मैं क्यों लिखता हूँ? के आधार पर बताइए कि…
लेखक को कौन सी बातें लिखने के लिए प्रेरित करती हैं?
1. ‘मैं क्यों लिखता हूँ। पाठ के आधार पर अगर हम कहें तो लेखक के अनुसार लेखक को अपने आसपास की घटनाओं से होने वाली अनुभूति की विवशता उसे लिखने के लिए प्रेरित करती है। उसे यदि किसी घटना के प्रत्यक्षीकरण से कोई आंतरिक अनुभूति होती है तो वह उसे अनुभूति की विवशता उसे लेखन के लिए प्रेरित कर देती है। वह स्वयं जानने के लिए प्रेरित होता है।
2. किसी रचनाकार के प्रेरणा स्रोत किसी दूसरे को कुछ भी रचने के लिए किस तरह उत्साहित कर सकते हैं?
किसी रचनाकार के प्रेरणास्रोत किसी दूसरे को कुछ भी रचने के लिए इस तरह उत्साहित कर देती हैं कि उस रचनाकार की आंतरिक विवशता उसे नवीन रचना के लिए प्रेरित करती है। जिस तरह किसी रचनाकार पर कोई बाहरी दबाव एक उत्प्रेरक की तरह कार्य करता है और उस रचनाकार को एक नई रचना को रखने के लिए प्रेरित करता है। उसी तरह दूसरे रचनाकार पर किसी अन्य रचनाकार का प्रेरणास्रोत ऐसे दवाब का कार्य करता है और वह भी एक रचना करने के लिए प्रेरित होता है।
पाठ के बारे में…
‘मैं क्यों लिखता हूँ’ पाठ ‘अज्ञेय’ द्वारा लिखा गया पाठ है, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने लेखन अनुभव के बारे में वर्णन किया है। लेखक ने यह बताने की चेष्टा की है की वह लेखन कार्य क्यों करते हैं। उनके लेखन कार्य के क्या कारण है और लिखने से उन्हें कैसी अनुभूति होती है। कौन सी बातें हैं जो लेखक को लिखने के लिए प्रेरित करती हैं।
‘अज्ञेय’ जिनका पूरा नाम ‘सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय’ था। वह हिंदी साहित्य के जाने-माने लेखक रहे हैं। उनका जन्म 1911 में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले कुशीनगर में हुआ था। उनकी आरंभिक शिक्षा दीक्षा जम्मू-कश्मीर और लाहौर में हुई थी। उन्होंने भारत के स्वाधीनता संग्राम में भी भाग लिया और इस कारण जेल भी गए। एक प्रसिद्ध साहित्यकार होने के साथ-साथ पत्रकार भी थे।
उनकी प्रमुख रचनाओं में चिंता, भग्नदूत, अरी ओ करुणा प्रभामय, इंद्रधनुष रौंदे हुए ये, आँगन के पार द्वार (काव्य संग्रह) शेखर : एक जीवनी, नदी के द्वीप (उपन्यास) अरे यायावर रहेगा याद (यात्रा वृतांत) आदि। उनका निधन 1987 में हुआ था।
संदर्भ पाठ :
“मैं क्यों लिखता हूँ?” अज्ञेय, (कक्षा – 10, पाठ – 4, हिंदी, कृतिका)
हमारे अन्य प्रश्न उत्तर :
लेखक के अनुसार प्रत्यक्ष अनुभव की अपेक्षा अनुभूति उनके लेखन में कहीं अधिक मदद करती है, क्यों?
लेखक ने अपने आपको हिरोशिमा के विस्फोट का भोक्ता कब और किस तरह महसूस किया?
हमारी सहयोगी वेबसाइटें..
[…] […]
[…] […]