‘गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर’ इसलिए कहा गया है, क्योंकि इस शहर के निवासी बेहद मेहतनकश हैं। उन्हें अपने जीवनयापन और आजीविका के लिए बेहद मेहनत करनी पड़ती है। गंतोक शहर की महिलाएं पत्थरों पर बैठकर पत्थर तोड़ने का कार्य करती है। उनके हाथ में कुदाल और हथौड़े रहते हैं। उन्हे अपने रास्ते बनाने के लिए पहाड़ भी काटने पड़ते हैं।
उनकी पीठ पर ‘डोको’ नामक टोकरी रहती है, जिसमें उनके छोटे बच्चे बंधे रहते हैं, जिन्हें साथ में लिए काम करती रहती हैं।
इसी प्रकार गंतोक शहर के पुरुष भी ऐसे ही कठिन परिश्रम वाले कार्य करते हैं। गंतोक शहर के बच्चों को 3-4 किलोमीटर की चढ़ाई चढ़कर पढ़ाई करने के लिए स्कूल जाना पड़ता है। शाम के समय यही बच्चे अपनी माँओं के साथ मवेशियों को चराते हैं। वे पानी भरते हैं। इस तरह शहर के स्त्री, पुरुष या बच्चे सभी बेहद परिश्रमी हैं और परिश्रम करने के साथ-साथ खुश भी रहते हैं। इसी कारण गंतोक शहर को मेहनतकश बादशाहों का शहर कहा गया है।
पाठ के बारे में…
‘साना साना हाथ जोड़ि’ यह पाठ ‘मधु कांकरिया’ द्वारा लिखा गया एक यात्रा वृतांत है, जिसमें उन्होंने सिक्किम की अपनी यात्रा का वर्णन किया है। इस यात्रा वृतांत में उन्होंने सिक्किम के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन किया है और सिक्किम में जितने दिन उन्होंने बिताए, उन अनुभवों को साझा किया है। जितेन नार्गे नामक एक गाइड की यात्रा में उनका मार्गदर्शन कर रहा था।
मधु कांकरिया प्रसिद्ध हिंदी लेखिका रही हैं। जिनका जन्म 1957 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अनेक यात्रा वृतांत, कहानि, उपन्यास आदि की रचना की है। उनकी प्रमुख रचनाओं में पत्ता खोर (उपन्यास), सलाम आखरी, खुले गगन के लाल सितारे, बेचते हुए, अंत में यीशु (कहानी संग्रह) आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा उन्होंने कई यात्रा वृतांत भी लिखे हैं।
संदर्भ पाठ :
“साना-साना हाथ जोड़ि” – मधु कांकरिया (कक्षा – 10, पाठ – 3, हिंदी, कृतिका भाग -2)
इस पाठ के और प्रश्न-उत्तर…
प्रकृति ने जल संचय की व्यवस्था किस प्रकार की है?
कटाओ’ पर किसी भी दुकान का न होना उसके लिए वरदान है। इस कथन के पक्ष में अपनी राय व्यक्त कीजिए?
सैलानियों को प्रकृति की अलौकिक छटा का अनुभव करवाने में किन−किन लोगों का योगदान होता है, उल्लेख करें।
प्राकृतिक सौंदर्य के अलौकिक आनंद में डूबी लेखिका को कौन−कौन से दृश्य झकझोर गए?
प्रकृति उस अनंत और विराट स्वरूप को देखकर लेखिका को कैसी अनुभूति होती है?
लोग स्टॉक में घूमते हुए चक्र को देखकर लेखिका को पूरे भारत की आत्मा एक−सी क्यों दिखाई दी?
कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है?
झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था?
हमारी सहयोगी वेबसाइटें..