लोग स्टॉक में घूमते हुए चक्र को देखकर लेखिका को पूरे भारत की आत्मा एक सी इसलिए दिखाई दी क्योंकि लेखिका ने भारत के अनेक हिस्सों का भ्रमण किया था और लेखिका के अनुसार भारत के किसी भी कोने में ऐसी ही आस्थाएं, विश्वास, अंधविश्वास, पाप को पुण्य की अवधारणाएं आदि समान रूप से मिलेंगी।
जब लेखिका सिक्किम के लोंग स्टॉक नाम की जगह पर घूमते हुए पहुंची वहां एक कुटिया में लेखिका को घूमता हुआ चक्र मिला। लेखिका के गाइड जितेन ने बताया कि यह घूमता हुआ चक्र एक धर्म चक्र है, जिसको घुमाने से सारे पाप धुल जाते हैं। ऐसी पाप-पुण्य की अवधारणाएं ने भारत के अन्य हिस्सों में भी मिलती हैं, इसीलिए लेखिका को लगा कि चाहे कितनी भी वैज्ञानिक प्रगति हो गई हो लेकिन आस्था एवं विश्वास, अंधविश्वास, पाप-पुण्य के मामले में देश की आत्मा लगभग एक जैसी ही है। सभी जगह की पाप पुण्य की अवधारणाएं, कल्पनाएं, आस्था एवं विश्वास, अंधविश्वास आदि सब एक समान ही है। यही बातें पूरे भारत को एक सूत्र में बांध देती हैं।
पाठ के बारे में…
‘साना साना हाथ जोड़ि’ यह पाठ ‘मधु कांकरिया’ द्वारा लिखा गया एक यात्रा वृतांत है, जिसमें उन्होंने सिक्किम की अपनी यात्रा का वर्णन किया है। इस यात्रा वृतांत में उन्होंने सिक्किम के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन किया है और सिक्किम में जितने दिन उन्होंने बिताए, उन अनुभवों को साझा किया है। जितेन नार्गे नामक एक गाइड की यात्रा में उनका मार्गदर्शन कर रहा था।
मधु कांकरिया प्रसिद्ध हिंदी लेखिका रही हैं। जिनका जन्म 1957 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अनेक यात्रा वृतांत, कहानि, उपन्यास आदि की रचना की है। उनकी प्रमुख रचनाओं में पत्ता खोर (उपन्यास), सलाम आखरी, खुले गगन के लाल सितारे, बेचते हुए, अंत में यीशु (कहानी संग्रह) आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा उन्होंने कई यात्रा वृतांत भी लिखे हैं।
संदर्भ पाठ :
“साना-साना हाथ जोड़ि” – मधु कांकरिया (कक्षा – 10, पाठ – 3, हिंदी, कृतिका भाग -2)
इस पाठ के और प्रश्न-उत्तर…
प्रकृति ने जल संचय की व्यवस्था किस प्रकार की है?
कटाओ’ पर किसी भी दुकान का न होना उसके लिए वरदान है। इस कथन के पक्ष में अपनी राय व्यक्त कीजिए?
सैलानियों को प्रकृति की अलौकिक छटा का अनुभव करवाने में किन−किन लोगों का योगदान होता है, उल्लेख करें।
प्राकृतिक सौंदर्य के अलौकिक आनंद में डूबी लेखिका को कौन−कौन से दृश्य झकझोर गए?
प्रकृति उस अनंत और विराट स्वरूप को देखकर लेखिका को कैसी अनुभूति होती है?
कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है?
गंतोक को ‘मेहनतकश बादशाहों का शहर’ क्यों कहा गया?
झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था?
हमारी सहयोगी वेबसाइटें..
1 thought on “लोग स्टॉक में घूमते हुए चक्र को देखकर लेखिका को पूरे भारत की आत्मा एक−सी क्यों दिखाई दी?<div class="yasr-vv-stars-title-container"><div class='yasr-stars-title yasr-rater-stars' id='yasr-visitor-votes-readonly-rater-4e196005dad76' data-rating='0' data-rater-starsize='16' data-rater-postid='4106' data-rater-readonly='true' data-readonly-attribute='true' ></div><span class='yasr-stars-title-average'>0 (0)</span></div>”