Tuesday, October 3, 2023

देश की सीमा पर बैठे फ़ौजी किस तरह की कठिनाइयों से जूझते हैं? उनके प्रति हमारा क्या उत्तरदायित्व होना चाहिए?
0 (0)

देश की सीमा में बैठे फौजी अनेक तरह की कठिनाइयों में जीते हैं। वह अनेक तरह की विषम एवं विपरीत परिस्थितियों में भी देश की सीमा की रक्षा के लिए प्रतिज्ञाबद्ध रहते हैं।
देश की सीमाओं पर भौगोलिक परिस्थितियां अक्सर बेहद प्रतिकूल होती हैं। लद्दाख में घनघोर ठंड होती हैं, जहाँ पर लद्दाख में तापमान माइनस में चला जाता है तो वहीं थार के रेगिस्तान में अत्याधिक गर्मी होती है, जहां पर तापमान प्रचंड होता है।
इस तरह अलग-अलग प्रतिकूल परिस्थितियों में सैनिक अपने देश की रक्षा कर अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हैं। उनकी जान पर हमेशा संकट बना रहता है, लेकिन वह अपने कर्तव्य पालन से नहीं चूकते। सामान्य मानव तो ऐसे ही विपरीत भौगोलिक परिस्थिति में क्षण भर भी नहीं रह पाए, लेकिन देश के सैनिकों की जीवट इच्छाशक्ति और कठोर ट्रेनिंग ऐसे हालातों में रहने के योग्य बनाती है।
हमारा ये उत्तरदायित्व है कि हम उन सैनिकों के प्रति आदर एवं सम्मान का भाव रखें। उन्हें भरपूर प्रेम एवं सम्मान दें। उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर कभी भी उंगली ना उठाएं। उनके ऊपर जो भी आश्रित परिवार है, उसका ध्यान रखें तथा ऐसे सैनिकों को हमेशा प्रोत्साहित करते रहें।

 

पाठ के बारे में…

‘साना साना हाथ जोड़ि’ यह पाठ ‘मधु कांकरिया’ द्वारा लिखा गया एक यात्रा वृतांत है, जिसमें उन्होंने सिक्किम की अपनी यात्रा का वर्णन किया है। इस यात्रा वृतांत में उन्होंने सिक्किम के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन किया है और सिक्किम में जितने दिन उन्होंने बिताए, उन अनुभवों को साझा किया है। जितेन नार्गे नामक एक गाइड की यात्रा में उनका मार्गदर्शन कर रहा था।
मधु कांकरिया प्रसिद्ध हिंदी लेखिका रही हैं। जिनका जन्म 1957 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अनेक यात्रा वृतांत, कहानि, उपन्यास आदि की रचना की है। उनकी प्रमुख रचनाओं में पत्ता खोर (उपन्यास), सलाम आखरी, खुले गगन के लाल सितारे, बेचते हुए, अंत में यीशु (कहानी संग्रह) आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा उन्होंने कई यात्रा वृतांत भी लिखे हैं।

संदर्भ पाठ :

“साना-साना हाथ जोड़ि” – मधु कांकरिया (कक्षा – 10, पाठ – 3, हिंदी, कृतिका भाग -2)

 

इस पाठ के अन्य प्रश्न उत्तर…

प्रकृति ने जल संचय की व्यवस्था किस प्रकार की है?

कटाओ’ पर किसी भी दुकान का न होना उसके लिए वरदान है। इस कथन के पक्ष में अपनी राय व्यक्त कीजिए?

प्रदूषण के कारण स्नोफॉल में कमी का जिक्र किया गया है? प्रदूषण के और कौन − कौन से दुष्परिणाम सामने आए हैं, लिखें।

आज की पीढ़ी द्वारा प्रकृति के साथ किस तरह का खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे रोकने में आपकी क्या भूमिका होनी चाहिए।

“कितना कम लेकर ये समाज को कितना अधिक वापस लौटा देती हैं।” इस कथन के आधार पर स्पष्ट करें कि आम जनता की देश की आर्थिक प्रगति में क्या भूमिका है?

सैलानियों को प्रकृति की अलौकिक छटा का अनुभव करवाने में किन−किन लोगों का योगदान होता है, उल्लेख करें।

प्राकृतिक सौंदर्य के अलौकिक आनंद में डूबी लेखिका को कौन−कौन से दृश्य झकझोर गए?

प्रकृति उस अनंत और विराट स्वरूप को देखकर लेखिका को कैसी अनुभूति होती है?

इस यात्रा − वृत्तांत में लेखिका ने हिमालय के जिन − जिन रूपों का चित्र खींचा है, उन्हें अपने शब्दों में लिखिए।

जितेन नार्गे की गाइड की भूमिका के बारे में विचार करते हुए लिखिए कि एक कुशल गाइड में क्या गुण होते हैं?

लोग स्टॉक में घूमते हुए चक्र को देखकर लेखिका को पूरे भारत की आत्मा एक−सी क्यों दिखाई दी?

जितेन नार्गे ने लेखिका को सिक्किम की प्रकृति, वहाँ की भौगोलिक स्थिति एवं जनजीवन के बारे में क्या महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं, लिखिए।

कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है?

गंतोक को ‘मेहनतकश बादशाहों का शहर’ क्यों कहा गया?

झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था?

 

हमारी सहयोगी वेबसाइटें..

mindpathshala.com

miniwebsansar.com

Recent Post...

Related post...

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here