ऐतिहासिक स्थल के बारे दो छात्रों अमन और जतिन के बीच संवाद…
अमन : जतिन, जानते हो कल मैं दिल्ली के लाल किला घूमने गया था।
जतिन : वह लाल किला! वह तो बहुत प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत है। तुम्हें घूम कर बहुत मजा आ गया होगा।
अमन : हाँ सच में, मुझे लाल किला घूम कर बहुत मजा आया। लाल किला बहुत बड़ा है। पूरा दिन घूमते रहे।
जतिन : तुम्हें पता है कि लाल किला किसने बनवाया।
अमन : हाँ पता है, लाल किला मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था जिसने आगरा का ताजमहल भी बनवाया था।
जतिन : सही कह रहे हो तुम। लाल किला बलुआ पत्थरों द्वारा लाल रंग के बलुआ पत्थरों द्वारा निर्मित है इसी कारण से लाल किला कहा जाता है क्योंकि वह लाल पत्थरों द्वारा बना हुआ है।
अमन : हमारे देश की ऐतिहासिक इमारत है हर साल 15 अगस्त को हमारे देश के प्रधानमंत्री किसी लाल किले की प्राचीर से पूरे देश को संबोधित करते हैं। लाल किला दिल्ली की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारत है और और जो दिल्ली घूमने आता है वह लाल किला अवश्य घूमने जाता है।
जतिन : बिल्कुल सही कह रहे हो। लाल किला बेहद महत्वपूर्ण इमारत है। लाल किला के मैदान में कई तरह के कार्यक्रम होते रहते हैं। दशहरा के दिन यहाँ पर बड़े विशाल स्तर पर रामलीला का मंचन किया जाता है।
अमन : क्या तुम कभी लाल किला घूमने गए हो?
जतिन : हां मैं लाल किला घूमने जा चुका हूं। मैं लाल किला के अलावा लाल किला के सामने स्थित चांदनी चौक शीशगंज गुरुद्वारा रघुनाथ मंदिर मोती मस्जिद जैसे अन्य धार्मिक स्थल पर भी घूमने जा चुका हूँ। तुम भी इन सभी जगहों पर घूमे थे?
अमन : यह सभी जगह पर गया था।
जतिन : फिर तो अच्छी बात है। हम दोनों घूमने जाएंगे और पूरा दिन वहाँ पिकनिक मनाएंगे।
अमन : ठीक है।
ये संवाद वाले प्रश्न भी देखें…
क्रिसमस/नववर्ष के बारे में दो मित्र/सहेलियों के बीच संवाद लिखिए :
ऐतिहासिक इमारत की सुरक्षा जरूरी विषय पर कुछ मित्रों के बीच संवाद लिखें।
अपने विद्यालय में सम्पन्न हुए वार्षिक खेल दिवस पर दो मित्रों में संवाद लिखिए ।
जल में दो मछलियों के मध्य पानी की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए हुई बातचीत को संवाद रूप में लिखिए-