दिए गए शब्दों के तत्सम रूप इस प्रकार होंगे :
तिरपित : संतुष्टि
छन : क्षण
बिदगध : विदग्ध
निहारल : निहारना
पिरित : प्रीति
साओन : सावन
अपजस : अपयश
तोहारा : तुम्हारा
कातिक : कार्तिक
तत्सम शब्द तत्सम शब्दों से तात्पर्य उन शब्दों से होता है, जो संस्कृत भाषा से ज्यों के त्यों अन्य भाषाओं में ग्रहण किए जाते हैं, जबकि तद्भव शब्द वे शब्द होते हैं, जो संस्कृत भाषा से तो ग्रहण किए जाते हैं, लेकिन जिस भाषा में वह ग्रहण किए जाते हैं, उस भाषा में उनका रूप बदल जाता है। ऊपर दिए गए शब्द तद्भव शब्द हैं, इसीलिए उनका तत्सम रूप पूछा गया है।
पाठ के बारे में…
इस पाठ में कवि विद्यापति के 3 पद प्रस्तुत किए गए हैं।
पहले पद में नायिका जोकि विरहिणी के रूप में है, उसके हृदय के उद्गारों को प्रकट किया गया है। दूसरे पद में प्रियतमा रूपी नायिका अपनी सखी से अपने प्रियतम के विषय में बातचीत कर रही है। तीसरे पद में विरहिणी रूपी प्रियतमा यानी नायिका का दुख भरा चित्रण प्रस्तुत किया गया है जो अपने प्रियतम के वियोग में तड़प रही है।
विद्यापति हिंदी साहित्य के चौदहवीं एवं पंद्रहवीं शताब्दी के प्रसिद्ध कवि रहे हैं। वह आदिकाल और भक्तिकाल के संधि कवि कहे जाते हैं। उनका जन्म बिहार के मधुबनी के बिस्पी गाँव में सन् 1380 ईस्वी में हुआ था। बिहार के मिथिला क्षेत्र के लोक अंचलों में वह बेहद प्रसिद्ध कवि रहे हैं और उनके पदों को बड़ी तन्मयता से गाया जाता रहा है। उनकी महत्वपूर्ण कृतियों में कीर्तिलता, कीर्तिपताका, भू-परिक्रमा, पुरुष समीक्षा, लिखनावली और पदावली के नाम प्रमुख हैं। उनका निधन 1460 ईस्वी में हुआ।
संदर्भ पाठ :
विद्यापति – पद, (कक्षा – 12, पाठ – 9, हिंदी, अंतरा)
हमारे अन्य प्रश्न उत्तर :
कातर दृष्टि से चारों तरफ़ प्रियतम को ढूँढ़ने की मनोदशा को कवि ने किन शब्दों में व्यक्त किया है?
कोयल और भौरों के कलरव का नायिका पर क्या प्रभाव पड़ता है?
हमारी सहयोगी वेबसाइटें..
1 thought on “निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिए– ‘तिरपित, छन, बिदगध, निहारल, पिरित, साओन, अपजस, छिन, तोहारा, कातिक<div class="yasr-vv-stars-title-container"><div class='yasr-stars-title yasr-rater-stars' id='yasr-visitor-votes-readonly-rater-aa20aa18f1565' data-rating='0' data-rater-starsize='16' data-rater-postid='4021' data-rater-readonly='true' data-readonly-attribute='true' ></div><span class='yasr-stars-title-average'>0 (0)</span></div>”