नायिका का अपने प्रियतम से गहन प्रेम है और वह अपने प्रियतम के प्रेम सागर में डूबती ही जा रही है। उसका प्रेम बेहद पुराना हो चुका है, लेकिन उसके प्रेम की तड़प बढ़ती ही जा रही है। वह अपने प्रियतम को जितना अधिक देखती है, उतनी ही उतना ही अधिक देखने के भाव उसके मन में जागते हैं और वह प्राप्त नहीं हो पाती।
उसके प्रेम में पुरानापन होने के बावजूद उस में निरंतर नवीनता का समावेश होता जा रहा है। इसी कारण उसे अपने प्रियतम प्रथम दिवस के मिलन जैसा ही आकर्षक दिखाई दे रहा है। अपने प्रेमी के साथ में हर पल, हर क्षण निकट रहना चाहती है। उसके प्रेमी का साथ उसके लिए खुद को दिलासा तो देता है, लेकिन उसके मन में तृप्ति का भाव मिट नहीं पाता। उसके प्राण अतृप्त ही रहते हैं, इसी कारण उसके प्राण अतृप्त कामना दिए हुए प्रेमी के आस पास ही रहना चाहते हैं, ताकि वह निरंतर अपने प्रियतम को देख सके और अपने मन को तृप्त कर सके।
पाठ के बारे में…
इस पाठ में कवि विद्यापति के 3 पद प्रस्तुत किए गए हैं।
पहले पद में नायिका जोकि विरहिणी के रूप में है, उसके हृदय के उद्गारों को प्रकट किया गया है। दूसरे पद में प्रियतमा रूपी नायिका अपनी सखी से अपने प्रियतम के विषय में बातचीत कर रही है। तीसरे पद में विरहिणी रूपी प्रियतमा यानी नायिका का दुख भरा चित्रण प्रस्तुत किया गया है जो अपने प्रियतम के वियोग में तड़प रही है।
विद्यापति हिंदी साहित्य के चौदहवीं एवं पंद्रहवीं शताब्दी के प्रसिद्ध कवि रहे हैं। वह आदिकाल और भक्तिकाल के संधि कवि कहे जाते हैं। उनका जन्म बिहार के मधुबनी के बिस्पी गाँव में सन् 1380 ईस्वी में हुआ था। बिहार के मिथिला क्षेत्र के लोक अंचलों में वह बेहद प्रसिद्ध कवि रहे हैं और उनके पदों को बड़ी तन्मयता से गाया जाता रहा है। उनकी महत्वपूर्ण कृतियों में कीर्तिलता, कीर्तिपताका, भू-परिक्रमा, पुरुष समीक्षा, लिखनावली और पदावली के नाम प्रमुख हैं। उनका निधन 1460 ईस्वी में हुआ।
संदर्भ पाठ :
विद्यापति – पद, (कक्षा – 12, पाठ – 9, हिंदी, अंतरा)
हमारे अन्य प्रश्न उत्तर :
प्रियतमा के दुख के क्या कारण हैं?
कवि ‘नयन न तिरपित भेल’ के माध्यम से विरहिणी नायिका की किस मनोदशा को व्यक्त करना चाहता है?
हमारी सहयोगी वेबसाइटें..
1 thought on “नायिका के प्राण तृप्त न हो पाने के कारण अपने शब्दों में लिखिए।<div class="yasr-vv-stars-title-container"><div class='yasr-stars-title yasr-rater-stars' id='yasr-visitor-votes-readonly-rater-975f8676c0adb' data-rating='0' data-rater-starsize='16' data-rater-postid='4009' data-rater-readonly='true' data-readonly-attribute='true' ></div><span class='yasr-stars-title-average'>0 (0)</span></div>”