दो मित्र करण एवं अभिषेक के बीच ठंड से बचाव के बारे में चर्चा करते हुए संवाद
करण : अभिषेक ठंड में तुम्हारी कैसी कट रही है?
अभिषेक : पूछो मत, इतनी भयंकर ठंड पड़ रही है कि हालत खराब है।
करण : ठंड तो सचमुच बहुत है, लेकिन मुझे इतनी ठंड नहीं लगती।
अभिषेक : वह तो मैं देख रहा हूँ। मैं ठंड से कांप रहा हूँ और तुम आराम से खड़े हो। तुम ठंड ज्यादा क्यों नहीं लगती।
करण : मैं ठंड से बचाव के नए-नए तरीके अपनाता हूँ। पर्याप्त इंतजाम करके रखता हूँ। इसलिए मुझे कम ठंड लगती है।
अभिषेक : तुम उपाय क्या करते हो ?
करण : मैं रोज योगाभ्यास करता हूं और मैं भस्त्रिका प्राणायाम करता हूँ। भस्त्रिका प्राणायाम करने से शरीर के अंदर गर्मी पैदा होती है। इसके अलावा दूसरे प्राणायाम से भी शरीर के अंदर गर्मी पैदा होती है और हमारा शरीर अंदर से मजबूत होता है। नियमित योगाभ्यास से बहुत लाभ मिलता है।
अभिषेक : अच्छा मुझे योग और प्राणायाम के बारे और बताओ।
करण : ठंड लगने का कारण यह है कि हम हमारा अंदरूनी सिस्टम कमजोर है। योग और व्यायाम करने से हमारा शरीर अंदर मजबूत होता है। इस तरह हमें ठंड नहीं लगती।
अभिषेक : फिर तो मै भी रोज योग प्राणायाम करा करूंगा।
करण : बिल्कुल सही। तुम भी रोज अपनाओगे तुम्हे भी ठंड कम लगेगी। इसके अलावा अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा और ठंडी चीजों से परहेज करना होगा।
अभिषेक : ठीक है मैं तुम्हारे काम सुझाव पर काम करूंगा।
अन्य प्रश्न
जीवन संघर्ष @G का ही नाम है’- विषय पर दो मित्रों में लगभग 100 शब्दों में एक संवाद लिखिए।
2 thoughts on “अपने मित्र को ठंड से बचाव के बारे में चर्चा करते हुए संवाद लिखें।<div class="yasr-vv-stars-title-container"><div class='yasr-stars-title yasr-rater-stars' id='yasr-visitor-votes-readonly-rater-7568216053cba' data-rating='0' data-rater-starsize='16' data-rater-postid='7724' data-rater-readonly='true' data-readonly-attribute='true' ></div><span class='yasr-stars-title-average'>0 (0)</span></div>”