दीपावली मनाते समय अचानक बिजली चली गई |


Updated on:

दीपावली मनाते समय अचानक बिजली चली गई: 

पहले तो आप सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं | मैं इस वर्ष दीपावली का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रही थी क्योंकि आज दो वर्षों के बाद हमारा पूरा परिवार एक साथ है और सब मिकर एक साथ पूजा करने वाले हैं |

दो वर्षों तक तो कोरोना के कारण कोई भी त्योहार नहीं मनाया गया था | लेकिन आज हम सब नें खूब धूम – धाम से दीपावली मनाने का फैंसला किया और सबनें तैयारी शुरू कर दी | पूरे घर को लाइटों से सजा दिया है | मेरा भाई बाज़ार से खूब सारे पटाखे लेकर आया |

माँ , दादी और चाची ने जल्दी- जल्दी रात का खाना भी बना लिया ताकि पूजा के समय तक सब आराम से तैयार हो जाएं | मेरे छोटी बहन ने बहुत ही  खूबसूरत रंगोली बनाई | ठीक सात बजे घर की सारी लाइटें जला दी गई और पूजा खत्म करने के बाद सब जैसे ही पटाखे चलाने के लिए घर से बाहर निकले उसे वक्त बिजली चली गई |

सब का मुड़ खराब हो गया , चाचा ने बिजली दफ्तर वालों को फोन किया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया | सब मुंह लटकाकर बैठ गए फिर दादी नें माँ और चाची को अपने साथ अंदर आने को कहा | थोड़ी देर बाद घर के अंदर से रोशनी आती हुई दिखाई दी |

देखा तो माँ, दादी और चाची बहुत सारे दिए और मोमबतियाँ लेकर आई फिर हम सब ने मिलकर घर को दीयों और मोमबतियों से सजाया | ऐसा लग रहा था मानो सारे आसमान के तारे हमारे घर पर उतर आए हों |

हम सब ने मिलकर खूब पटाखे जलाए फिर खूब नाचे गाए और उस रात हम सब ने पहली बार एक साथ बैठकर कैंडल लाइट डिनर किया | इस साल की दीपावली मैं और मेरे परिवार के सभी लोग कभी भी नहीं भूल पाएंगे |

 

हमारे अन्य प्रश्न उत्तर :

आप हाल ही में महाबलेश्वर गए हैं। आप वहां किन जगहों पर गए थे? इस पर एक संक्षिप्त निबंध लिखिए।​

यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को वैश्विक विरासत ( world heritage) बनाने पर अपने विचार अनुच्छेद के रुप में लिखें ।

Our Score
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment