mindians

HNहिंदी

Updated on:

जलवायु परिवर्तन पर 100 शब्दो का अनुच्छेद लिखिए
0 (0)

अनुच्छेद, जलवायु, परिवर्तन

जलवायु परिवर्तन आज के समय जलवायु परिवर्तन आज के समय की एक बेहद गंभीर समस्या बन गया है क्योंकि इसके कारण अनेक तरह के नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के अनेक कारण हैं जिनमें सबसे प्रमुख कारण मानवीय गतिविधियां हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण वन और वन्य जीवो पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है और वन्यजीवों के प्रजातियां नष्ट हो रही है तथा वन भी निरंतर कम होते जा रहे हैं।

जिन क्षेत्रों में अधिक ठंड पड़ती थी, वहां पर गर्मी पड़ने लगी है और जहां पर गर्मी पड़ती थी। वहां ठंड पड़ने लगी है। वर्षा का चक्र भी अनियमित हो गया है। वर्षा का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है और कभी-कभी बहुत अधिक वर्षा होती है तो कभी-कभी वर्षा होती ही नहीं है।

इस तक का मुख्य कारण प्रकृति से की जाने वाली निरंतर छेड़छाड़ है। विकास के नाम पर मानव ने प्राकृतिक संसाधनों का अत्याधिक दोहन किया है और उसने प्राकृतिक तत्वों से छेड़छाड़ की है इस कारण उसका परिणाम जलवायु परिवर्तन के रूप में मिल रहा है। ग्लोबल वार्मिंग जलवायु परिवर्तन का सबसे प्रमुख कारण है और यह कारण भी मानव द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के औद्योगिक गतिविधियों के कारण उत्पन्न हुआ है।

 

अन्य प्रश्न

स्वास्थ्य की रक्षा’ विषय पर 80 – 100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए

“पर्वों का बदलता स्वरूप” पर एक अनुच्छेद लिखिए।

 

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment