स्कूल पिकनिक पर जाने हेतु माँ और पुत्री के बीच हुआ संवाद लेखन….
पुत्री : माँ, मुझे कल ₹500 दे देना।
माँ : क्यों क्या काम है?
पुत्री : माँ, हमारे स्कूल की तरफ से पिकनिक का आयोजन किया गया है और कक्षा के सभी छात्र-छात्राएं पिकनिक पर जा रहे हैं। हर छात्र-छात्रा को ₹500 जमा करने हैं। इन पैसों में सुबह का नाश्ता और दोपहर का लंच और शाम का नाश्ता दिया जायेगा।
माँ : तुम लोग पिकनिक पर कहाँ जाओगे? और कितने बजे से कितने बजे तक पिकनिक है।
पुत्री : माँ हमारे शहर के बाहर एक रिजॉर्ट स्थित है, वहां पर हम लोग पूरा दिन पिकनिक मनाएंगे और उसके पास के जंगल में घूमेंगे। पिकनिक सुबह 8 बजे से शाँम 5 बजे तक चलेगी।
माँ : बेटा तुम्हारे पिता आ जाएं तो तुम उनसे कह देना, वह तुम्हें ₹500 दे देंगे।
पुत्री : ठीक है माँ।
माँ : लेकिन पिकनिक में ध्यान रखना, जंगल में जंगली जानवर होते हैं।
पुत्री : माँ, हम लोग जंगल के ज्यादा अंदर नही जायेगे। बस रिजॉर्ट के आसपास का ही जंगल घूमेंगे। वहाँ कोई खतरा नही है।
माँ : तुम्हे कितने बजे पिकनिक को निकलना है?
पुत्री : मुझे सुबह 7 बजे तक विद्यालय पहुँचना है, और 7.30 सभी छात्रों के लेकर बस निकल जायेगी।
माँ : ठीक है बेटी, मैं तुम्हारे कपड़े और जरूरी समान निकाल दे देती हूँ तुम अपना बैग तैयार कर लो।
पुत्री : हाँ, माँ।
संवाद से संबंधित ये प्रश्न भी देखें…
जुनियर खेल दिवस के कारण अचानक अवकाश मिलने पर दो मित्रों का संवाद लिखिए।
माँ बेटी का संवाद अपनी सहेली के जन्मदिन पर जाने के संबंधी।
महिलाओं को भी समान अधिकार इस विषय पर दो मित्रों के बीच संवाद लिखिए ।
जुनियर खेल दिवस के कारण अचानक अवकाश मिलने पर दो मित्रों का संवाद लिखिए।
Partner Websites…
देशप्रेम दिखावे की वस्तु नही है (निबंध)
मेरा प्रिय पालतू जानवर कुत्ता (निबंध)
उपेन्द्रनाथ अश्क : हिंदी-उर्दू-पंजाबी के कथाकार
त्योहारों का जीवन में महत्व और संदेश पर निबंध
ईमानदारी – एक जीवन शैली (निबंध)
समाचार पत्रों का महत्व (निबंध)
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (भाग-7) – शब्द समूह के लिए एक शब्द
आज का युग विज्ञान का युग (निबंध)
इंटरनेट पुस्तकों का विकल्प? (निबंध)
भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत (निबंध)
आधुनिक युग का देवता : कंप्यूटर (निबंध)
घटते संयुक्त परिवार : बढ़ते एकल परिवार (निबंध)
संसाधनों का संरक्षण – आज की आवश्यकता (निबंध)
शीत युद्ध : महाशक्तियों का टकराव
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (भाग-6) – शब्द समूह के लिए एक शब्द
चोल राजवंश – भारत का महान राजवंश
रामवृक्ष बेनीपुरी – क्रांतिकारी साहित्यकार (जीवन परिचय)
शब्द शक्ति, अमिधा, लक्षणा, व्यंजना
Partner Websites…
म्युचुअल फंड क्या है? Mutual Fund in Hindi
लौंग : छोटी सी मगर, लौंग के फायदे बड़े-बड़े
पॉलिग्राफ (Polygraph Test) टेस्ट और नार्को (Narco Test) क्या हैं? (Polygraph Test Narco Test)
स्वच्छ भारत अभियान का अर्थ : एक कदम स्वच्छता की ओर
अश्वगंधा के फायदे व सेवन की विधि
तुलसी : बेहद गुणकारी – फायदे ही फायदे
ग्लोबल वार्मिंग : समय रहते संभल जाएं
10 उपयोगी और कमाल की वेबसाइट – 10 Useful and Amazing Websites