एक संवेदनशील युवा नागरिक की हैसियत से विज्ञान का दुरुपयोग रोकने में आपकी क्या भूमिका है?


Updated on:

एक संवेदनशील युवा नागरिक की हैसियत से विज्ञान का दुरुपयोग रोकने में  हमारी मुख्य भूमिका हो सकती है।
हम चाहे तो विज्ञान के दुरुपयोग को अपनी समझ और जागरूकता से रोक सकते हैं।
हमें विज्ञान के द्वारा बनाए गए हथियारों का कम से कम उपयोग करना होगा। यह हथियार केवल सुरक्षा के लिए हैं, मानवता के विनाश के लिए नहीं हैं।
एक नागरिक की हैसियत से हम ऐसे वाहनों का कम से कम उपयोग करें जो प्रदूषण को बढ़ाते हैं। हम प्रदूषण के अनुकूल वाहनों का उपयोग करें। जैसे साइकिल अथवा बिजली से चलने वाले वाहन।
हम टीवी और मोबाइल आदि का सीमित उपयोग करें और किसी भी तरह के व्यर्थ के कार्यक्रमों का विरोध करें।
शहर में प्रतिदिन बढ़ रहे कंक्रीट के निर्माणों पर हम लगाम लगाएं और अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, जिससे शहर में केवल कंक्रीट के जंगल ही नहीं हरियाली वाले जंगल भी दिखें, ताकि हमें स्वच्छ वायु मिले।

पाठ के बारे में…

‘मैं क्यों लिखता हूँ’ पाठ ‘अज्ञेय’ द्वारा लिखा गया पाठ है, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने लेखन अनुभव के बारे में वर्णन किया है। लेखक ने यह बताने की चेष्टा की है की वह लेखन कार्य क्यों करते हैं। उनके लेखन कार्य के क्या कारण है और लिखने से उन्हें कैसी अनुभूति होती है। कौन सी बातें हैं जो लेखक को लिखने के लिए प्रेरित करती हैं।
‘अज्ञेय’ जिनका पूरा नाम ‘सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय’ था। वह हिंदी साहित्य के जाने-माने लेखक रहे हैं। उनका जन्म 1911 में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले कुशीनगर में हुआ था। उनकी आरंभिक शिक्षा दीक्षा जम्मू-कश्मीर और लाहौर में हुई थी। उन्होंने भारत के स्वाधीनता संग्राम में भी भाग लिया और इस कारण जेल भी गए। एक प्रसिद्ध साहित्यकार होने के साथ-साथ पत्रकार भी थे।
उनकी प्रमुख रचनाओं में चिंता, भग्नदूत, अरी ओ करुणा प्रभामय, इंद्रधनुष रौंदे हुए ये, आँगन के पार द्वार (काव्य संग्रह) शेखर : एक जीवनी, नदी के द्वीप (उपन्यास) अरे यायावर रहेगा याद (यात्रा वृतांत) आदि। उनका निधन 1987 में हुआ था।

संदर्भ पाठ :

“मैं क्यों लिखता हूँ?” अज्ञेय, (कक्षा – 10, पाठ – 4, हिंदी, कृतिका)

 

 

हमारे अन्य प्रश्न उत्तर :

हिरोशिमा की घटना विज्ञान का भयानकतम दुरुपयोग है। आपकी दृष्टि में विज्ञान का दुरुपयोग कहाँ-कहाँ और किस तरह से हो रहा है।

हिरोशिमा पर लिखी कविता लेखक के अंत: व बाह्य दोनों दबाव का परिणाम है यह आप कैसे कह सकते हैं?

 

हमारी सहयोगी वेबसाइटें..

mindpathshala.com

miniwebsansar.com

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment