Wednesday, October 4, 2023

पक्षियों से उड़ा जाता है। पंक्ति में वाच्य बताएं?
0 (0)

पक्षियों से उड़ा जाता है पंक्ति में वाच्य इस प्रकार होगा :

पक्षियों से उड़ा जाता है।
वाच्य का भेद : भाव वाच्यभाव वाच्य क्या है?
भाव वाच्य वाक्य में वाच्य के भेद होते है, जिनके माध्यम से वाक्य का भाव प्रस्तुत किया जाता है, और वाक्य में भाव की प्रधानता होती है।

वाच्य क्या होते है?

वाच्य की परिभाषा :-

क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा हमें इस बात का ज्ञान हो कि वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव मे से किसकी प्रधानता है।
 वाच्य के भेद –
1. कर्तृवाच्य : जिस वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध होता है।
2. कर्मवाच्य : जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो।
3. भाववाच्य : जिस वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो।

 

अन्य प्रश्न

दिए गए वाक्यों को कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य में बदलिए । (क) पक्षी उड़ रहे हैं। (ख) वह समझदारी से काम करता है। (ग) उमा सुंदर चित्र बना रही है। (घ) वह परीक्षा देने जा रहा है। (ङ) राजा ने न्याय किया। (च) लता गीत गा रही है।​

निम्नलिखित वाक्यों को कर्तृवाच्य में बदलिए। 1. अक्षय के द्वारा कहानियाँ सुनाई जाती हैं। 2. बच्चे से रोया जाता है। 3. सुरेश के द्वारा खेला जाता है।

 

Recent Post...

Related post...

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here