हिरोशिमा पर लिखी कविता लेखक के अंतः और वह दबाव दोनों का परिणाम है, क्योंकि जब लेखक हिरोशिमा गया तो उसने वहाँ पर लेखक ने हिरोशिमा पर बम विस्फोट से पीड़ित व्यक्तियों से मुलाकात की। तब उसने उन व्यक्तियों की पीड़ा को अनुभव तो किया था लेकिन उसे कोई अनुभूति नहीं हुई थी, जिस कारण वह कुछ भी लिखने के लिए प्रेरित नहीं हो पाया। लेकिन जब एक दिन लेखक ने एक जले हुए पत्थर पर एक व्यक्ति की उजली छाया देखी, जोकि हिरोशिमा पर बम विस्फोट में भाप बन गया था और उसकी छाया पत्थर पर रह गई थी। तब लेखक को एक आंतरिक अनुभूति हुई।
इस तरह अस्पताल में पीड़ितों से मिलकर हुई बाह्य अनुभव और पत्थर की छाया को देखकर कोई आंतरिक अनुभूति दोनों की प्रेरणा से ही लेखक लेखन कार्य के लिए प्रेरित हुआ।
पाठ के बारे में…
‘मैं क्यों लिखता हूँ’ पाठ ‘अज्ञेय’ द्वारा लिखा गया पाठ है, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने लेखन अनुभव के बारे में वर्णन किया है। लेखक ने यह बताने की चेष्टा की है की वह लेखन कार्य क्यों करते हैं। उनके लेखन कार्य के क्या कारण है और लिखने से उन्हें कैसी अनुभूति होती है। कौन सी बातें हैं जो लेखक को लिखने के लिए प्रेरित करती हैं।
‘अज्ञेय’ जिनका पूरा नाम ‘सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय’ था। वह हिंदी साहित्य के जाने-माने लेखक रहे हैं। उनका जन्म 1911 में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले कुशीनगर में हुआ था। उनकी आरंभिक शिक्षा दीक्षा जम्मू-कश्मीर और लाहौर में हुई थी। उन्होंने भारत के स्वाधीनता संग्राम में भी भाग लिया और इस कारण जेल भी गए। एक प्रसिद्ध साहित्यकार होने के साथ-साथ पत्रकार भी थे।
उनकी प्रमुख रचनाओं में चिंता, भग्नदूत, अरी ओ करुणा प्रभामय, इंद्रधनुष रौंदे हुए ये, आँगन के पार द्वार (काव्य संग्रह) शेखर : एक जीवनी, नदी के द्वीप (उपन्यास) अरे यायावर रहेगा याद (यात्रा वृतांत) आदि। उनका निधन 1987 में हुआ था।
संदर्भ पाठ :
“मैं क्यों लिखता हूँ?” अज्ञेय, (कक्षा – 10, पाठ – 4, हिंदी, कृतिका)
हमारे अन्य प्रश्न उत्तर :
हमारी सहयोगी वेबसाइटें..
1 thought on “हिरोशिमा पर लिखी कविता लेखक के अंत: व बाह्य दोनों दबाव का परिणाम है यह आप कैसे कह सकते हैं?<div class="yasr-vv-stars-title-container"><div class='yasr-stars-title yasr-rater-stars' id='yasr-visitor-votes-readonly-rater-50186e7e80103' data-rating='0' data-rater-starsize='16' data-rater-postid='4241' data-rater-readonly='true' data-readonly-attribute='true' ></div><span class='yasr-stars-title-average'>0 (0)</span></div>”