mindians

HNहिंदी

Updated on:

शीत ऋतु में परिवर्तित वातावरण में सावधानी बरतने के लिए चिकित्सक मरीज संवाद लिखिये​।
0 (0)

शीत ऋतु

शीत ऋतु में परिवर्तित वातावरण में सावधानी बरतने के लिए चिकित्सक और मरीज के बीच संवाद

मरीज : नमस्ते डॉक्टर साहब।
चिकित्सक :  नमस्ते कहो मैं आपकी क्या सहायता कर सकता हूँ?
मरीज : डॉक्टर साहब, मुझे ठंड बहुत लगती है।
चिकित्सक : वह तो लगेगी ही। इतनी ठंड जो पड़ रही है।
मरीज : पर डॉक्टर साहब मुझे बहुत अधिक ठंड लगती है।
चिकित्सक : कुछ लोगों को ठंड अधिक लगती है। यह उनके शरीर के अंदर कमजोरी के कारण लगती है। मैं आपको कुछ उपाय बताता हूँ, जिसके आपको ठंड से बचाव के उपाय बताता हूँ।
मरीज : ठीक है, डॉक्टर साहब।
चिकित्सक : देखो आपको हमेशा गर्म और फुल आस्तीन वाले कपड़े पहने हैं। इसके अलावा आपको ऐसी ठंडी चीजों से परहेज करना है जो ठंडी तासीर वाली है। आपको दही, छाछ, आइसक्रीम का सेवन नहीं करना है। कुछ दालें जैसे कि उड़द की दाल और चावल का भी कम सेवन करन है।
मरीज : अच्छा।
चिकित्सक : आप तुलसी अदरक दालचीनी और काली मिर्च आदि को मिलाकर इनका गर्म काढ़ा पियो। जिससे आपके अंदर शरीर में प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और आपको ठंड कम लगेगी।
मरीज : ठीक है, डॉक्टर साहब। आपने बताया है मैं वैसा करूंगा।
चिकित्सक : मैं तुम्हें कुछ दवाई लिख देता हूँ। यह आयुर्वेदिक दवाइयां हैं। 10 दिन तक सेवन करो। आपको फायदा होगा और आपकी ना केवल ठंड कम लगेगी बल्कि आपका शरीर भी अंदर से मजबूत होगा।
मरीज : ठीक है डॉक्टर साहब।
चिकित्सक : यह लो पर्चा बाहर काउंटर से दवाइयां ले लेना।
मरीज : धन्यवाद डॉक्टर साहब। कितने पैसे हुए?
चिकित्सक : बाहर मेरा कंपाउंडर आपको पैसे बता देगा। आप उसे पैसे दे देना।
मरीज : अच्छा डॉक्टर साहब, नमस्ते।
चिकित्सक : नमस्ते।

 

 संवाद के कुछ अन्य प्रश्न

घमंड और विवेक के बीच संवाद लिखिए।

समाज में बदलते अपराध को लेकर माता-पिता का बीच संवाद लिखिए :

शीतकालीन अवकाश में यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात एक हम उम्र बच्चे से होती है। उसका और आपका गंतव्य एक ही है। बातों बातों में आपको पता चलता है कि वह आपके ही शहर का रहने वाला है । आप दोनों के मध्य संवाद को लिखिए।

अपने मित्र को ठंड से बचाव के बारे में चर्चा करते हुए संवाद लिखें।

 

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

2 thoughts on “शीत ऋतु में परिवर्तित वातावरण में सावधानी बरतने के लिए चिकित्सक मरीज संवाद लिखिये​।<div class="yasr-vv-stars-title-container"><div class='yasr-stars-title yasr-rater-stars' id='yasr-visitor-votes-readonly-rater-b1069ff196529' data-rating='0' data-rater-starsize='16' data-rater-postid='7828' data-rater-readonly='true' data-readonly-attribute='true' ></div><span class='yasr-stars-title-average'>0 (0)</span></div>”

Leave a Comment