ही आरोप मढ़ दिए। इससे स्पष्ट होता है कि स्त्री ही स्त्री की दुश्मन होती है।
पाठ की बारे में…
यह पाठ महादेवी वर्मा द्वारा लिखा गया एक संस्मरण चित्र है। यह संस्करण चित्र उनकी ‘स्मृति की रेखाएं’ नामक कलाकृति में संकलित है। इस संस्मरण चित्र के माध्यम से महादेवी वर्मा ने अपनी एक सेविका भक्तिन का रेखाचित्र खींचा है और उसके अतीत और वर्तमान का परिचय देते हुए उसके व्यक्तित्व का दिलचस्प व्यक्तित्व का वर्णन किया है।महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य की जानी-मानी लेखिका एवं कवयित्री रही हैं। वह छायावाद युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं। उनका जन्म 1960 में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर में हुआ था। उनकी प्रमुख कलाकृतियों में दीपशिखा, श्रृंखला की कड़ियां, आपदा, संकल्पिता, अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएं, पथ के साथी, मेरा परिवार, यामा आदि के नाम प्रमुख हैं।
उन्हें भारत का प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरुस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार, उत्तर प्रदेश संस्थान का भारत भारती पुरस्कार तथा भारत सरकार का पद्मभूषण पुरस्कार (1956) में मिल चुका है। उनका निधन 1987 में इलाहाबाद में हुआ।
संदर्भ पाठ :
भक्तिन, लेखिका : महादेवी वर्मा (कक्षा-12, पाठ-11, हिंदी, आरोह भाग 2)
Partner website…
पाठ के अन्य प्रश्न
भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी? भक्तिन को यह नाम किसने और क्यों दिया होगा?