वसंत आया’ कविता में कवि की मुख्य चिंता यह है कि आज के समय में मनुष्य प्रकृति से निरंतर दूर होता जा रहा है। प्राचीन काल से मनुष्य और प्रकृति के बीच में जो संबंध था वो संबंध टूट गया है। मनुष्य आधुनिकता और प्रगति की दौड़ में आधुनिकता और विकास की दौड़ में प्रकृति के साथ निरंतर खिलवाड़ कर रहा है, और प्रकृति को नुकसान पहुंचा रहा है।
विश्वास ही नहीं होता कि यह वही मनुष्य है जो प्रकृति के सानिध्य में रहकर ही सभ्य बना। प्रकृति से ही उसने सब कुछ प्राप्त किया। आज प्रकृति के नैसर्गिक रूप के दर्शन देखने दुर्लभ हो गए हैं। महानगरों में चारों तरफ ऊँची ऊँची इमारतें ही हैं। गांव में ही देखने को मिल जाते हैं प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रही है, जो प्राकृतिक आपदाओं के रूप में सामने आता रहता है।
जो प्रकृति मनुष्य की सहचरी थी मनुष्य अपनी उसी को भुला दिया है। इसी कारण प्रगति भी दुखी है। इस कविता से ही स्पष्ट होता है कि कवि को वसंत ऋतु के आगमन का कैलेंडर से पता चला जबकि प्राचीन समय में किसी भी ऋतु आदि के आगमन का मनुष्य को सहज रूप से पता चल ही जाता था। कवि मनुष्य के आसपास प्राकृतिक परिवर्तन मनुष्य को उस तरह से आनंदित नहीं कर पाते,
क्योंकि प्रकृति में हो रहे परिवर्तनों को अनुभव से वह दूर हो गया है।
पाठ के बारे में…
इस पाठ में ‘वसंत आया’ और ‘तोड़ो’ ये दो कवितायें ‘रघुवीर सहाय’ ने दो कवितायें प्रस्तुत की हैं।
‘वसंत आया’ कविता में वसंत ऋतु के आगमन और उसके सौंदर्य का वर्णन किया है। कवि को अचानक पता चलता है कि वसंत ऋतु का आगमन हो गया है, जब उसे मौसम मे परिवर्तन होता है। वो अपने घर जाकर इसकी पुष्टि भी कर लेता था।
‘तोड़ो’ कविता के माध्यम से कवि ने एक प्रतीकात्मक कविता प्रस्तुत की है। कवि का कहना है कि सृजन हेतु भूमि को तैयार करने के लिए चट्टानें, ऊस और बंजर को तोड़ना पड़ता है। तभी खेतों में फसल लहराती है। उसी प्रकार अपने अपने मन में नवीन विचारों के सृजन के लिए पुराने और बंजर विचारों को त्यागना और तोड़ना पड़ता है, सभी नवीनता का सृजन होगा।रघुवीर सहाय हिंदी साहित्य के एक जाने-माने हस्ताक्षर रहे हैं। जिनका जन्म 1929 में लखनऊ उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह नई कविता के सशक्त हस्ताक्षर थे।
उनकी प्रमुख काव्य कृतियों में ‘सीढ़ियों पर धूप में’, ‘हंसो-हंसो जल्दी हंसो’, ‘लोग भूल गए हैं’, ‘आत्महत्या के विरुद्ध’ आदि के नाम प्रमुख हैं। रघुवीर सहाय रचनावली नाम से प्रकाशित हुई छह खंडों के काव्य संग्रह में उनकी सभी रचनाओं को संकलित किया गया है। वह साहित्य पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। सन् 1990 में उनका निधन हो गया था।
संदर्भ पाठ :
रघुवीर सहाय – वसंत आया/तोड़ो (कक्षा – 12, पाठ – 6, अंतरा)
इस पाठ के अन्य प्रश्न उत्तर…
‘आधे-आधे गाने’ के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?
यह झूठे बंधन टूटें, तो धरती को हम जानें। यहाँ पर झूठे बंधनों और धरती को जानने से क्या अभिप्राय है?
पत्थर’ और ‘चट्टान’ किसके प्रतीक है?
बसंत आगमन की सूचना कवि को कैसे मिली?
3 thoughts on “‘वसंत आया’ कविता में कवि की चिंता क्या है?<div class="yasr-vv-stars-title-container"><div class='yasr-stars-title yasr-rater-stars' id='yasr-visitor-votes-readonly-rater-da5afd1056780' data-rating='0' data-rater-starsize='16' data-rater-postid='3682' data-rater-readonly='true' data-readonly-attribute='true' ></div><span class='yasr-stars-title-average'>0 (0)</span></div>”